आईएसएल-7: मॉरिसियो के दमदार गोल ने ओडिशा को लगातार दूसरी हार से बचाया

मेहमान टीम ने मुकाबले में दमदार वापसी की।
दो गोल से पिछड़ने के बाद डिएगो मॉरिसियो के शानदार दो गोल की बदौलत ओडिशा एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में रविवार को यहां वॉस्को डि गामा के तिलक मैदान पर खेले गए सीजन के 10वें मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया।
जमशेदपुर ने पहले ही हाफ में फॉरवर्ड नेरिजुस वाल्किस के दो गोल के दम पर आईएसएल के इस मैच में 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में ओडिशा एफसी ने मॉरिसियो के दो गोल के सहारे मुकाबला ड्रॉ करा दिया।
दोनों टीमों का आईएसएल के 2020-21सीजन में यह पहला ड्रॉ है क्योंकि दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी थी।
मैच में दो बदलाव के साथ उतरी जमशेदपुर की किस्मत 11वें मिनट में ही उसके लिए मौका लेकर आया, जब ओडिशा के गौरव बोरा का हैंड पेनाल्टी एरिया में बॉल से टच हो गया और रेफरी ने जमशेदपुर को पेनाल्टी दे दिया। वाल्किस ने 12वें मिनट में इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके जमशेदपुर को 1-0 की बढ़त दिला दी। व्लास्किस का सीजन का यह दूसरा गोल है।
पहला गोल दागने के बाद वाल्किस यहीं नहीं रूके उन्होंने 27वें मिनट में शुभम सारंगी की गलती और ओडिशा की कमजोर डिफेंस का फायदा उठाकर एक और शानदार गोल कर दिया तथा जमशेदपुर को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में 49वें मिनट में ओडिशा के मिडफील्डर कोले एलेक्जेंडर को येलो कार्ड दिखाया गया। 53वें मिनट में ओडिशा के पास सीजन का पहला गोल करने का बड़ा मौका आया। लेकिन मैनुएल ओनवू द्वारा बॉक्स के अंदर से लगाया गया शॉट वाइड चला गया।
सात मिनट बाद ही स्टीवन टेलर के शॉट को जमशेदपुर के गोलकीपर ने शानदार तरीके से सेव कर लिया। 74वें मिनट बाद ही जमशेदपुर के गोलकीपर रेहनेश पराम्बा को रेड कार्ड दिखाया गया। रेहनेश के बाहर जाने से जमशेदपुर ने जैकीचंद सिंह को बाहर करके पवन को अंदर बुलाया।
ओडिशा ने इसका फायदा उस समय उठाया जब उसके ब्राजीलियन फॉरवर्ड डिएगो मॉरिसियो ने 77वें मिनट में गोल करके ओडिशा का खाता खोला। मॉरिसियो ने ओडिशा के सीजन का पहला गोल कार्नर के पास जैकब ट्रेट के असिस्ट पर किया।
ओडिशा ने इसके बाद बराबरी का गोल दागने के लिए अपना आक्रमण तेज कर दिया। अंतिम मिनटों में उसके दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड मिला और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया और ओडिशा वहां एक गोल से पीछे थी। लेकिन मॉरिसियो ने तभी एक और शानदार गोल करके ओडिशा को लगातार दूसरी हार से बचा लिया और जमशेदपुर को सीजन की पहली जीत दर्ज करने से महरूम कर दिया।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान