Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

संदेश झिंगन : एटीके मोहन बगान के साथ आईएसएल टाइटल जीतना चाहता हूं

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :November 22, 2020 at 3:30 PM (GMT+5:30)
Modified at :November 22, 2020 at 5:43 AM (GMT+5:30)
संदेश झिंगन : एटीके मोहन बगान के साथ आईएसएल टाइटल जीतना चाहता हूं

27 वर्षीय खिलाड़ी ने कोलकाता डर्बी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

​इंडियन फुटबॉल टीम के डिफेंडर संदेश झिंगन अब इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2020-21 सीजन के लिए तैयार हैं। पिछले सीजन तक केरला ब्लास्टर्स के लिए खेलने वाला यह खिलाड़ी अब एटीके मोहन बगान की जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगा।

वह कोलकाता की दिग्गज टीम के साथ बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अन्य फुटबॉलर्स की तरह मुझे भी अभी तक आईएसएल टाइटल नहीं जीत पाने का दुख है। हर एथलीट को तब काफी बुरा लगता है जब फाइनल में पहुंचने के बाद भी वो ट्रॉफी नहीं जीत पाता है और मेरी फीलिंग भी वही है। इसीलिए मैं एटीके मोहन बगान के साथ इस बार जरुर आईएसएल की ट्रॉफी जीतना चाहता हूं।"

"मैं कोलकाता की टीम में दो उद्देश्य लेकर आया हूं। पहला अगले सीजन एएफसी चैंपियंस के लिए क्वालीफाई करना है और दूसरा इस सीजन एएफसी कप में बेहतरीन प्रदर्शन करना है। मैं कॉन्टिनेंटल स्टेज पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं और एटीके मोहन बगान का हर खिलाड़ी भी यही सोचता है। एक टीम के तौर पर मुझे इस लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है।"

संदेश झिंगन पिछले सीजन से ही चोट से जूझ रहे हैं और इसी वजह से उन्हें कई मुकाबलों से बाहर होना पड़ा। एक फ्रेंडली मैच के दौरान नेशनल टीम की तरफ से नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के खिलाफ खेलते हुए वो चोटिल हो गए थे। हालांकि अब वो नए सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा, "मैं पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहता। इस सीजन वापसी करने के लिए मैंने अपने आपको तैयार कर लिया है। मेरे लिए खुद को साबित करने की सबसे सही जगह मैदान है और मैं मुझे पूरा विश्वास है कि मैं ऐसा करने में कामयाब रहूंगा।"

ये पहली बार होगा जब संदेश झिंगन कोलकाता की किसी टीम के लिए खेलेंगे। नेशनल टीम का रेगुलर मेंबर होने के बावजूद उन्होंने अभी तक कोलकाता की किसी भी टीम के लिए नहीं खेला था। इसलिए आगामी कोलकाता डर्बी उनके लिए एक अलग तरह का अनुभव होगा। हालांकि, उनके मुताबिक उनके ऊपर कोई एक्स्ट्रा प्रेशर नहीं है।

उन्होंने कहा, "मैं कोलकाता के बेस्ट क्लब की तरफ से खेलने का लुत्फ उठा रहा हूं। ये बात सच है कि जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। इस टीम को मुझसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और मैं उस पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। कोई भी इंडियन फुटबॉलर ऐसा नहीं है जो इस डर्बी का हिस्सा नहीं होना चाहेगा। अगर मुझे ये बेहतरीन मौका मिल रहा है तो मैं ड्रेसिंग रूम में पूरे प्वाइंट लेकर जाना चाहुंगा। अगर हम ये मुकाबला जीतते हैं तो हमारे लिए काफी अच्छी शुरुआत होगी।"

​

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.