Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल 2020-21: 11वें हफ्ते में ईस्ट बंगाल के प्रदर्शन में आया सुधार

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :January 14, 2021 at 12:15 AM
Modified at :January 14, 2021 at 12:15 AM
आईएसएल 2020-21: 11वें हफ्ते में ईस्ट बंगाल के प्रदर्शन में आया सुधार

पिछले कुछ मुकाबलों के बाद अब प्वॉइंट्स टैली की स्थिति भी बदल गई है।

​इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के 11वें हफ्ते का आखिरी मैच मुंबई सिटी एफसी और एटीके मोहन बगान के बीच खेला गया। आईएसएल का ये सीजन अब अपने आधे पड़ाव को पार कर चुका है और इस वक्त मुंबई की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है। एससी ईस्ट बंगाल, हैदराबाद एफसी और केरला ब्लास्टर्स के लिए कुछ-कुछ पॉजिटिव चीजें निकलकर सामने आईं। ओडिशा एफसी ने जहां चेन्नईयन एफसी के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला तो वहीं मुंबई सिटी ने एटीके मोहन बगान के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल की।

इस हफ्ते आईएसएल में कई सारे डेवलपमेंट्स देखने को मिले। हम आपको बताते हैं कि 11वें हफ्ते से क्या-क्या चीजें निकलकर सामने आईं:

5. क्या लिस्टन कोलासो को इंडियन नेशनल टीम में जगह मिलनी चाहिए ?

https://www.youtube.com/watch?v=2a1nFqBso9o&feature=emb_logo

आईएसएल में इस सीजन लिस्टन कोलासो ने जिस तरह का एक्साइटमेंट फैंस के बीच पैदा किया है वैसा किसी दूसरे इंडियन प्लेयर ने नहीं किया है। अभी तक उन्होंने कुछ बेहतरीन मूव्स दिखाए हैं। नॉर्थईस्ट के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने जो गोल किया था वो शानदार था। बेंच से मैदान में आने के बाद 22 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बेहतरीन फुटवर्क और पेस दिखाया है। उनके इस परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें नेशनल टीम में शामिल किए जाने की मांग उठने लगी है।

हालांकि हैदराबाद के हेड कोच मानोलो मारक्वेज इससे इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनके मुताबिक लिस्टन अभी तैयार नहीं हैं। उन्होंने दिसंबर में केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ मिली हार के बाद कहा था, "लोग कहते हैं कि लिस्टन कोलासो नेशनल टीम में खेलने के लिए रेडी हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्हें अभी और सुधार करना है और वो भी ये बात अच्छी तरह जानते हैं। वो और कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं लेकिन लोगों को बस शांत रहने की जरुरत है। इसके अलावा वो अभी इंजरी से उबर रहे हैं और पूरे 90 मिनट नहीं खेल सकते हैं।"

4. एससी ईस्ट बंगाल की टीम इस सीजन कहां तक जा सकती है ?

खराब शुरुआत के बाद एससी ईस्ट बंगाल की टीम अब संभलती हुई नजर आ रही है। टीम को शुरु के कई मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने बेहतरीन वापसी की है और अपने पिछले पांच मैचों में उन्हें हार नहीं मिली है। इस हफ्ते उन्होंने बेंगलुरु एफसी को हराया जो कार्लस कुआड्राट को बाहर किए जाने के बाद पहली बार खेल रहे थे। एससी ईस्ट बंगाल की टीम ने जर्मन मिडफील्डर मट्टी स्टीनमैन के शुरुआती गोल की बदौलत तीन प्वॉइंट्स हासिल किए। राजू गायकवाड़ और ब्राइट जैसे नए चेहरों के आने के बाद टीम में युवा जोश भी आया।

इस वक्त ईस्ट बंगाल की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नौंवे पायदान पर है। लेकिन वो चौथे पायदान पर मौजूद एफसी गोवा से सिर्फ पांच प्वॉइंट्स ही पीछे हैं। आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर वो इस अंतर को और कम कर सकते हैं। हालांकि उनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना आसान नहीं होगा लेकिन वो प्वॉइंट्स टेबल में एक अच्छे स्थान पर ये सीजन जरुर खत्म कर सकते हैं।

3. चेन्नईयन एफसी और ओडिशा एफसी : एक ही सिक्के के दो पहलू

चेन्नईयन एफसी की टीम ने आईएसएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत में अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। हालांकि उसके बाद वो अपने मोमेंटम को बरकरार नहीं रख सके। टीम को पिछले चार मैचों से जीत नहीं मिली है और पिछले हफ्ते निचले पायदान पर मौजूद ओडिशा एफसी के खिलाफ उन्हें ड्रॉ से संतोष करना पड़ा था। चेन्नईयन एफसी ने 12 शॉट लिए और 58 प्रतिशत पोजेशन उनके पास रहा लेकिन वो ओडिशा एफसी के खिलाफ गोल नहीं कर पाए।

वहीं दूसरी तरफ ओडिशा एफसी की अगर बात करें तो उन्होंने मंगलवार को केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल कर अपने कैंपेन में एक नई जान फूंकने की कोशिश की। सबने उम्मीद की थी कि वो इस मोमेंटम का फायदा उठाएंगे लेकिन टीम उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही। टीम को 10 में से सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली है और वो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=QeoPjZsx2QM&feature=emb_logo

2. इस सीजन गोलकीपर्स का खराब प्रदर्शन

केरला ब्लास्टर्स ने रविवार को जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की। हालांकि उनकी इस जीत में जमशदेपुर एफसी के गोलकीपर टीपी रेहनेश की खराब गोलकीपिंग का ज्यादा योगदान रहा। 66वें मिनट में लालरुआथरा को मैदान से बाहर भेज दिया गया और केरला ब्लास्टर्स के 10 ही खिलाड़ी रह गए इसके बावजूद उन्होंने जार्डन मुरे के गोल की बदौलत जीत हासिल की।

जमशेदपुर के गोलकीपर ने कई गलतियां की और उसका फायदा केरला ब्लास्टर्स ने उठाया। टीपी रेहनेश के अलावा गुरप्रीत सिंह संधू और एल्बिनो गोम्स जैसे गोलकीपर्स का भी प्रदर्शन इस सीजन अच्छा नहीं रहा है। हालांकि कुछ अच्छे परफॉर्मेंस भी हुए हैं लेकिन अब सभी हेड कोच चाहेंगे कि उनके गोलकीपर्स चौंकन्ने रहें।

1. मुंबई ने एटीके मोहन बगान को हराकर टेबल में पहला स्थान हासिल किया

बीते हफ्ते आईएसल में खेले गए मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी ने केरला ब्लास्टर्स को हराकर प्वॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। इस करीबी मैच में बार्थोलोमेव आग्बिच के गोल ने जीत और हार के बीच का फर्क पैदा किया।

एटीके मोहन बगान ने मुंबई के विजय रथ को रोकने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया लेकिन वो नाकाम रहे। हालांकि कई ऐसे मौके आए जब एटीके मोहन बगान ने सर्जियो लोबेरा की टीम पर दबाव बनाया लेकिन इसके बावजूद मुंबई सिटी ने एक बेहतरीन जीत हासिल कर प्वॉइंट्स टैली में एटीके मोहन बगान से पांच प्वॉइंट की लीड ले ली है। वो ये सीजन टॉप पर खत्म करने की पोजिशन में हैं।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.