आईएसएल-7: एफसी गोवा को टूर्नामेंट में पहली जीत की दरकार

युआन फेरांडो की टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी।
मेजबान एफसी गोवा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में सोमवार को जब फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नॉर्थईस्ट युनाइटेड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, तो उसकी कोशिश दो मैचों के बाद सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की होगी।
एफसी गोवा के कोच फेरांडो ने क्लब के साथ जुड़ते ही अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमारी मानसिकता तीन अंक लेने की है। मैं परिणाम से खुश नहीं हूं क्योंकि बेंगलुरु के खिलाफ हमारे पास जीत के अधिक मौके थे। और मुम्बई के खिलाफ खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं मिले।”
फेरांडो ने नॉर्थईस्ट के आक्रामक अप्रोच को लेकर कहा, “इसपर नियंत्रण पाना महत्वपूर्ण है और हमारे पास इसे लेकर प्लान है। इसका होना महत्वपूर्ण है। मैं इसका खुलासा नहीं कर सकता, लेकिन कल आप इसे मैच में देख सकते हैं।”
हालांकि, नॉर्थईस्ट की टीम गोवा के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। टीम को इन पांच मैचों में तीन में हार मिली है जबकि उसने दो ड्रॉ खेले हैं। लेकिन कोच जेरार्ड नुस गोवा के खिलाफ नॉर्थईस्ट की पिछली विफलताओं को पीछे छोड़ चुके हैं।
नुस के मार्गदर्शन में नॉथईस्ट ने इस सीजन में मुम्बई को हराया और केरला ब्लास्टर्स से अंक बांटा है। बेंजामिन लंबोट और डिलन फॉक्स डिफेंस में अब तक शानदार रहे हैं। कोच ने कहा, "मूड काफी अच्छा है और पहले दो मैचों के प्रदर्शन से खिलाड़ी उत्साहित हैं। व्यक्तिगत स्तर पर और एक टीम के रूप में हमें कई चीजें में सुधार करना है। कल का का मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। एफसी गोवा पिछले साल रेगुलर सीजन जीत चुका है और हमें इसे नहीं भूलना चाहिए।"
फेरांडो की तरह ही नुस ने भी मैच को कंट्रोल करने की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा, जो टीम मैच को सबसे ज्यादा कंट्रोल करती है, उसकी जीत की संभावना ज्यादा होती है। हम अपने प्रतिद्वंद्वी से अधिक मौका बनाना चाहते हैं।”
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.