मुंबई सिटी एफसी में शामिल हो सकते हैं लेफ्ट बैक मंदार राव देसाई

28 वर्षीय खिलाड़ी ने गोवा के साथ अपने करार को बढ़ाने से इंकार कर दिया है।
इंडियन फुटबॉल टीम के सदस्य और एफसी गोवा के कप्तान मंदार राव देसाई ने पूर्व हेड कोच सर्जियो लोबेरा को फॉलो करने का फैसला किया है और अब वह भी लोबेरा की तरह इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में खेलने वाली टीम मुंबई सिटी एफसी से जुड़ सकते हैं।
पिछले सीजन के बीच में ही गोवा ने लोबेरा को सैक कर दिया था और जॉर्ज कोस्टा के जाने के बाद मुंबई ने उन्हें अपना हेड कोच नियुक्त कर दिया। गोवा ने मंदार राव देसाई के करार को बढ़ाने की पेशकश की थी, लेकिन खिलाड़ी ने क्लब में ना रुकने का फैसला किया है।
मुंबई में लोबेरा के आने के बाद से गोवा के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो क्लब छोड़ सकते हैं। स्पेनिश कोच के मार्गदर्शन में गौर्स ने दमदार प्रदर्शन किया था और वह उन खिलाड़ियों को मुंबई ला सकते हैं जिनपर वह बहुत विश्वास करते हैं।
मंदार राव देसाई को दोनों ही क्लबों ने तीन-तीन साल का कॉनट्रैक्ट पेश किया था। हालांकि, टाईम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि फुलबैक का क्लब छोड़ने का निर्णय पूरी तरह से कॉनट्रैक्ट से जुड़ा हुआ नहीं है।
अधिकारी ने कहा, "मंदार का मुंबई से जुड़ने का फैसला पैसे से जुड़ा हुआ नहीं है। उनको गोवा में जितना मिल रहा था और मुंबई में जितना मिलेगा उसमें कोई खास अंतर नहीं है। यह साफ है कि वह लोबेरा के लिए खेलना चाहते हैं।"
इससे पहले रिपार्ट आई थी कि अहमद जोहू भी करीब 5.2 करोड़ की बड़ी रकम के साथ दो साल के लिए मुंबई से जुड़ सकते हैं। डिफेंडर माउर्तदा फॉल के भी गोवा से मुंबई जाने की अफवाह थी, लेकिन सिटी ग्रुप ने इससे जुड़ी कोई जानकारी अबतक नहीं दी है।
मुंबई का लेफ्ट बैक को टीम में शामिल करना बिल्कुल सही निर्णय है क्योंकि सुभाशीष बोस अगले सीजन से एटीके-मोहन बागान से खेलेंगे। बोस के ट्रांसफर के बाद मुंबई ने कुछ समय तक निशु कुमार को टीम में शामिल करने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए।
मंदार राव देसाई आईएसएल में कुल 97 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अबतक छह गोल किए हैं और उनके नाम 11 असिस्ट भी है।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.