Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

सुभाशीष बोस: ब्रैंडन फर्नांडिस और सहल अब्दुल समद सबसे अच्छा ड्रिबल करते हैं

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :April 19, 2020 at 9:23 PM
Modified at :April 19, 2020 at 9:23 PM
सुभाशीष बोस: ब्रैंडन फर्नांडिस और सहल अब्दुल समद सबसे अच्छा ड्रिबल करते हैं

24 वर्षीय खिलाड़ी ने 2018 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

इंडियन फुटबॉल टीम के लेफ्ट-बैक सुभाशीष बोस का मानना है कि स्टार मिडफील्डर ब्रैंडन फर्नांडिस और सहल अब्दुल समद इंडिया में मौजूद बेस्ट ड्रिब्लर्स हैं।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में मुंबई सिटी एफसी के लिए खेलने वाले सुभाशीष बोस ने फेसबुक लाइव पर फुटबॉल से जुड़ी कई चीजों पर बातचीत की और पहली बार इंडियन फुटबॉल टीम के लिए खेलने पर होने वाले खास अनुभव को भी साझा किया।

सुभाशीष बोस ने पूर्व कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन के मार्गदर्शन में 2018 में नेशनल टीम के लिए अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने कहा, "मैं जब पहली बार इंडियन टीम के लिए चुना गया तब मुझे बहुत खुशी हुई थी और गर्व महसूस हुआ था। मैं इसके लिए लंबे समय से मेहनत कर रहा था और आखिरकार मुझे खुद को साबित करने का मौका मिला।"

"मेरा सबसे बड़ा सपना अपने देश के लिए फीफा वर्ल्ड कप में खेलना है। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरा होगा, हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इंडिया जल्द ही वर्ल्ड कप में खेलेगा।"

उन्होंने यह भी कहा ​कि चीन के खिलाफ खेला गया मैच उनके करियर का अबतक का सबसे मुश्किल अंतर्राष्ट्रीय मैच था। सुभाशीष बोस ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए सभी मैच महत्वपूर्ण हैं, सभी टीमें मजबूत हैं क्योकि वे केवल जीत दर्ज करना चाहते हैं। हालांकि, चीन के खिलाफ जो मुकाबला हुआ था वो काफी ​मश्किल था क्योंकि हम अवे ग्राउंड पर खेल रहे थे और स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ था। बहरीन के खिलाफ एफसी एशियन कप में खेला गया मैच भी बहुत कठिन था।"

इंडियन टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं और यह पूछे जाने पर कि उनका सबसे पसंदीदा फॉरवर्ड खिलाड़ी कौन है, सुभाशीष बोस ने बताया, "सभी स्ट्राइकर और फॉरवर्ड खिलाड़ी बढ़िया है, लेकिन सुनील छेत्री मेरे फेवरेट हैं। मैं हमेशा से उन्हे अपना आदर्श मानता आया हूं और वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। मुझे जेजे लालपेखुला भी काफी पसंद हैं, मैंने उन्हें कई गोल करते हुए देखा है और उनके साथ खेल भी हूं।"

उन्होंने कहा, "कई अच्छे स्ट्राकर्स हैं जिनका मैं नाम ले सकता हूं, मैं किसी एक को नहीं चुन सकता। फारुख चौधरी, मानवीर सिंह और जॉबी ​जस्टिन अच्छे स्ट्राइकर्स हैं। जहां तक बेस्ट ड्रिब्लर्स की बात है तो ब्रैंडन फर्नांडिस और सहल अब्दुल समद बेस्ट हैं।"

बोस अगले सीजन आईएसएल में एटीके के लिए खेलेंगे। उन्हें मौजूदा चैम्पियन ने मुंबई से अपनी टीम में शामिल किया है।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.