Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

इशान पंडिता : इंडियन फुटबॉल टीम के लिए खेलना ही मेरा सपना है

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :March 2, 2021 at 6:53 PM
Modified at :January 25, 2022 at 4:26 PM
इशान पंडिता : इंडियन फुटबॉल टीम के लिए खेलना ही मेरा सपना है

22 वर्षीय खिलाड़ी ने खेल नाओ से एक्सक्लूसिव बातचीत की।

​इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एफसी गोवा के लिए खेल रहे युवा खिलाड़ी इशान पंडिता ने हाल ही में इंजरी टाइम में कई गोल करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस खिलाड़ी ने मौजूदा सीजन में नौ मैचों में कुल चार गोल किए और ये सभी गोल उन्होंने मैच के आखिरी क्वार्टर में किए।

इशान पंडिता ने खेल नाओ से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि उन्होंने एफसी गोवा की टीम क्यों ज्वॉइन की। उन्होंने कहा, "पिछले सीजन कोरोना वायरस की वजह से मुझे स्पेन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मैं नेशनल टीम में वापसी के लिए कुछ करना चाहता था। आपको पता ही है कि लोग मेरे बारे में काफी कम ही जानते थे इसलिए मैं भारत में आकर नाम कमाना चाहता था।"

"उसी वक्त मुझे एफसी गोवा की तरफ से खेलने का मौका मिला और मैं यहां आ गया। गोवा की टीम में आने से पहले मैं ये देख रहा था कि उनकी तरफ से कौन-कौन से खिलाड़ी इस सीजन खेलने वाले हैं। एफसी गोवा में ज्यादातर प्लेयर स्पैनिश थे और कोच भी स्पेन के ही थे इसलिए मैंने इस टीम में आने का फैसला किया।"

वह काफी समय से विदेश में थे लेकिन इंडियन फुटबॉल को लगातार फॉलो कर रहे थे। उन्होंने कहा, "स्पेन में रहकर यहां के मैच देखना काफी मुश्किल था इसलिए मैं अपने पिता से रिजल्ट के बारे में पूछता था। मुझे लीग और इसके रिजल्ट्स के बारे में पता था। इंडियन टीम के लिए खेलना मेरा सबसे बड़ा सपना है और उसी वजह से मैं आईएसएल में आया। मैं वास्तव में अपने देश की तरफ से खेलना चाहता हूं और ब्लू जर्सी पहनना चाहता हूं।"

एफसी गोवा के साथ इशान पंडिता का कॉन्ट्रैक्ट एक साल का है लेकिन अब वो टीम के अहम खिलाड़ी बन गए हैं। जब उनसे पूछा गया कि आगामी सीजन के लिए उनका प्लान क्या है तो उन्होंने कहा " इस वक्त मैं केवल अगले मैच पर फोकस कर रहा हूं और मेरा ध्यान आगामी सीजन पर नहीं है। हमें अभी एएफसी में खेलना है और एशियन स्टेज पर भारत की तरफ से खेलने के लिए ये एक बड़ा मौका है।"

"पिछले पांच से छह साल में इंडिया में यूथ डेवलपमेंट को लेकर काफी काम हुए हैं। हर आईएसएल टीम के पास अब अंडर-18 टीम है। इससे युवा खिलाड़ियों को ग्रासरूट लेवल पर ही काफी एक्सपोजर मिल जा रहा है। एफसी गोवा लोकल प्लेयर्स के डेवलपमेंट के लिए काफी जबरदस्त काम कर रही है। युवा प्लेयर्स पर वो काफी विश्वास जताते हैं और इसी वजह से मैं यहां पर हूं।"

स्पेन और इंडिया के फुटबॉल में अंतर पर भी इशान पंडिता ने अपनी राय राखी। उन्होंने कहा, "स्पेन में हर चीज टॉप स्तर की होती है। इंडिया के पास अंडर-12 से लेकर अंडर-13 तक काफी टैलेंट है लेकिन यहां पर स्पेन जितनी सुविधाएं हैं और प्रोफेशनलिज्म नहीं है। हमने अभी आधा सफर ही तय किया है और ग्लोबल स्टेज तक पहुंचने के लिए अभी और ज्यादा सुधार करना होगा।"

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.