Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल के क्लब केरला ब्लास्टर्स ने हेड कोच एल्को शैटोरी को सैक किया

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :April 22, 2020 at 9:48 PM
Modified at :April 22, 2020 at 9:49 PM
आईएसएल के क्लब केरला ब्लास्टर्स ने हेड कोच एल्को शैटोरी को सैक किया

पिछले सजीन की शुरुआत में डच कोच केरल स्थित टीम से जुड़े थे।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की सबसे बड़ी टीमों में से एक केरला ब्लास्टर्स ने अपने हेड कोच एल्को शैटोरी को सैक कर दिया है। क्लब ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।

ब्लास्टर्स ने अपने बयान में कहा, केरला ब्लास्टर्स एफसी हेड कोच एल्को शैटोरी से अलग हो गई है। हम एल्को को यहां उनके समय के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।

नीदरलैंड्स से ताल्लुक रखने वाले एल्को शैटोरी आईएसएल के 2019-20 सीजन में क्लब के कोच रहे। वह नॉर्थईस्ट यूनाइटेड से क्लब में आए थे, लेकिन टीम उनके मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और टूर्नामेंट के फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई। केरला ब्लास्टर्स 18 मैचों में केवल 19 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर रही।

इस दौरान टीम को सात मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी जबकि उसने सात ड्रॉ भी खेले। पिछले एक महीने से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच पर गाज गिर सकती है और ऐसा ही हुआ।

पिछले सप्ताह अनंत त्यागी के साथ हुए इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान भी एल्को शैटोरी ने इस ओर इशारा किया था। केरला ब्लास्टर्स के साथ अपने भविष्य पर पूछ गए सवाल के जवाब में एल्को शैटोरी ने कहा था, "मैं इसका उत्तर जानता हूं, लेकिन क्लब ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। यह क्लब के उपर है कि वो कब घोषणा करता है।"

यह बयान दर्शाता है कि क्लब ने पहले ही अपना निर्णय ले लिया था। हालांकि, केरला ब्लास्टर्स ने इसकी घोषणा करने में इतना समय क्यों लगाया यह साफ नहीं हो पाया है।

पिछले सीजन कई कारण थे जिसके कारण एल्को शैटोरी की टीम लीग में दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम को तगड़ा झटका लगा था जिससे वो उबर नहीं पाई। टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ी भी थे जिन्हें कम अनुभव था।

खेल नाओ ने पिछले महीने बताया था कि आई-लीग के कोच कीबू वीकूना अब केरला ब्लास्टर्स से जुड़ेंगे। दूसरी ओर, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एल्को शैटोरी अब इंडियन फुटबॉल में काम की खोज करते हैं या नहीं।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.