Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

इंडियन फुटबॉल टीम के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं लालेंगमाविया

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :March 20, 2021 at 10:22 PM
Modified at :March 23, 2021 at 6:55 PM
इंडियन फुटबॉल टीम के साथ खेलने के लिए उत्साहित हैं लालेंगमाविया

इस खिलाड़ी ने बीते सीजन लीग में दमदार प्रदर्शन किया।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस पर खास असर छोड़ा। ऐसे ही खिलाड़ियों में शामिल थे नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के मिडफील्डर लालेंगमाविया राल्टे। 45 नंबर की जर्सी पहनकर खेलने वाले मिडफील्डर ने हाईलैंडर्स को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया।

लालेंगमाविया, मारियो बालोटेली को काफी पसंद करते हैं और 45 को जर्सी नंबर चुनने के पीछे भी यही वजह है। उन्होंने एआईएफएफ के साथ खास बातचीत में कहा, "केवल एक शख्स है जिसकी वजह से 45 नंबर मेरा पसंदीदा नंबर है वह हैं मारियो बालोटेली। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। उनमें बहुत आत्मविश्वास हैं और वह कभी घबराते नहीं हैं। मैं हमेशा इसी नंबर का इस्तेमाल करना चाहता हूं।"

मारियो इटली के स्टार स्ट्राइकर हैं जो यूएएफा चैंपियंस लीग, सेरी ए और प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं।

आईएसएल में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ही लालेंगमाविया को सीनियर टीम के लिए चुना गया है जोकि हेड कोच इगोर स्टीमाक की अगुवाई में ओमान और यूएई के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी। वह इस मौके के लिए काफी उत्साहित हैं और उन्होंने कोच को यह मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक कुछ हासिल नहीं किया है। मैं फिर भी कोच इगोर स्टीमाक का मुझे यह मौका देने के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं पूरी मेहनत करके उनके भरोसे पर खरा उतरना चाहूंगा। यह पहली बार होगा जब मैं सीनियर टीम के लिए खेलूंगा। दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना का दबाव होगा लेकिन मुझे इस दबाव में खेलना सीखना होगा क्योंकि फुटबॉल का मतलब ही है एक-दूसरे के खिलाफ खेला।"

युवा खिलाड़ी ने बताया कि लीग के बीच ही उन्हें हेड कोच इगोर का मैसेज आया था। कोच ने इस मैसेज में लालेंगमाविया को और अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया था। खिलाड़ी ने कहा, "आईएसएल के दौरान ही मुझे कोच से मैसेज मिला था। मैं बहुत हैरान और खुश था। उन्होंने मुझे बताया कि मेरा नेशनल कैंप के संभावित खिलाड़ियों के तौर पर चयन हुआ है। मैं बहुत खुश था और उनके भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करूंगा।"

वह नॉर्थईस्ट के साथ दो सीजन खेल चुके हैं। हालांकि उनका सफर इंडियन एरोज के साथ हुआ था।

इंडियन एरोज के साथ अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "इंडियन एरोज के लिए खेलना सभी के लिए काफी अहम था। आई-लीग में बहुत अच्छे भारतीय और विदेशी खिलाड़ी थे और एक दूसरे के खिलाफ खेलकर काफी कुछ सीखा. हमें खेलने का काफी मौका मिला जिससे हमें सुधार करने का मौका मिला। एरोज की मदद से हम बेहतर खिलाड़ी बन पाए। अगर मुझे वह मौका नहीं मिलता तो आज मैं यहां नहीं होता। कम अनुभव के साथ खिलाड़ियों के लिए ऊंचे स्तर खेलना मुश्किल होता है और उनपर बहुत दबाव होता है जब वह बेस्ट खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हैं। इंडियन एरोज ने हमें इसी में मदद की।"

riya
riya

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.