Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

सुनील छेत्री: नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ जो हुआ वो शर्मनाक है

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :April 5, 2020 at 10:56 PM
Modified at :April 5, 2020 at 10:56 PM
सुनील छेत्री: नॉर्थईस्ट के लोगों के साथ जो हुआ वो शर्मनाक है

बेंगलुरू एफसी के कप्तान ने नॉर्थईस्ट के लोगों के खिलाफ हो रहे भेदभाव की निंदा की।

इंडियन फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कोराना वायरस के इंडिया में ओने के बाद नॉर्थईस्ट से ताल्लुक रखने वाले लोगों के साथ हुए भेदभाव को शर्मनाक बताते हुए उसकी निंदा की है।

कोविड-19 के मामले इंडिया में लगातार बढ़ रहे हैं और इसके कारण कई लोगों की मौत भी हो गई है। देश के कुछ हिस्सों से ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसमें कुछ लोगों को नॉर्थईस्ट में मौजूद राज्यों से ताल्लुक रखने वाले लोगों के साथ भेदभाव करते हुए देखा जा सकता है।

'द क्विंट' को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनील छेत्री ने इसकी कड़ी निंदा की और देशवासियों से यह विनती की कि ऐसे मुश्किल समय में एकजुटता दिखाएं।

सुनील छेत्री ने कहा, "अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो यह सोचिए कि अगर वायरस ऐसी जगह से आया होता जहां के लोग आप या आपके क्षेत्र के लोगों के जैसे दिखते तो। सोचिए अगर आप अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम या नॉर्थईस्ट के किसी अन्य राज्य में काम कर रहे हों और वहां के लोग आपको बुली करें या आपके साथ भेदभाव करें तो आपको कैसा लगेगा।"

"इसे समझने के लिए ज्यादा साइंस या मैथ्स नहीं चाहिए कि जो चीज आपको बुरी लगती है वो दूसरों के साथ नहीं करनी चाहिए। अगर वायरस ऐसी जगह से आया होता जहां के लोग आप या आपके क्षेत्र के लोगों के जैसे दिखते हैं और इस कारण से पूरा देश आपके खिलाफ हो जाता तब आपको कैसा महसूस होता। यह बहुत खराब बात है, मैं किसी कठोर शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, लेकिन कृप्या करके ऐसा मत ​कीजिए। हम फुटबॉल खिलाड़ी नस्लभेद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं।"

हाल ही में मणिपुर की एक लड़की पर दिल्ली में किसी व्यक्ति ने थूक दिया था और इस दौरान उसे कोरोना कहकर भी पुकारा था। मैसूर का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह देखा जा सकता है कि नागालैंड से ताल्लुक रखने वाले बच्चों को दुकान में घुसने नहीं दिया जा रहा।

सुनील छेत्री ने कहा, "हमें बहुत गर्व है कि इस देश में कई सारे राज्य हैं और यहां हर तरह के लोग रहते हैं। हमें इसे सेलिब्रेट करना चाहिए ना कि ऐसी हरकत करके इसे नीचा दिखाना चाहिए। मैं जानता हूं कि कुछ ही लोग ऐसा कर रहे हैं, लेकिन कृप्या अपने दिमाग का उपयोग करें और ऐसा न करें। मैं पूरे देशवासियों की तरफ से उन लोगों से माफी मांगता हूं जिनके साथ भेदभाव​ किया गया। हम सभी को ऐसे मुश्किल समय में एकजुट होकर रहना है।"

इंडियन फुटबॉल टीम ने हाल में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारत सरकार को डोनेशन भी दिया।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.