WWE में सबसे लंबी चलने वाली टॉप पांच स्टोरीलाइन

(Courtesy : WWE)
फैंस ने लंबी होने के बाद भी WWE की इन स्टोरीलाइंस को काफी ज्यादा पसंद किया।
WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है और यहां स्टोरीलाइंस किसी फिल्मी कहानी की तरह होती हैं। इन कहानियों में हीरो से लेकर विलेन और कई बार सपोर्टिंग किरदार भी रहते हैं। चूंकि WWE साल में कई पे-पर-व्यू इवेंट्स का आयोजन करती है, इसलिए अक्सर साल भर में एक सुपरस्टार कई सारी स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनकर फैंस का मनोरंजन करता है।
द अंडरटेकर, जॉन सीना से लेकर द रॉक और रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार्स की स्टोरीलाइंस पिछले कई दशकों से फैंस को यादगार मोमेंट्स देती आई हैं। तो आइए WWE इतिहास की सबसे लंबी, यादगार और सबसे मनोरंजक स्टोरीलाइंस पर एक नजर डालते हैं।
5. शॉन माइकल्स vs द अंडरटेकर
शॉन माइकल्स, Royal Rumble 1998 Royal Rumble इवेंट में द अंडरटेकर के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे और इस चोट के कारण उन्हें रिटायर होना पड़ा। माइकल्स ने उसके करीब 4 साल बाद वापसी की, लेकिन द अंडरटेकर के साथ दोबारा स्टोरीलाइन में आने के लिए उन्हें करीब 7 साल का इंतज़ार करना पड़ा। 2009 में हुए WrestleMania 25 में माइकल्स और अंडरटेकर का यादगार मैच हुआ, जिसमें अंडरटेकर विजयी रहे थे।
मगर माइकल्स अभी रुकने को तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने अगले साल यानी WrestleMania 26 के लिए भी द डेडमैन को चुनौती दे दी। इस बार उनके मैच में नो डिसक्वालीफिकेशन के साथ-साथ अंडरटेकर की स्ट्रीक और माइकल्स का करियर दांव पर लगा था। इस बार भी अंडरटेकर जीत दर्ज करने में सफल रहे थे।
4. डेनियल ब्रायन vs द मिज
डेनियल ब्रायन और द मिज की स्टोरीलाइन तब शुरू हुई, जब ब्रायन NXT में हुआ करते थे। उस समय मिज को ब्रायन का मेंटर बनाया गया था। मिज ने स्पष्ट कर दिया था कि वो ब्रायन से बेहतर हैं, जिससे उनका भविष्य में आमने-सामने आना निश्चित था। आखिरकार उनकी स्टोरीलाइन तब शुरू हुई जब 2016 में एक SmackTalk शो के दौरान डेनियल ब्रायन और मिज की जुबानी जंग देखने को मिली। ब्रायन ने 2018 में अपना रेसलिंग रिटर्न करने के बाद SummerSlam 2018, Hell in a Cell 2018 के अलावा SmackDown में भी कई बार मिज का सामना किया था।
3. रोमन रेंस vs जे उसो
इस कहानी की शुरुआत तब हुई जब ट्राइबल चीफ बनने के लिए रोमन रेंस ने जे उसो को अपना सबसे पहला टारगेट बनाया था। यहीं से द ब्लडलाइन की शुरुआत हुई थी। 3 साल तक रेंस की क्रूरता झेलने के बाद आखिरकार जे उसो ने ब्लडलाइन से दूर जाने का निर्णय लिया। फिर MITB 2023 आया, जहां टैग टीम मैच में जे उसो ने रोमन रेंस की 1,293 दिनों तक चली पिन ना होने की स्ट्रीक का अंत किया। हालांकि रोमन रेंस अभी ब्रेक पर हैं, लेकिन ब्लडलाइन की कहानी अब भी पहले की तरह जारी है।
2. द शील्ड
द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़) का डेब्यू Survivor Series 2012 में हुआ था, लेकिन जब जून 2014 में रॉलिंस ने अपने पार्टनर्स को धोखा दिया तो कई स्टोरीलाइंस के शुरू होने के दरवाजे खुल गए थे। उसके बाद तीनों मेंबर्स आपस में कई बार आमने-सामने आए हैं, लेकिन 2019 में एम्ब्रोज़ ने WWE का साथ छोड़ दिया था। मगर सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का दुश्मनी का सफर अब भी जारी है। वो WrestleMania 40 नाइट 1 में आमने-सामने आए, जहां रोमन रेंस और द रॉक ने टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस की टीम को मात दी थी।
1. स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन vs द रॉक
5 साल के अंदर 3 बार WrestleMania में मैच होना इस बात का सबूत है कि स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और द रॉक कितने बड़े राइवल रहे। WrestleMania 15 वह इवेंट रहा, जब साल के सबसे बड़े शो में ऑस्टिन और द रॉक आमने-सामने आए थे, जिसमें ऑस्टिन विजयी रहे थे। वहीं WrestleMania 17 में रॉक को नो डिसक्वालीफिकेशन मैच में हराकर ऑस्टिन नए WWE चैंपियन बने और इसी इवेंट में उन्होंने हील टर्न भी लिया था। आखिरकार WrestleMania 19 में द रॉक ने ऑस्टिन को हराने में सफलता पाई, जिसके बाद ऑस्टिन रिटायर हो गए थे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.