Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE के टॉप पांच सबसे ऐतिहासिक विनिंग स्ट्रीक

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 23, 2024 at 12:47 PM
Modified at :April 23, 2024 at 12:47 PM
WWE के टॉप पांच सबसे ऐतिहासिक विनिंग स्ट्रीक

अब तक कई रेसलर्स ने लंबे समय तक अपराजित रहते हुए अपने कौशल का प्रमाण दिया है।

पॉल हेमन ने हाल ही में SmackDown में कहा था कि WWE में जीत और हार मायने रखती हैं। फिर चाहे हम द अंडरटेकर की स्ट्रीक की बात करें या रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन की, लेकिन ये सब रेसलर्स और रिंग में होने वाली घटनाएं स्टोरीलाइन का हिस्सा होती हैं। WWE के इतिहास में अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक टूटने को सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाले लम्हों में से एक माना जाता है। इस आर्टिकल में आइए WWE इतिहास में 5 सबसे ऐतिहासिक विनिंग स्ट्रीक्स के बारे में जानते हैं।

ये हैं WWE के ऐतिहासिक विनिंग स्ट्रीक:

सीएम पंक

सीएम पंक का 434 दिनों तक चला टाइटल रन केवल सबसे लंबे टाइटल रन में से एक नहीं है, बल्कि इस दौरान उन्होंने रेसलिंग की परिभाषा बदल कर रख दी थी। उन्होंने Royal Rumble 2013 में द रॉक के खिलाफ WWE चैंपियनशिप हारने से पहले जॉन सीना, क्रिस जैरिको और यहां तक कि जैरी लॉलर को भी हराया था। पंक का टाइटल रन इसलिए भी यादगार बना क्योंकि वो ऐसे दौर में करीब डेढ़ साल तक चैंपियन बने रहे, जब महीने दर महीने नए चैंपियन देखने को मिलते रहते थे।

उन्होंने चैंपियन रहते हील टर्न लिया था, जिससे उनके चैंपियनशिप सफर में चार चांद लग गए थे। सीएम पंक ने मैच दर मैच प्रो रेसलिंग को एक नए तरीके से परिभाषित किया था। जॉन सीना के बेबीफेस होते हुए भी एरीना में सीएम पंक! सीएम पंक! के चैंट देखना अविश्वसनीय बात थी। इवेंट दर इवेंट टॉप लेवल के मैच लड़ कर पंक ने रेसलिंग इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी थी। इस टाइटल रन ने सीएम पंक को उस दौर के सबसे प्रभावशाली रेसलर्स में से एक बना दिया था।

ब्रूनो सैमर्टिनो

ब्रूनो सैमर्टिनो ने अपने ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन की शुरुआत 1963 में बडी रोजर्स के खिलाफ जीत से की थी। सैमर्टिनो का WWE चैंपियनशिप के साथ पहला रन 7 साल 8 महीने और 1 दिन तक चला था। इतने लंबे समय तक कुछ रेसलर्स का करियर भी नहीं चल पाता, लेकिन सैमर्टिनो 7 साल से ज्यादा समय तक चैंपियन बने रहे थे। इस यादगार चैंपियनशिप सफर का अंत 1971 में हुआ, जब ब्रूनो सैमर्टिनो को इवान कोलॉफ के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। सैमर्टिनो ने इटली से आकर WWE में अपार सफलता प्राप्त की थी और इतने लंबे समय तक चैंपियन बने रहकर उन्होंने बाहरी देशों से आने वाले रेसलर्स के लिए सफलता के नए दरवाजे खोल दिए थे।

असुका

जब असुका ने साल 2015 में WWE NXT में एंट्री ली, तब तक ज्यादा लोगों ने उनके टैलेंट को अपनी आंखों से नहीं देखा था। 2016 में उनकी अपराजित रहने की स्ट्रीक चली, जिसके दौरान वो NXT विमेंस चैंपियन बनी थीं। मेन रोस्टर पर आने के बाद भी उनकी विनिंग स्ट्रीक जारी रही, लेकिन WrestleMania 34 में आकर शार्लेट फ्लेयर ने उनकी 914 दिनों तक चली ऐतिहासिक स्ट्रीक का अंत किया था। चाहे असुका मौजूदा समय में कोई सिंगल्स चैंपियन ना हों, लेकिन इस्स आइ तथ्य नहीं बदल जाता कि असुका WWE इतिहास की सबसे बेहतरीन इन-रिंग परफॉर्मर्स में से एक हैं।

हल्क होगन

हल्क होगन का 1,474 दिनों तक चला WWE चैंपियनशिप सफर इसलिए यादगार बना क्योंकि उन्होंने इन करीब 3 साल के दौरान रेसलिंग इंडस्ट्री को एक नई पहचान और दुनिया के अलग-अलग कोनों में लोकप्रियता भी दिलाई थी। वो 23 जनवरी, 1984 को चैंपियन बने थे और होगन की ‘Hulkamania’ मूवमेंट ने उन्हें अमेरिकन लोगों के लिए हीरो बना दिया था।

विंस मैकमैहन के सपोर्ट से हल्क होगन 1980 के दशक में केवल WWE ही नहीं बल्कि प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री का चेहरा बनकर उभरे। हल्क होगन अपने सामने आए हर एक हील रेसलर को धूल चटा रहे थे, जिससे उनका टाइटल रन अधिक यादगार बना। होगन के ऐतिहासिक सफर का अंत 5 फरवरी, 1988 को हुआ जब आंद्रे द जायंट उन्हें हराकर नए WWE चैंपियन बने थे।

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर ने साल 1991 में अपना WrestleMania डेब्यू किया था। उनका डार्क कैरेक्टर उन्हें बेहद खास रेसलर सिद्ध कर रहा होता था। WrestleMania में लगातार 21 जीत दर्ज करने के दौरान उन्होंने एज, रिक फ्लेयर, शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच समेत कई महान रेसलर्स को हराया था। हर एक जीत उन्हें WWE इतिहास के सबसे टॉप सुपरस्टार्स में से एक बनाती जा रही थी।

उनकी एथलेटिक एबिलिटी, स्टोरीटेलिंग स्किल्स द अंडरटेकर के किरदार को बहुत ज्यादा खास बना रही होती थीं। उनकी 21 मैचों तक चली स्ट्रीक का अंत WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने किया था। आज अंडरटेकर चाहे रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उनका नाम हमेशा प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में बहुत सम्मान से लिया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.