GT vs CSK Dream11 Prediction, मैच 66, आईपीएल 2026

GT vs CSK के IPL 2026 के 66वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जैसा की आप जानते ही होंगे, गुजरात पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है, लेकिन उनकी नजर टॉप-2 में फिनिश करने पर होगी। वहीं चेन्नई के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है।
सुपर किंग्स को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ टाइटंस इस सीजन घरेलू मैदान पर काफी मजबूत नजर आई है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
GT vs CSK: मैच डिटेल्स
- मैच: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 66, आईपीएल 2026
- तारीख: 21 मई 2026 (गुरुवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
GT vs CSK: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस ने 5 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को 4 मुकाबलों में जीत मिली है।
GT vs CSK: पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद की पिच इस सीजन संतुलित नजर आई है। यहां तेज गेंदबाजों को नई गेंद से मूवमेंट मिलती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स भी असर डाल सकते हैं।
इस मैदान पर औसत स्कोर 165-175 के बीच रहा है। इसके अलावा, मैच की दूसरी पारी में ओस का असर देखने को मिल सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
GT vs CSK: संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अर्शद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज। (इम्पैक्ट प्लेयर – प्रसिद्ध कृष्णा)
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन। (इम्पैक्ट प्लेयर – मुकेश चौधरी)
GT vs CSK Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, जोस बटलर
बल्लेबाज: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर
गेंदबाज: अंशुल कंबोज, कगिसो रबाडा, अकील हुसैन
कप्तान की पहली पसंद: साई सुदर्शन || कप्तान की दूसरी पसंद: डेवाल्ड ब्रेविस
उप कप्तान की पहली पसंद: ऋतुराज गायकवाड़ || उप कप्तान की दूसरी पसंद: जेसन होल्डर
GT vs CSK Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, जोस बटलर
बल्लेबाज: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर
गेंदबाज: अंशुल कंबोज, कगिसो रबाडा, राशिद खान, नूर अहमद
कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || कप्तान की दूसरी पसंद: जोस बटलर
उप कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कगिसो रबाडा
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.