Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 12: सुनील कुमार ने पुनेरी पलटन को दी चेतावनी, महाराष्ट्र डर्बी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :October 3, 2025 at 8:17 PM
Modified at :October 3, 2025 at 8:17 PM
PKL 12: सुनील कुमार ने पुनेरी पलटन को दी चेतावनी, महाराष्ट्र डर्बी को लेकर भी दिया बड़ा बयान
Advertisement

यू मुम्बा ने गुजरात जायंट्स को हराकर PKL 12 में अपनी छठी जीत हासिल की।

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन (PKL 12) का 60वां मैच गुजरात जायंट्स और यू मुम्बा के बीच खेला गया। इस मैच में यू मुम्बा की टीम ने गुजरात जायंट्स को 40-25 के अंतर से हरा दिया। यू मुम्बा की तरफ से कप्तान सुनील कुमार ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 7 पॉइंट्स लिए।

जबकि युवा रेडर संदीप कुमार ने भी शानदार खेल दिखाया और रेडिंग में 16 पॉइंट्स लिए। डिफेंस में रिंकू ने हाई-फाईव लगाया। गुजरात जायंट्स की तरफ से डिफेंस में लकी शर्मा ने 7 पॉइंट्स लिए लेकिन उन्हें बाकी प्लेयर्स का साथ नहीं मिला और इसी वजह से टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यू मुम्बा के हेड कोच अनिल छपराना और कप्तान सुनील कुमार ने अपनी टीम की जीत को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी।

हमारी टीम पूरी तरह एकजुट है – अनिल छपराना

कोच अनिल छपराना ने कहा “हमने गुजरात के खिलाफ काफी शानदार खेल दिखाया। मुझे पता था कि अगर ये खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत देंगे तो जरूर जीतेंगे।“

कप्तान सुनील कुमार ने युवा रेडर संदीप की काफी तारीफ की जो लगातार पॉइंट्स ला रहे हैं। उन्होंने कहा “चेन्नई में दो मैच हुए हैं और दोनों ही काफी शानदार रहे हैं। टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया। डिफेंस और रेडर्स दोनों ही डिपार्टमेंट में हमने अच्छा किया। संदीप ने कमाल कर दिया। उन्होंने काफी अच्छा असिस्ट किया। हमारी टीम में एक यूनिटी दिख रही है। अगर हम ऐसे ही खेलते रहे तो आगे वाले मैच भी जीतेंगे।“

कोच और कप्तान ने दे रखी है पूरी छूट – संदीप कुमार

संदीप कुमार ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 16 पॉइंट्स लिए। यू मुम्बा को जीत दिलाने में उनका काफी बड़ा योगदान रहा। वो पिछले कुछ मैचों से लगातार बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं।

संदीप कुमार ने इसको लेकर कहा “पिछले चार मैच से मैं सुपर-10 लगा रहा हूं। इसकी बड़ी वजह यह है कि कोच और कप्तान ने मुझे खुलकर खेलने की छूट दे रखी है। सुनील भाई लाइन के पास आकर मुझे बताते हैं कि अगर कैच भी हो गया तो कोई दिक्कत नहीं है। तुम अपना गेम खेलो। इसी वजह से मैं अपना बेस्ट दे पा रहा हूं। सुनील भाई ग्राउंड में बिल्कुल भी गुस्सा नहीं करते हैं। वो बिल्कुल अपने छोटे भाई की तरह ट्रीट करते हैं। वो पूरी टीम का हौसला बढ़ाते हैं।“

टीम गेम के दम पर ही हम टूर्नामेंट जीत सकते हैं – सुनील कुमार

सुनील कुमार ने टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए टीम गेम पर जोर दिया। उनके मुताबिक किसी एक खिलाड़ी के दम पर टूर्नामेंट नहीं जीता जा सकता है। उसके लिए सभी खिलाड़ियों को बेहतर खेल दिखाना होगा।

उन्होंने कहा “ऐसा नहीं है कि हम एकतरफा मैच जीते हैं। गुजरात जायंट्स काफी अच्छी टीम है। शादलू उनके बेहतरीन प्लेयर हैं। हम इनके खिलाफ पहला मुकाबला जीते थे तो सभी टीमें बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरती हैं। लेकिन मेरा मानना है कि सिर्फ एक खिलाड़ी के दम पर आप टूर्नामेंट नहीं जीत सकते हैं। अगर टूर्नामेंट जीतना है तो उसके लिए पूरी टीम को मिलकर बेहतर खेल दिखाना होगा।“

पुनेरी पलटन को पेश करेंगे कड़ी चुनौती – सुनील कुमार

यू मुम्बा शानदार फॉर्म में है और लगातार मुकाबले जीत रही है। हालांकि, उनका अगला मैच पुनेरी पलटन के खिलाफ है। कप्तान सुनील कुमार के मुताबिक पुनेरी पलटन के खिलाफ मैच काफी टफ होगा और वो अपनी पूरी तैयारी के साथ उतरेंगे।

उन्होंने कहा “पुनेरी पलटन एक बेहतरीन टीम है। उनका डिफेंस शानदार है और रेडिंग में तो चार-पांच खिलाड़ी ऐसे हैं कि कौन कब चल जाए कुछ पता नहीं होता है। वो भले ही 5-6 पॉइंट्स ही लें लेकिन टाइम पर स्कोर करते हैं। हमारे पास अभी 4-5 दिन का टाइम है और इस दौरान हम कोच सर के साथ मिलकर अच्छी प्लानिंग करेंगे। पिछला मुकाबला हम उनके खिलाफ हारे थे तो कोशिश करेंगे कि इस बार हम जीतें।“

हम अपने प्लान के हिसाब से नहीं खेल पाए – वरिंदर सिंह संधू

गुजरात जायंट्स के असिस्टेंट कोच वरिंदर सिंह संधू ने अपनी टीम की हार को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक टीम अपनी प्लानिंग के हिसाब से नहीं खेल पाई और इसी वजह से हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा “हम जो प्लान बनाकर उतरे थे, उस हिसाब से खेल नहीं दिखा पाए। हमारे डिफेंस ने कुछ गलतिय़ां की और रेडर्स ने काफी ज्यादा निराश किया। इसी वजह से मैच हमारे हाथ से निकल गया।“

PKL 12 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कौन है?

पुनेरी पलटन आठ जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Advertisement
Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Advertisement