"PKL 11 में 200 से ज्यादा पॉइंट का है लक्ष्य" गुजरात जायंट्स के गुमान सिंह ने दिया बड़ा बयान: Exclusive

पीकेएल 11 की नीलामी में गुजरात ने गुमान सिंह को 1.97 करोड़ रुपये में खरीदा।
प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में गुमान सिंह एक नई टीम के लिए खेलते दिखेंगे। गुमान को गुजरात जायंट्स ने 1.97 करोड़ रूपये की बड़ी कीमत में खरीदा है। वह इस सीजन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। गुजरात के कोच राम मेहर सिंह हैं और गुमान पटना पाइरेट्स में उनकी कोचिंग में खेल चुके हैं। दोनों एक-दूसरे के बारे में पहले से जानते हैं और संभवतः राम मेहर की डिमांड पर ही टीम ने गुमान के लिए इतना बड़ा दांव खेला है।
खेल नाउ ने गुजरात के उपकप्तान गुमान सिंह से खात बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान उन्होंने आगामी सीजन के लिए अपने लक्ष्य, कोच के साथ तालमेल और टीम की मजबूतियों को लेकर बोला है। आइए जानते हैं गुमान ने क्या-क्या कहा।
टीम के साथ अनुभव बांटना है जिम्मेदारी
गुजरात जायंट्स ने गुमान को अपनी टीम का उपकप्तान बनाया है। गुमान के लिए नई टीम में आकर उपकप्तान बनना सम्मान की बात है और वो इसे एक बड़ी जिम्मेदारी भी मानते हैं।
उन्होंने कहा, “इतना भरोसा जताते हुए टीम ने मुझे उपकप्तान बनाया है तो मेरी जिम्मेदारी है कि मैं टीम को साथ लेकर चलूं। जितना मेरे पास अनुभव है मैं टीम के साथ अपना अनुभव शेयर करूं। जितने भी सीनियर या जूनियर खिलाड़ी हैं मैं उनकी समस्या को समाधान करने की कोशिश करूं।”
इतनी बड़ी धनराशि का नहीं है प्रेशर
गुमान को खरीदने के लिए गुजरात ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उनके लिए 1.97 करोड़ रूपये की बोली लगना बड़ी बात है क्योंकि पवन सहरावत जैसा दिग्गज भी उनसे कम ही राशि में रिटेन हुआ है। हालांकि, गुमान के मुताबिक वह बड़ी धनराशि का दबाव नहीं ले रहे हैं।
उन्होंने कहा, “जब मेरे लिए इतनी बड़ी बोली लगी तो मैं काफी खुश था क्योंकि पहली बार मेरे लिए इतनी बड़ी बोली लगी और मैं सीजन का तीसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बना। कोच साहब ने पहले ही समझा दिया है कि इतनी बड़ी बोली का प्रेशर मत लेना और अपना स्वाभाविक खेल खेलना। इसलिए मेरे ऊपर पैसों का कोई प्रेशर नहीं है।”
यहां देखिए पूरा इंटरव्यू:
राम मेहर साहब के साथ है अच्छी तालमेल
गुमान पहले पटना के लिए खेल चुके हैं और इसलिए वह राम मेहर और नीरज से परिचित हैं। राम मेहर के लिए भी गुमान को अच्छे से इस्तेमाल करना आसान होगा क्योंकि उन्हें इस खिलाड़ी की मजबूती और कमजोरी दोनों पता है।
राम मेहर के साथ तालमेल पर गुमान ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि पटना में था तब भी कोच साहब और नीरज के साथ मेरा तालमेल अच्छा रहा था। हम सभी एक-दूसरे के बारे में अच्छे से जानते हैं। कोच साहब ने मेरी फिटनेस पर काफी काम किया है और अब मैट प्रैक्टिस पर भी काफी काम कर रहे हैं।”
इस सीजन क्या है गुमान का लक्ष्य?
गुमान के मुताबिक इस सीजन का उनका लक्ष्य सभी मैच खेलने का और अधिक से अधिक प्वाइंट लाने है। वह पिछले सीजन चोट के कारण कुछ मैच नहीं खेल सके थे और इसीलिए इस सीजन फिटनेस उनकी प्राथमिकता है। गुमान ने यह भी बताया है कि इस सीजन के लिए उनकी टीम रेडिंग और डिफेंस दोनों में काफी मजबूत है।
उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य यही है कि मैं फिट रहूं और टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा प्वाइंट लेकर आउं। मेरे मन में लक्ष्य है कि इस सीजन 200 से अधिक प्वाइंट स्कोर करूं।”
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, तीसरा टी20 मैच
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के लिए भारत को करने होंगे ये तीन बड़े बदलाव
- ICC और JioStar का रिश्ता कायम, चार साल के लिए क्रिकेट फैंस की टेंशन हुई खत्म
- IPL 2026: टॉप पांच सबसे उम्रदराज खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा
- IND vs SA Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, दूसरा टी20 मैच
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- IPL 2026 के ऑक्शन से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
- WPL 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड हुए पांच चौंकाने वाले नाम
- WPL 2026 के ऑक्शन में बिके पांच सबसे महंगे खिलाड़ी
- महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीमों की लिस्ट