Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 से पहले हार्दिक पांड्या को लगा बड़ा झटका? भारी मुसीबत का करना पड़ सकता है सामना

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 12, 2026 at 4:59 PM
Modified at :March 12, 2026 at 4:59 PM
आईपीएल 2026 से पहले हार्दिक पांड्या को लगा झटका? भारी मुसीबत का करना पड़ सकता है सामना

आईपीएल 2026 से पहले हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद हर जगह उत्साह का माहौल है। हालांकि, इस जश्न के बीच टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर एक विवाद सामने आ गया है।

भारतीय खिलाड़ी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जीत के बाद हुए सेलिब्रेशन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ ऐसा व्यवहार किया, जो अपमानजनक है।

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में पांड्या के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Hardik Pandya India T20I 2025
Hardik Pandya. (Image Source: BCCI)

पुणे के एक वकील ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दी गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद हुए सेलिब्रेशन के दौरान पांड्या ने तिरंगे का अपमान किया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि सेलिब्रेशन के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें हार्दिक पांड्या राष्ट्रीय ध्वज को कंधे पर लपेटकर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वकील ने लगाया राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप

शिकायत दर्ज कराने वाले वकील वाजिद खान बिडकर ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आपने टी20 वर्ल्ड कप का जश्न देखा होगा। हार्दिक जीत के बाद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डांस कर रहे थे और उस समय उनकी पीठ पर राष्ट्रीय ध्वज बंधा हुआ था।”

उन्होंने आगे कहा, “1971 के राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 के अनुसार हमें राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का सम्मान करना चाहिए। लेकिन हार्दिक पांड्या जश्न में इतने डूबे हुए थे कि वह राष्ट्रीय ध्वज ओढ़े हुए मंच पर लेट गए थे। मुझे लगता है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।”

शिकायत दर्ज कराने को लेकर भी हुई बहस

वकील वाजिद खान बिडकर ने यह भी बताया कि जब वह शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस ने पहले क्षेत्राधिकार को लेकर सवाल उठाया।

उनका कहना था कि घटना अहमदाबाद में हुई है, इसलिए वहां शिकायत दर्ज होनी चाहिए। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है, इसलिए किसी भी जगह से शिकायत दर्ज की जा सकती है।

उन्होंने कहा, “जब मैं शिकायत दर्ज कराने गया तो उन्होंने कहा कि घटना यहां नहीं हुई है। मैंने उन्हें बताया कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश का प्रतीक है और इसलिए यहां भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसके बाद उन्होंने मेरी शिकायत स्वीकार कर ली और उसकी एक कॉपी भी दी।”

शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हार्दिक पांड्या के खिलाफ शिकायत का आवेदन मिला है। हालांकि, फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी गई है।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर रचा इतिहास

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया।

दरअसल, भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी। इसके अलावा टीम ने लगातार दूसरा खिताब भी जीता और कुल मिलाकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। बता दें कि भारत इससे पहले 2007 और 2024 में भी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुका है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.