PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के लिए हरियाणा स्टीलर्स का पूरा शेड्यूल

PKL 11 में टीम पिछले सीजन की अधूरी कसर को पूरा करना के इरादे से उतरेंगे।
हरियाणा स्टीलर्स ने पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। जब सीजन का आगाज हुआ था, तब किसी भी टीम ने उम्मीद नहीं की थी कि इस बार हरियाणा फाइनल में जगह बनाएगी और रनर-अप रहेगी। हालांकि, कोच मनप्रीत सिंह की अगुवाई में मजबूत डिफेंस के दम पर टीम ने यह कारनामा कर दिखाया। अब पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) में टीम एक और कदम आगे जाकर पहली बार खिताब भी जीतना चाहेगी।
इस बार हरियाणा स्टीलर्स के लिए मोहम्मदरेजा शादलू खेलते हुए नजर आएंगे जो पिछले दो सीजन से कहर ढा रहे हैं। सीजन के आगाज से पहले हरियाणा को एक बड़ा झटका भी लग गया है। टीम के कप्तान मोहित नांदल इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वहीं अगर हरियाणा के रेडिंग को देखें तो यहां पर अनुभव की कमी दिखती है और कोई बड़ा नाम भी उनके पास नहीं है।
अगर हम हरियाणा के शेड्यूल की बात करें तो टीम का पहला मैच इस बार 19 अक्टूबर को होगा। पिछले सीजन के फाइनल की झलक फैंस को दोबारा देखने को मिलेगी, क्योंकि हरियाणा अपने सीजन की शुरुआत पुनेरी पलटन के खिलाफ करेगी। तो चलिए आगामी सीजन से पहले यहां हम आपको टीम के पूरे शेड्यूल के बारे में बताते हैं।
पीकेएल सीजन 11 के लिए हरियाणा स्टीलर्स का शेड्यूल:
हैदराबाद लेग
- 19 अक्टूबर – हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन
- 24 अक्टूबर – हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
- 28 अक्टूबर – हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली
- 30 अक्टूबर – हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा
- 3 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वारियर्स
- 7 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स
नोएडा लेग
- 10 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स
- 11 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs यू मुम्बा
- 13 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स
- 17 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज
- 18 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस
- 21 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स
- 23 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स
- 27 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन
- 29 नवंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज
पुणे लेग
- 4 दिसंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वारियर्स
- 6 दिसंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइटेस
- 9 दिसंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस
- 11 दिसंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरु बुल्स
- 14 दिसंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली
- 17 दिसंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा
- 22 दिसंबर – हरियाणा स्टीलर्स vs यू-मुम्बा
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- John Cena द्वारा रिटायरमेंट टूर में हराए गए WWE स्टार्स की लिस्ट
- टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट
- टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
- टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट
- John Cena को सबसे ज्यादा बार हराने वाले टॉप 10 WWE सुपरस्टार्स
- John Cena द्वारा रिटायरमेंट टूर में हराए गए WWE स्टार्स की लिस्ट
- टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट
- टॉप 10 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
- टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट