Khel Now logo
HomeSportsOLYMPICS 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: हरियाणा स्टीलर्स की पूरी टीम

Published at :August 17, 2024 at 10:19 PM
Modified at :August 20, 2024 at 2:54 PM
Post Featured Image

Rahul Gupta


स्टार ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह इस बार हरियाणा के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

पीकेएल के 11वें सीजन (PKL 11) का ऑक्शन समाप्त हो चुका है। इस बार सभी फ्रेंचाइजी ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए। इसी वजह से पीकेएल इतिहास में पहली बार कुल मिलाकर 8 खिलाड़ी करोड़पति बने। सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सचिन तंवर रहे, जिनके लिए तमिल थलाइवाज ने 2 करोड़ 15 लाख की बोली लगाई। इसके अलावा गुमान सिंह को गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 97 लाख में खरीदा। पवन सेहरावत और मोहम्मदरेजा शादलू भी अच्छे दाम में बिके।

हरियाणा स्टीलर्स ने इस बार ऑक्शन के दौरान ईरान के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मदरेजा शादलू को ऑक्शन में खरीदा। उनके लिए 2 करोड़ 7 लाख की बोली ऑक्शन के दौरान लगी। यह लगातार दूसरा सीजन है जब शादलू के लिए 2 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है। इससे पता चलता है कि उनकी अहमियत कितनी ज्यादा है। ऑक्शन के बाद हरियाणा स्टीलर्स के हेड कोच मनप्रीत सिंह ने कहा भी कि वो चाहते हैं कि इस बार शादलू 100 से भी ज्यादा प्वॉइंट्स लेकर आएं।

पीकेएल के 11वें सीजन के लिए हरियाणा स्टीलर्स की पूरी टीम:

हरियाणा ने पीकेएल 11 के ऑक्शन में कुल मिलाकर 10 खिलाड़ियों को खरीदा। अब उनके पास टोटल 19 खिलाड़ी हो गए हैं। इनमें सात रेडर, आठ डिफेंडर और चार डिफेंडर हैं। आइए जानते हैं कि पीकेएल के 11वें सीजन के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी हरियाणा स्टीलर्स की टीम का हिस्सा हैं।

रेडर्स

विनय, शिवम पटारे, विशाल टाटे, जयासूर्या एनएस, घनश्याम मागर, अभिषेक गनाना और विकास जाधव।

डिफेंडर्स

एन मनिकंदन, हरदीप, जयदीप दहिया, राहुल सेतपाल, संजय, एस मनिकंदन और आशीष गिल।

ऑलराउंडर्स

साहिल, मोहम्मदरेजा चियानेह, नवीन और संस्कार मिश्रा।

आपको बता दें कि हरियाणा स्टीलर्स ने पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान इतिहास रच दिया था। टीम ने पहली बार पीकेएल के फाइनल में जगह बनाई थी। कोच मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम ने काफी शानदार खेल दिखाया था। अब मोहम्मदरेजा चियानेह के आने से हरियाणा स्टीलर्स की टीम और भी काफी मजबूत हो गई है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News
Advertisement