WWE इतिहास के 10 सबसे वजनदार सुपरस्टार्स

मौजूदा समय का कोई भी रेसलर इस सूची में मौजूद नहीं है।
WWE में समय बीतने के साथ परिस्थितियां बदलती रही हैं। खासतौर पर आज के दौर में रेसलर्स का फिट दिखना बहुत जरूरी है, इसलिए आजकल हैवीवेट रेसलर्स के शरीर पर भी एब्स और बाइसेप्स और अन्य मसल्स में कट दिखाई देते हैं। फिन बैलर और चैड गेबल जैसे क्रूजरवेट रेसलर्स की सफलता दर्शाती है कि आज भी कम कद वाले रेसलर्स WWE में खूब सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
इतिहास पर एक नजर डालें तो WWE में ऐसे हैवीवेट रेसलर्स भी काम कर चुके हैं, जिन्हें कंधों पर उठाना या बॉडी स्लैम लगा पाना लगभग असंभव प्रतीत होता था। इस आर्टिकल में आइए WWE इतिहास के 10 सबसे भारी रेसलर्स पर एक नजर डालते हैं।
ये हैं WWE के सबसे वजनदार रेसलर्स:
10. गोरिला मॉन्सून – 440 पाउंड (199.5 किलो)
WWE में एक कमेंटेटर और ऑन-स्क्रीन पर्सनालिटी बनने से पहले गोरिला मॉन्सून 1960 और 1970 के दशक में बहुत तगड़े रेसलर हुआ करते थे। उनका 440 पाउंड (करीब 199.5 किलो) का वजन उन्हें रिंग में बेहद खतरनाक रेसलर के रूप में पेश कर रहा होता था। उन्होंने अपने रेसलिंग करियर में ब्रूनो सम्मार्टिनो और हल्क होगन जैसे महान रेसलर्स के साथ काम किया था। वहीं एक कमेंटेटर के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग विरासत कायम की थी।
9. बिग शो – 441 पाउंड (200 किलो)
बिग शो अपने करियर में किसी बीस्ट की तरह दिखाई देते थे, इसलिए उन्हें द जायंट के नाम से भी जाना जाता था। अन्य हैवीवेट रेसलर्स की तुलना में बिग शो काफी तेजी से मूव कर पाते थे, इसलिए उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भी ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा था। उन्होंने WWE में द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और द रॉक समेत कई दिग्गजों के साथ काम करने का अनुभव हासिल किया है।
8. वेडर – 450 पाउंड (204 किलो)
वेडर 1996 में WWE में आने से पहले अन्य कंपनियों में खूब सफलता प्राप्त कर चुके थे। WCW और NJPW में अपनी छाप छोड़ने के बाद उन्होंने WWE में द अंडरटेकर, द अल्टीमेट वॉरियर और ब्रेट हार्ट के अलावा भी कई दिग्गजों के साथ मैच लड़े। उनका हैवीवेट होना और दमदार मूव्स और विशेष रूप से उनका फिनिशर, वेडर बॉम्ब उन्हें अन्य रेसलर्स के लिए खतरनाक सिद्ध कर रहा होता था।
7. वन मैन गैंग – 450 पाउंड (204 किलो)
वन मैन गैंग के पास ना केवल ज्यादा वजन था बल्कि वो काफी लंबे भी थे। 450 पाउंड वजन और 6 फुट 9 इंच की लंबाई यह साबित करने के लिए काफी है कि उन्हें क्यों अन्य रेसलर्स के लिए खतरे के रूप में देखा जाता था। उन्होंने हालांकि कई साल तक प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में काम किया, लेकिन ज्यादा वजन के कारण उनकी इन-रिंग मूवमेंट पर भी फर्क पड़ता था, शायद यही कारण रहा कि वो अपने करियर में ज्यादा चैंपियनशिप नहीं जीत पाए थे।
6. अंकल एल्मर – 450 पाउंड (204 किलो)
अंकल एल्मर का किरदार कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाया था और WWE में हिलबिलीज़ नाम की टीम के मेंबर हुआ करते थे। WWE में उनका सबसे यादगार पल वो रहा जब टीवी पर साल 1985 में उनका जॉयस के साथ वेडिंग सैगमेंट हुआ था। रिंग में उनका प्रदर्शन कुछ खास रिएक्शन हासिल नहीं कर पाया था।
5. किंग कॉन्ग बंडी – 458 पाउंड (207.7 किलो)
किंग कॉन्ग बंडी ने 1980 के दशक में WWE में काम किया था। उनकी आंद्रे द जायंट, हल्क होगन और रिकिशी जैसे अन्य हैवीवेट रेसलर्स के साथ भिड़ंत में ताकत की जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। WrestleMania 2 के मेन इवेंट में उनका हल्क होगन के साथ स्टील केज के अंदर हुआ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच किंग के करियर के सबसे यादगार लम्हों में से एक रहा।
4. अर्थक्वेक – 468 पाउंड (212 किलो)
करीब 212 किलो का वजन होना और रिंग में तेजी से मूव करते हुए अपने विरोधियों को धराशाई करना आसान नहीं होता। अर्थक्वेक ने 1990 के दशक में WWE में काम किया था। इस दौरान उनकी हल्क होगन, जेक रॉबर्ट्स समेत कई बेहतरीन रेसलर्स के साथ स्टोरीलाइन आकर्षण का केंद्र बनी थीं। उन्होंने ताकत और रेसलिंग स्किल्स के बेजोड़ मिश्रण के बलबूते प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी थी।
3. विसेरा – 500 पाउंड (226.7 किलो)
विसेरा को मेबल और बिग डैडी वी नाम से भी पहचाना जाता था। उन्होंने सिंगल्स मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों पर तो दबदबा बनाया ही और साथ ही द मिनिस्ट्री नाम की टीम में रहकर भी खूब सफलता पाई थी। बहुत हैवीवेट होने के बाद भी विसेरा की इन-रिंग स्किल्स और एथलेटिक एबिलिटी उन्हें अन्य हैवीवेट रेसलर्स से बहुत अलग सिद्ध करती थी।
2. आंद्रे द जायंट – 540 पाउंड (245 किलो)
प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री के इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक आंद्रे द जायंट की लंबाई 7 फुट और वजन करीब 245 किलो। इन आंकड़ों को सुनकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आंद्रे किसी आम व्यक्ति से कितने खतरनाक दिखते होंगे। उन्होंने 1970 और 1980 में अपनी ताकत के दम पर प्रतिद्वंदीयों को कई बार पटक-पटक कर धोया था। आज उन्हें प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में बहुत सम्मान की नजर से देखा जाता है।
1. योकोजूना – 600 पाउंड (272 किलो)

WWE में काम कर चुके आज तक के इतिहास के सबसे हैवीवेट रेसलर योकोजूना रहे, जिनका वजन 600 पाउंड यानी करीब 272 किलो था। वो जापान के किसी सूमो रेसलर की भांति प्रतीत होते थे, लेकिन बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि वो उसी अनोआ’ई परिवार से संबंध रखते हैं जिससे रोमन रेंस और द रॉक आते हैं। वो अपने करियर में कई बार WWE चैंपियन भी बने थे।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- PKL की एक टीम के पर्स में ओवरऑल कितना होता है बजट? जानिए पूरी डिटेल्स
- GT vs LSG Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 64, IPL 2025 (Indian T20 League)
- PKL 12 के लिए अब तक घोषित हुए नए कोचों की लिस्ट
- PKL 12: टॉप 10 बड़े खिलाड़ी जो ऑक्शन का होंगे हिस्सा
- MI vs DC Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 63, IPL 2025 (Indian T20 League)