भारत में WWE सुपरस्टार्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में

(Courtesy : WWE)
इन फिल्मों के जरिए WWE स्टार्स भारत में ओर ज्यादा लोकप्रिय हो गए।
WWE में काम करने वाले रेसलर्स केवल अच्छी रेसलिंग ही नहीं बल्कि लाजवाब एक्टिंग भी कर लेते हैं। आज तक जॉन सीना से लेकर द रॉक, बतिस्ता और द अंडरटेकर जैसे महान रेसलर्स भी फिल्मों में काम कर चुके हैं। हॉलीवुड दुनिया की सबसे अमीर फिल्म इंडस्ट्री है, लेकिन वहां की फिल्में काफी देशों में रिलीज होती रही हैं जिनमें से भारत भी एक है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं WWE सुपरस्टार्स की उन पांच फिल्मों के बारे में, जिनकी कमाई भारत में सबसे ज्यादा रही।
5. थोर: लव एंड थंडर (बतिस्ता) – 101 करोड़
बतिस्ता ने खूब सारी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, लेकिन मारवेल स्टूडिओज की फिल्मों में उनका ड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर किरदार खूब फेमस हुआ है। उन्होंने 2022 में रिलीज हुई थोर: लव एंड थंडर फिल्म में भी यही किरदार निभाया था। भारत में इस फिल्म को जुलाई 2022 में रिलीज किया गया, जिसने भारतीय मार्केट में 101 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफलता पाई थी। वहीं दुनिया भर में इसने करीब 761 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
4. फास्ट एंड फ्यूरियस 7 (द रॉक) – 108 करोड़
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज में द रॉक ने पहली बार सीरीज की 5वीं फिल्म में किया था। उसके बाद उन्होंने छठी और फिर 7वीं फिल्म, फ्यूरियस 7 में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने ल्यूक हॉब्स नाम के स्पेशल एजेंट का किरदार निभाया था। फ्यूरियस 7 को भारतीय मार्केट में 2 अप्रैल 2015 के दिन उतारा गया। भारत में द रॉक की इस फिल्म ने कुल 108 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दुनिया भर में इसने 1.5 बिलियन डॉलर कमाए।
3. फास्ट X (जॉन सीना) – 109 करोड़
द रॉक पहले से फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज में काम कर चुके थे, लेकिन 2023 में आई इस सीरीज की 10वीं फिल्म, फास्ट X में जॉन सीना ने भी जोरदार एंट्री मारी। उन्होंने इस फिल्म में जैकब टोरेटो नाम का किरदार निभाया था। भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म 19 मई 2023 के दिन पर्दे पर उतारी गई। भारत में यह मूवी 109 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई और दुनिया भर में इसने 714 मिलियन डॉलर्स कमाए थे।
2. एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (बतिस्ता) – 263 करोड़
एवेंजर्स सीरीज, दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे 2018 में रिलीज किया गया था। यह भी मारवेल स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म है, जिसमें बतिस्ता ने वही ड्रैक्स द डिस्ट्रॉयर के किरदार में काम किया था। भारतीय मार्केट में यह फिल्म 27 अप्रैल 2018 के दिन लॉन्च की गई, जिसने कुल मिलाकर 263 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दुनिया भर में इस फिल्म ने 2 बिलियन डॉलर्स से भी ज्यादा की कमाई की थी।
1. एवेंजर्स: एंडगेम (बतिस्ता) – 438 करोड़
एवेंजर्स: एंडगेम को साल 2019 में रिलीज किया गया। भारत में इस फिल्म को 26 अप्रैल 2019 के दिन रिलीज किया गया था। ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में से एक है, जिसने 438 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली थी। वहीं दुनिया भर में इसकी कमाई जानकर कोई भी चौंक जाए। एवेंजर्स: एंडगेम ने दुनिया भर में 2.503 बिलियन डॉलर्स की कमाई कर डाली थी।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल