एशियन कबड्डी फेडरेशन के खत से बढ़ी एकेएफआई की चिंता, जल्द कराने होंगे चुनाव

पिछले कुछ वर्षों में देश में खेल की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
एशियन कबड्डी फेडरेशन (एकेएफ) ने भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को इंडियन एम्चयोर कबड्डी फेडरेशन (एकेएफआई) को लेकर पत्र लिखा है। एकेएफआई ने लंबे समय से फेडरेशन के चुनाव नहीं कराए हैं और एशियन फेडरेशन ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है।
इंडियन एम्चयोर कबड्डी फेडरेशन लंबे समय से बिना अध्यक्ष के काम कर रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने चुनाव होने तक फेडरेशन का कार्यभार संभालने के लिए एक सचिव को नियुक्त किया था। हालांकि पिछले तीन साल से फेडरेशन से चुनाव नहीं हुए हैं। एशियन कबड्डी फेडरेशन के सेकेटरी जनरल मोहम्मद सरवर राणा ने इसे चिंताजनक बताया है। उन्होंने अपील की है कि है जल्द ही इंडियन एम्चयोर कबड्डी फेडरेशन चुनाव कराए और फेडरेशन का काम ढंग से चल सके।
23 फरवरी को लिखे गए इस खत में कहा गया, "एशियन कबड्डी फेडरेशन पिछले कुछ समय से इंडियन एम्चयोर कबड्डी फेडरेशन पर नजर रखे हुए हैं जिन्होंने पिछले तीन साल से चुनाव नहीं कराए हैं। हम इसपर चिंता जाहिर कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि अगले आठ हफ्तों में फेडरेशन के अलग-अलग पदों के लिए चुनाव का आयोजन करेगा।"
साल 2018 में दिल्ली हाई कोर्ट ने जस्टिस गर्ग को इंडियन एम्चयोर कबड्डी फेडरेशन का एडमिनिसट्रेटर नियुक्त किया था। उनसे पहले सनत कौल यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे जो। हालांकि कुछ समय पहले वह रिटायर हो गए और उनके बाद गर्ग ने यह जिम्मेदारी उठाई। महिपाल सिंह समेत कई लोगों ने जर्नारदन सिंह और उनकी पत्नी को 'लाइफ प्रेसिडेंट' बनाने के खिलाफ अपील की थी। हाई कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।
महिपाल और उनके साथियों मे गहलोत और उनकी पत्नी मृदुला गहलोत की जोड़ी की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। दिल्ली हाई कोर्ट भी इस नियुक्ति को नियमों के खिलाफ माना था। इनसब चीजों का असर खेल पर भी हुआ।
एशियन फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर आठ हफ्तों में चुनाव नहीं होते हैं तो इंडियन एम्चयोर कबड्डी फेडरेशन को निलंबित किया जा सकता है। 30 अप्रैल तक अगर चुनावों की मदद से नया मैनेजमेंट नहीं बनाया जाता तो फेडरेशन को निलंबित किया जाएगा या फिर वह एशियन फेडरेशन का हिस्सा नहीं रहेगा। एशियन फेडरेशन के इस खत ने भारतीय फेडरेशन की मुश्किलें बढ़ा दी है। उन्हें जल्द से जल्द चुनाव कराने होंगे। अगर वह निलंबित होती है यह काफी शर्मनाक होगा। इस खत के बाद चुनाव की प्रक्रिया तेजी से की जाएगी। खेल मंत्रालय को इसे लेकर जरूरी कदन उठाने की जरूरत है।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.