Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग: पटना के सामने होंगे बंगाल, थलाइवाज को पहली जीत की तलाश

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 31, 2021 at 1:26 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग: पटना के सामने होंगे बंगाल, थलाइवाज को पहली जीत की तलाश

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

वॉरियर्स की टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।

प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को भी कई जबरदस्त मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच तमिल थलाइवाज और पुनेरी पलटन के बीच होगा और दूसरा मुकाबला तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और पिछले सीजन खिताब जीत चुकी बंगाल वॉरियर्स के बीच होगा। मुकाबलों की शुरूआत शाम 7:30 बजे से होगी। सभी टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है।

पुनेरी पलटन की टीम सिर्फ एक जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। वहीं तमिल थलाइवाज को भी अपनी पहली जीत की तलाश है। पटना पाइरेट्स प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में तीन मैचों में दो जीत के साथ तीसरे पायदान पर हैं। वहीं बंगाल वॉरियर्स अपने पिछले दो मैच हार चुकी है और ऐसे में वो जीत की पटरी से उतरते हुए नजर आ रहे हैं।

तमिल थलाइवाज Vs पुनेरी पलटन

तमिल थलाइवाज की टीम हर मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है लेकिन इसके बावजूद उन्हें अभी तक जीत हासिल नहीं हुई है। रेडिंग डिपार्टमेंट में टीम को सुधार करना होगा। मंजीत उस तरह का परफॉर्मेंस नहीं कर पा रहे हैं जिसकी उनसे उम्मीद है। इसके अलावा अतुल एम एस और भवानी राजपूत को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। डिफेंस में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

पुनेरी पलटन के लिए प्रो कबड्डी लीग में इस सीजन रेडिंग और डिफेंस दोनों ही बड़ी समस्या है। स्टार रेडर राहुल चौधरी बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं और यही वजह है कि पिछले दो मैचों से उन्हें 10 मिनट के बाद ही सब्सीट्यूट कर दिया जा रहा है। डिफेंस में विशाल भारद्वाज लगातार गलती कर रहे हैं। ऐसे में टीम को अपने दोनों ही विभागों में काफी सुधार करना होगा।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

तमिल थलाइवाज - मंजीत (रेडर), अतुल एम एस (रेडर), भवानी राजपूत (रेडर), सुरजीत सिंह (डिफेंडर), मोहित (डिफेंडर), सागर (डिफेंडर) और साहिल सिंह (डिफेंडर)।

पुनेरी पलटन - पंकज मोहिते (रेडर), असलम ईनामदार (रेडर), मोहित गोयत (रेडर), अबिनेश नदाराजन (डिफेंडर), सोमबीर (डिफेंडर), विशाल भारद्वाज (डिफेंडर) और बलदेव सिंह (डिफेंडर)।

पटना पाइरेट्स Vs बंगाल वॉरियर्स

पटना पाइरेट्स की टीम में भले ही इस सीजन परदीप नरवाल नहीं हैं लेकिन इसकी वजह से टीम के ऊपर कोई असर नहीं पड़ा है। टीम का हर एक प्लेयर प्रो कबड्डी लीग में जीत में अपना अहम योगदान दे रहा है। ईरान से आए ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा ने डिफेंस में काफी प्रभावित किया है। वहीं रेडिंग में प्रशांत कुमार राय और सचिन ने कमाल किया है। कुल मिलाकर टीम पूरी तरह से एकजुट होकर खेल रही है।

बंगाल वॉरियर्स ने अपने प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 की शुरूआत जीत के साथ की थी लेकिन उसके बाद टीम रास्ता भटक गई है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि कप्तान मनिंदर को रेडिंग में कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। दबंग दिल्ली के खिलाफ वो अकेले 16 प्वॉइंट लेकर आए थे लेकिन इसके बावजूद टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। डिफेंस में टीम से गलतियां हो रही हैं और इसी वजह से बंगाल को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

पटना पाइरेट्स - मोनू गोयत (रेडर), प्रशांत कुमार (रेडर), सचिन (रेडर), नीरज कुमार (डिफेंडर), साजिन सी (डिफेंडर), सुनील (डिफेंडर) और मोहम्मदरेजा (ऑलराउंडर)।

बंगाल वॉरियर्स - मनिंदर सिंह (रेडर), सुकेश हेगड़े (रेडर), मोहम्मद नबीबख्श (ऑलराउंडर), दर्शन जे (डिफेंडर), अबोजार मिघानी (डिफेंडर), सचिन विट्टाला (डिफेंडर) और प्रवीण सतपाल (डिफेंडर)।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.