Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग: क्या यू-मुम्बा के डिफेंस को भेद पाएगी जयपुर पिंक पैंथर्स?

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 30, 2021 at 3:41 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग: क्या यू-मुम्बा के डिफेंस को भेद पाएगी जयपुर पिंक पैंथर्स?

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

मुंबई स्थित टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का पहला हफ्ता बीत चुका है और दूसरे वीक में भी लगातार कई बेहतरीन मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरूवार को भी दो मैच पीकेएल में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और यू-मुम्बा के बीच होगा, वहीं दूसरा मैच हरियाणा स्टीलर्स और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेला जाएगा। मैचों की शुरूआत शाम 7:30 बजे से होगी।

तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है और वो लगातार प्रो कबड्डी लीग में तीसरी जीत दर्ज करना चाहेंगे। यू-मुम्बा की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ छठे नंबर पर है। हरियाणा स्टीलर्स को अपने पिछले मुकाबले में पहली जीत मिली थी और वो 8वें नंबर पर हैं। जबकि बेंगलुरू बुल्स ने पिछले दो मुकाबलों में शानदार जीत हासिल की है और इस वक्त टॉप-5 में बरकरार हैं।

जयपुर पिंक पैंथर्स Vs यू-मुम्बा

जयपुर की टीम ने प्रो कबड्डी लीग में पिछले दो मैचों में शानदार जीत हासिल की है। कप्तान दीपक हूडा फॉर्म में आ गए हैं, इससे उनकी टीम और भी खतरनाक लगने लगी है। वहीं अर्जुन देशवाल ने काफी प्रभावित किया है और टीम की तरफ से वो सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले प्लेयर हैं। ऑलराउंडर के तौर पर नितिन रावल का भी परफॉर्मेंस अच्छा रहा है। ऐसे में टीम में थोड़ी बहुत कमी डिफेंस में दिखती है। संदीप धुल पिछले मुकाबले में एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं कर पाए थे और उनके पांच असफल टैकल रहे थे। उन्हें फॉर्म में आना होगा। जयपुर के प्लेइंग सेवन में बदलाव की उम्मीद काफी कम ही है।

यू-मुम्बा की अगर बात करें तो पहले प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के मैच में बेहतरीन जीत हासिल करने के बाद उनका परफॉर्मेंस गिरता चला गया है। अभिषेक सिंह पिछले दो मैचों से फ्लॉप हो रहे हैं और कप्तान फजल अत्राचली भी डिफेंस में प्वॉइंट नहीं ला पा रहे हैं। टीम के दो सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के खराब फॉर्म की वजह से यू-मुम्बा की जीत की पटरी से उतर गई है और उन्हें दोबारा जीत हासिल करने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का चलना बेहद जरूरी होगा।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

जयपुर पिंक पैंथर्स - अर्जुन देशवाल (रेडर), अमित (डिफेंडर), विशाल (डिफेंडर), दीपक हूडा (ऑलराउंडर), नितिन रावल (ऑलराउंडर), शौल कुमार (डिफेंडर) और संदीप धुल (डिफेंडर)।

यू-मुम्बा - अभिषेक सिंह (रेडर), वी अजीत (रेडर), आशीष सांगवान (ऑलराउंडर), शिवम (ऑलराउंडर), प्रिंस (डिफेंडर), राहुल सेतपाल (डिफेंडर) और फजल अत्राचली (डिफेंडर)।

हरियाणा स्टीलर्स Vs बेंगलुरू बुल्स

हरियाणा स्टीलर्स को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के अपने पहले दो मुकाबलों में हार मिली थी लेकिन पिछले मैच में जीत के साथ उन्होंने वापसी की है। विकाश कंडोला के फ्लॉप होने के बावजूद टीम ने तेलुगु टाइटंस को करीबी मुकाबले में हराया। युवा ऑलराउंडर मीतू और रोहित गूलिया ने जीत की नींव रखी। डिफेंस में सुरेंदर नाडा और मोहित ने अपना काम किया। मीतू के रूप में हरियाणा स्टीलर्स को एक जबरदस्त ऑलराउंडर मिला है और इसी वजह से टीम का कॉम्बिनेशन काफी शानदार हो गया है। रोहित गूलिया भी लगातार प्वॉइंट लाते रहते हैं और यही वजह है कि विकाश कंडोला के ऊपर से प्रेशर काफी कम हो गया है। कुल मिलाकर हरियाणा स्टीलर्स की टीम इस वक्त काफी खतरनाक लग रही है।

बेंगलुरू बुल्स की अगर बात करें तो पिछले मुकाबले में उन्होंने अपने दो रेडर्स के दम पर जीत हासिल की थी। हाई-फ्लायर पवन सेहरावत के फॉर्म में आने से टीम काफी शानदार लगने लगी है और चंद्रन रंजीत भी उनका बेहतरीन तरीके से साथ दे रहे हैं। हालांकि टीम को अपने डिफेंस पर ध्यान देना होगा क्योंकि हरियाणा स्टीलर्स के रेडर उनकी इस कमी का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

हरियाणा स्टीलर्स

विकाश कंडोला (रेडर), जयदीप (ऑलराउंडर्स), मीतू (ऑलराउंडर्स), रोहित गूलिया (ऑलराउंडर्स), रवि कुमार (डिफेंडर्स), मोहित (डिफेंडर्स) और सुरेंदर नाडा (डिफेंडर्स)।

बेंगलुरू बुल्स

पवन सेहरावत (रेडर), डोन्ग जियोन (रेडर), चंद्रन रंजीत (रेडर), महेंद्र सिंह (डिफेंडर्स), सौरभ नांदल (डिफेंडर्स), अमन (डिफेंडर्स) और मयूर जगन्नाथ (डिफेंडर्स)।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.