68वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप की टीमें, पूल, और शेड्यूल

(Courtesy : Kabaddi)
चैंपियनशिप में इस बार 29 टीमें भाग ले रही हैं।
68वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2022 की शुरूआत 10 मार्च से अनाज मंडी, चरखी दादरी, हरियाणा में हो चुकी है। 10 मार्च से 12 मार्च 2022 तक होने वाले इस चैंपियनशिप में कुल 29 टीमें भाग ले रहीं हैं। इन टीमों को कुल 8 ग्रुप्स में बांटा गया है।
पूल ‘ए से सी’ तक तीन-तीन टीमें, और ‘डी से एच’ तक में चार-चार टीमों को रखा गया है।
पहला मैच 10 मार्च 2022 को दोपहर 1 बजे शुरू हुआ जबकि आखिरी मैच 13 मार्च को खेला जाएगा।
68वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2022 की सभी टीमें:
1. झारखंड
2. केरल
3. इंडियन रेलवे
4. आंध्र प्रदेश
5. दिल्ली
6. हिमाचल प्रदेश
7. पंजाब
8. राजस्थान
9. विदर्भ
10. असम
11. चंडीगढ़
12. तेलंगाना
13. उत्तर प्रदेश
14. गोवा
15. हरियाणा
16. मध्य प्रदेश
17. त्रिपुरा
18. बिहार
19. छत्तीसगढ़
20. जम्मू और कश्मीर
21. पॉन्डिचेरी
22. कर्नाटक
23. ओडिशा
24. तमिलनाडु
25. पश्चिम बंगाल
26. गुजरात
27. महाराष्ट्र
28. मणिपुर
29. उत्तराखंड
टीमों का पूल डिवीजन
पूल ए- उत्तराखंड, इंडियन रेलवे, तमिलनाडु
पूल बी- हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पॉन्डिचेरी
पूल सी- विदर्भ, पंजाब, झारखंड
पूल डी- हरियाणा, मणिपुर, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश
पूल ई- बिहार, दिल्ली, असम, मध्य प्रदेश
पूल एफ- चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना
पूल जी- ओडिशा, जम्मू और कश्मीर, गुजरात, राजस्थान
पूल एच- गोवा, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, केरल
महिला राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2022 लीग मैचों के नतीजे
10 मार्च 2022
हरियाणा 53-19 मणिपुर
तमिलनाडु 53-17 उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश 36-37 कर्नाटक
हिमाचल प्रदेश 34-21 पश्चिम बंगाल
पंजाब 45-19 विदर्भ
असम 18-33 मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़ 33-32 चंडीगढ़
ओडिशा 36-20 जम्मू और कश्मीर
आंध्र प्रदेश 59-31 त्रिपुरा
झारखंड 34-23 विदर्भ
गुजरात 22-37 राजस्थान
गोवा 50-28 केरल
11 मार्च 2022
सुबह का सत्र
महाराष्ट्र 48-15 तेलंगाना
इंडियन रेलवे 69-09 उत्तराखंड
कर्नाटक 31-27 मणिपुर
दिल्ली 44-21 मध्य प्रदेश
तेलंगाना 24-67 चंडीगढ़
राजस्थान 43-10 ओडिशा
आंध्र प्रदेश 57-43 केरल
गुजरात 47-26 जम्मू और कश्मीर
शाम का सत्र
बिहार 40-17 मध्य प्रदेश
पश्चिम बंगाल 25-23 पॉन्डिचेरी
तमिलनाडु 14-40 इंडियन रेलवे
हरियाणा 62-23 कर्नाटक
झारखंड 26-40 पंजाब
बिहार 48-18 असम
चंडीगढ़ 18-40 महाराष्ट्र
गुजरात 35-18 ओडिशा
गोवा 37-33 आंध्र प्रदेश
राजस्थान 38-05 जम्मू और कश्मीर
हरियाणा 55-21 उत्तर प्रदेश
हिमाचल प्रदेश 35-25 पॉन्डिचेरी
छत्तीसगढ़ 54-14 तेलंगाना
दिल्ली 43-22 असम
12 मार्च 2022
गोवा 57-32 त्रिपुरा
उत्तर प्रदेश बनाम मणिपुर (मैच रद्द )
बिहार 25-23 दिल्ली
छत्तीसगढ़ 13-29 महाराष्ट्र
केरल 28-67 त्रिपुरा
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले इस बार नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार दर्शक मैच के दौरान मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर सकेंगे। सभी लीग मैच और क्वार्टर-फाइनल के मुकाबले 10 मार्च से 12 मार्च तक खेले जाएंगे वहीं रविवार 13 मार्च को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला नेशनल चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों व श्रेष्ठ बेस्ट टीमों को पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
बताते चलें कि 67वीं सीनियर महिला नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 3 मार्च 2020 को जयपुर के पूर्णिमा विश्वविद्यालय मे हुआ था और भारतीय रेलवे ने हिमाचल को हराकर खिताब जीता था।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram and join our community on Telegram.
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.