Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

नीरज कुमार एक्सक्लूसिव : पटना का हर एक खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 25, 2022 at 9:46 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
नीरज कुमार एक्सक्लूसिव : पटना का हर एक खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है

(Courtesy : PKL)

स्टार डिफेंडर के मुताबिक टीम पूरी तरह से एकजुट होकर खेलती है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में इस बार पटना पाइरेट्स ने अपना पूरा दमखम दिखाया है। पीकेएल के 8वें सीजन में पटना एक चैंपियन टीम की तरह खेली है। उन्होंने अपने खेल से दिखाया है कि क्यों वो इस बार भी टाइटल जीतने के सबसे प्रबल दावेदार हैं। पटना के इस शानदार खेल में उनके डिफेंस का काफी बड़ा योगदान रहा है। नीरज कुमार और मोहम्मदरेजा की जोड़ी ने कहर ढ़ा रखा है।

टीम के दिग्गज डिफेंडर्स में से एक नीरज कुमार ने पीकेएल सीजन-8 में काफी सफलता हासिल की है। प्लेऑफ से पहले खेल नाओ ने उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत की। आइए जानते हैं स्टार डिफेंडर ने क्या-क्या कहा ?

पटना बेहतरीन तैयारी के साथ टूर्नामेंट में आई थी

पटना पाइरेट्स ने पीकेएल के इस सीजन लीग स्टेज में 22 में से 16 मुकाबले जीतकर सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। पटना ने उसी तरह का खेल दिखाया जिस तरह से तीन बार की चैंपियन टीम को दिखाना चाहिए।

नीरज कुमार ने कहा, "प्री-सीजन कैंप में हमने काफी बेहतरीन प्रैक्टिस की थी। कोच और मैनेजमेंट ने काफी अच्छी तरह से हमारा ख्याल रखा। उसी तैयारी की वजह से टीम इतनी सफल रही है। हमारा डिफेंस इस सीजन काफी अच्छा रहा है। मोहम्मदरेजा के आने से टीम और भी मजबूत हो गई है। वहीं हर एक डिफेंडर अपना-अपना काम कर रहा है। रेडिंग डिपार्टमेंट भी उतना ही साथ डिफेंस का दे रहा है। टीम किसी एक प्लेयर पर डिपेंड नहीं है। सभी खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखते हैं।"

खुद के परफॉर्मेंस पर राय

नीरज कुमार ने पीकेएल के 8वें सीजन में 21 मैचों में 50 सफल टैकल किए हैं। उन्होंने कई मौकों पर सुपर टैकल करके भी पटना पाइरेट्स की मैच में वापसी कराई। नीरज कुमार ने बताया कि इस सीजन उन्होंने क्या ऐसा अलग किया जिसकी वजह से उनका परफॉर्मेंस इतना अच्छा रहा है।

उन्होंने कहा, "पिछले सीजन की गलतियों पर मैंने काम किया। कोच सर ने मेरी कमजोरियों को दूर किया। यही वजह है कि इस सीजन मैं इतना अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं। मोहम्मदरेजा से भी मैंने काफी कुछ सीखा है।"

पीकेएल सीजन-8 में ईरान के ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। वो टूर्नामेंट में सबसे सफल टैकल और सबसे ज्यादा हाई फाइव लगाने वाले डिफेंडर हैं। उन्होंने अभी तक 78 टैकल प्वॉइंट हासिल किए हैं। नीरज कुमार ने बताया कि मोहम्मदरेजा की खासियत क्या है।

उन्होंने कहा, "मोहम्मदरेजा चियानेह एक कॉर्नर डिफेंडर हैं। जो कॉर्नर डिफेंडर होता है उसके टैकल करने के आसार ज्यादा रहते हैं। मोहम्मरेजा की खास बात ये है कि वो पूरी तरह से फिट हैं और उनके अंदर पावर है। इसके अलावा उनके पास हर स्किल है। वो डाइव भी कर सकते हैं और एंकल होल्ड भी कर सकते हैं।"

https://www.youtube.com/watch?v=ppghIx76TQQ&t=8s

राम मेहर सिंह सबसे बेहतरीन कोच हैं

राम मेहर सिंह की कोचिंग में पटना पाइरेट्स ने पीकेएल में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। वो प्लेयर्स से लगातार बात करते रहते हैं और एक-एक प्वॉइंट के लिए अपनी टिप्स देते हैं। यही वजह है कि नीरज कुमार उन्हें काफी पसंद करते हैं।

पटना पाइरेट्स के कोच को लेकर नीरज कुमार ने कहा, "जब मैंने सर्विसेज की तरफ से खेलना शुरू किया था तो उस वक्त राम मेहर सिंह ही हमारे कोच थे। उन्होंने हमें काफी कुछ सिखाया और वही मेरे फेवरिट कोच भी हैं। प्लेयर को मैट पर गलतियों का पता नहीं लगता है लेकिन कोच बाहर से देख रहा होता है। वो सब गलतियों को नोट करते हैं और टाइम आउट के दौरान या मैच के बाद हमें बताते हैं। उसके बाद हम उस कमजोरी पर काम करते हैं।"

सर्विसेज के प्लेयर्स के रेडिंग और डिफेंस दोनों करने की वजह

आमतौर पर सर्विसेज के प्लेयर के बारे में ये कहा जाता है कि वहां का हर एक प्लेयर ऑलराउंडर होता है। सभी खिलाड़ियों को रेडिंग और टैकल दोनों के बारे में सिखाया जाता है। नीरज कुमार भी सर्विसेज के लिए खेलते हैं।

उन्होंने कहा, "सर्विसेज का कोई भी खिलाड़ी होता है तो अगर वो डिफेंडर है तो उसे रेडिंग भी कराया जाता है। वहीं रेडर्स को डिफेंस सिखाया जाता है। वहां पर इसकी प्रैक्टिस कराई जाती है। इसकी वजह ये है कि उस चीज का फायदा हमें पीकेएल के दौरान काफी मिलता है।"

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.