Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग ने टाला बंगाल वॉरियर्स और तेलुगु टाइटन्स का मैच

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 30, 2022 at 3:07 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग ने टाला बंगाल वॉरियर्स और तेलुगु टाइटन्स का मैच

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

इस सीजन लीग के कई मैच रिशिड्यूल हो चुके हैं।

कोरोनावायरस ने एक बार फिर प्रो कबड्डी लीग पर अपना असर दिखाया है। इसके चलते शनिवार को बंगाल वॉरियर्स बनाम तेलुगु टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले को टाल दिया गया है। कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आने के बाद आयोजकों ने मैच को टालने का फैसला लिया। अब यह मैच भी आगे रिशिड्यूल किया जाएगा

पहले भी प्रो कबड्डी लीग के कई मुकाबले कोरोना के मामले सामने आने के बाद रिशिड्यूल किए जा चुके हैं। हालांकि, शनिवार को तमिल थलाइवाज बनाम दबंग दिल्ली के बीच हुए मुकाबले पर इसका कोई असर नहीं हुआ। ये मुकाबल बेंगलुरु के शेर्टन ग्रांड में खेले जा रहे हैं और टूर्नामेंट में कोई दिक्कत न आए इसलिए सारी टीमें बायो बबल में हैं। हालांकि, इसके बाद भी आयोजक कोरोना की एंट्री को रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो सके हैं।

प्रो कबड्डी लीग ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए मैच को टाले जाने की जानकारी साझा की है। उनकी तरफ से मैच नंबर 82 को टाले जाने की जानकारी एक बयान में जारी की गई है। बयान के मुताबिक, "प्रो कबड्डी लीग के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने तेलुगु टाइटंस और बंगाल वॉरियर्स के मैनेजमेंट के साथ मिलकर ये फैसला किया है कि मैच नंबर 82 को आगे के लिए स्थगित कर दिया जाए।"

यह भी पढ़ें: प्रो कबड्डी लीग 8: पटना, गुजरात सातवें सप्ताह में खेलेंगी अपने-अपने रिशिड्यूल मुकाबले

यह भी पढ़ें: पीकेएल में कोरोना विस्फोट, तीन टीमों के 15 से ज्यादा खिलाड़ी हुए संक्रमित

कोरोना के पॉजिटिव मामले मिलने का असर लीग की बाकी टीमों पर भी देखने को मिला है और ये उनकी तैयारियों में बाधा पैदा करता रहा है। पिछले सप्ताह पटना पाइरेट्स में कुछ मामले देखे गए थे, उसके बाद गुजरात जाइंट्स और जयपुर पिंक पैंथर्स के खेमें में भी कोरोना ने घुसपैठ कर ली थी।

मैच को आगे बढ़ाए जाने की खबर ने प्रो कबड्डी लीग के दर्शकों को निराश कर दिया है। हालांकि फिलहाल सबसे जरूरी चीज खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मैच को स्थगित करने का आयोजकों का फैसला काफी समझदारी भरा है, ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.