Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

बेंगलुरू बुल्स का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल PKL 9 के लिए

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :September 30, 2022 at 9:08 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
बेंगलुरू बुल्स का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल PKL 9 के लिए

(Courtesy : PKL)

टीम इस वक्त अपनी तैयारियों में जुटी हुई है।

रणधीर सिंह सेहरावत की अगुवाई में बेंगलुरू बुल्स की टीम एक बार फिर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आगामी सीजन के लिए तैयार हैं। टीम को इस बार अपने स्टार रेडर पवन सेहरावत की कमी खलेगी जिन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था। हालांकि उनकी भरपाई करने के लिए विकाश कंडोला को जरूर टीम में लाया गया है। इसके अलावा बेंगलुरू बुल्स ने अपना डिफेंस इस साल काफी मजबूत किया है। बेंगलुरु ने पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन करने वाली डिफेंस के अधिकतर खिलाड़ियों को रिटेन किया था। सौरभ नंदल, अमन और महेन्दर सिंह की मौजूदगी बेंगलुरु के डिफेंस को काफी मजबूत बनाती है।

सौरभ नंदल ने पिछले सीजन बुल्स के लिए राइट कॉर्नर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। उन्होंने 69 टैकल प्वाइंट हासिल किए थे और इस सीजन भी टीम के राइट कॉर्नर की जिम्मेदारी वही संभालेंगे। लेफ्ट कॉर्नर पर अमन ने पिछले सीजन 54 टैकल प्वाइंट हासिल किए थे। टीम ने 9वें सीजन के लिए अपने कप्तान और उप कप्तान का भी ऐलान कर दिया है। बेंगलुरू ने आगामी सीजन के लिए महेंदर सिंह को कप्तान और कॉर्नर पर खेलने वाले सौरभ नंदल को उपकप्तान बनाया है। आइए जान लेते हैं आगामी सीजन में बेंगलुरू बुल्स का पूरा शेड्यूल क्या है।

बेंगलुरू बुल्स का शेड्यूल

तारीख – समय – मुकाबला

7 अक्टूबर – 8:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs तेलुगु टाइटंस

9 अक्टूबर – 9:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs पुनेरी पलटन

12 अक्टूबर – 7:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs बंगाल वॉरियर्स

16 अक्टूबर – 8:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs यूपी योद्धा

19 अक्टूबर – 8:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs तमिल थलाइवाज

22 अक्टूबर – 7:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs यू-मुम्बा

23 अक्टूबर – 7:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs पटना पाइरेट्स

29 अक्टूबर – 7:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs दबंग दिल्ली

30 अक्टूबर – 7:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

1 नवंबर – 8:30 PM –बेंगलुरू बुल्स vs हरियाणा स्टीलर्स

6 नवंबर – 7:30 PM – बेंगलुरू बुल्स vs गुजरात जायंट्स

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.