Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: हरियाणा स्टीलर्स का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :September 29, 2022 at 8:12 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9: हरियाणा स्टीलर्स का पूरा शेड्यूल और टाइम टेबल

(Courtesy : PKL)

टीम को अपना पहला मैच बंगाल के खिलाफ खेलना है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-9 के लिए हरियाणा स्टीलर्स की टीम भी अपनी तैयारियों में लगी हुई है। हरियाणा स्टीलर्स आठ अक्टूबर को बेंगलुरु में बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पिछले प्रदर्शन को देखते हुए मैनेजमेंट ने इस सीजन कुछ अहम बदलाव किए हैं। टीम नें गुजरात टाइटंस के कोच मनप्रीत सिंह को इस बार अपना कोच नियुक्त किया है। स्टीलर्स की टीम अपने छोटे पीकेएल करियर में सिर्फ दो बार प्लेऑफ्स तक पहुंचने में सफल रही है और वो इस दफ़ा सीजन के अंत तक टॉप पर रहना चाहेंगे।

अगर टीम की बात की जाए तो इस बार उनके पास जयदीप, मोहित, जोगिंदर नरवाल, मंजीत, प्रपंजन और मीतू जैसे खिलाड़ी हैं। कोच मनप्रीत सिंह युवा प्लेयर्स पर काफी भरोसा जताते हैं और वो चाहेंगे कि टीम इस बार टाइटल जरूर अपने नाम करे। पीकेएल-9 के पहले हाफ का आयोजन दो स्थानों – बेंगलुरु में श्री कांतीरवा इंडोर स्टेडियम और पुणे में श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (बैडमिंटन कोर्ट) बालेवाड़ी में होगा। हरियाणा स्टीलर्स अक्टूबर और नवंबर महीने के बीच 11 मैचों में हिस्सा लेगी। आइए जानते हैं हरियाणा स्टीलर्स कब-कब अपने मुकाबले खेलेगी।

हरियाणा स्टीलर्स का पूरा शेड्यूल

तारीख – समय – मुकाबला

8 अक्टूबर – 9:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs बंगाल वॉरियर्स

11 अक्टूबर – 7:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs तमिल थलाइवाज

14 अक्टूबर – 8:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs जयपुर पिंक पैंथर्स

17 अक्टूबर – 8:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs दबंग दिल्ली

21 अक्टूबर – 7:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs यू-मुम्बा

22अक्टूबर – 9:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs गुजरात जायंट्स

25 अक्टूबर – 8:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs तेलुगु टाइटंस

28 अक्टूबर – 8:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs पुनेरी पलटन

1 नवंबर – 8:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs बेंगलुरू बुल्स

5 नवंबर – 9:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs यूपी योद्धा

7 नवंबर – 8:30 PM – हरियाणा स्टीलर्स vs पटना पाइरेट्स

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.

Latest News
Advertisement