PKL 9 : पटना पाइरेट्स के लिए अगला मैच खेलेंगे मोहम्मदरेजा शार्दलू

(Courtesy : PKL)
तीन बार के चैंपियन के लिए ये काफी राहत की खबर है।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में आगामी मैच से पहले पटना पाइरेट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के दिग्गज ईरानियन डिफेंडर मोहम्मदरेजा शार्दलू टीम के साथ जुड़ गए हैं और उन्होंने ये ऐलान किया है कि वो अगला मैच खेलेंगे। पटना पाइरेट्स का अगला मैच तेलुगु टाइटंस के साथ है और मोहम्मदरेजा ने ऐलान किया है कि वो टीम के लिए अगला मुकाबला खेलेंगे। मोहम्मदरेजा के आने से पटना पाइरेट्स का डिफेंस काफी मजबूत हो गया है। टीम को अपने दोनों ही मैचों में मजबूत डिफेंस की कमी खली थी और चियानेह के आने से अब टीम की ये कमी दूर हो गई है।
पटना पाइरेट्स इस सीजन एक मुकाबला हार चुकी है
पटना पाइरेट्स की बात करें तो उन्हें अभी तक एक मैच में हार मिली है और एक मुकाबला टाई रहा है। ऐसे में पटना के सीजन का आगाज भी कुछ अच्छा नहीं हुआ है और इस मुकाबले में वो जरूर वापसी करना चाहेंगे। पटना पाइरेट्स के लिए सचिन तंवर और हरियाणा स्टीलर्स से आए रोहित गूलिया काफी शानदार फॉर्म में हैं। सचिन तंवर दो मैचों में 18 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं। वहीं रोहित गूलिया भी दो मैचों में 17 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं।
मोहम्मदरेजा चियानेह ने बीते सीजन सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल किए थे
टीम का डिफेंस अभी तक उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाया है। मोहम्मदरेजा चियानेह की अनुपस्थिति में टीम का डिफेंस काफी बिखरा-बिखरा नजर आ रहा है। दूसरे मैच में टीम के डिफेंस ने अपेक्षाकृत अच्छा खेल दिखाया था लेकिन इसके बावजूद मोहम्मदरेजा चियानेह की कमी टीम को खल रही है। उनके आते ही टीम का पूरा स्वरूप बदल सकता है। मोहम्मदरेजा शादलू ने पिछले सीजन सबसे ज्यादा टैकल प्वाइंट्स लिए थे। वो ना केवल पटना बल्कि पूरे पीकेएल में सबसे ज्यादा टैकल प्वॉइंट हासिल करने वाले प्लेयर थे। उनके दमदार प्रदर्शन को देखते हुए पटना ने उन्हें रिटेन किया था। शादलू लेफ्ट कॉर्नर पर बहुत ही जबरदस्त खेलते हैं और पटना को उम्मीद होगी कि इस सीजन भी वो उसी तरह का प्रदर्शन करें।
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.