Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9 : दिग्गज रेडर सुकेश हेगड़े को पटना पाइरेट्स ने किया अपने टीम में शामिल

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :August 25, 2022 at 12:35 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9 : दिग्गज रेडर सुकेश हेगड़े को पटना पाइरेट्स ने किया अपने टीम में शामिल

(Courtesy : PKL)

इस रेडर को ऑक्शन के दौरान किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 9वें सीजन की नीलामी में कई खिलाड़ी ऐसे रहे थे जो अनसोल्ड रहे थे। यह नीलामी कई प्लेयर्स के लिए थोड़ी निराशाजनक भी रही। कई दिग्गज ऐसे रहे जिन्हें नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। ऐसे ही एक प्लेयर थे सुकेश हेगड़े जो नीलामी में नहीं बिकने वाले दिग्गजों में से एक रहे थे। हालांकि अब वो पटना पाइरेट्स का हिस्सा बन गए हैं। सुकेश हेगड़े को पटना पाइरेट्स ने रेडर के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया है। सुकेश हेगड़े के अलावा महाराष्ट्र के अक्षय बोडाके को भी पटना पाइरेट्स की टीम में शामिल किया गया है। वो एक डिफेंडर हैं और कवर पर खेलते हैं।

सुकेश हेगड़े बीते सीजन बंगाल वॉरियर्स की टीम में थे

सुकेश हेगड़े की बात करें तो बीते सीजन बंगाल वॉरियर्स की टीम में थे। वहां पर उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेले थे और 58 प्वॉइंट्स हासिल किए थे। वहीं ओवरऑल करियर की बात करें तो उन्होंने 115 मैचों में 471 रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं और अच्छे सपोर्ट रेडर के तौर पर जाने जाते हैं। 32 साल के सुकेश पहले सीजन से ही लीग का हिस्सा हैं और उन्होंने तेलुगु टाइटंस के लिए अपना लीग डेब्यू किया था। पहले चार सीजन में लगातार टाइटंस के लिए खेलने के बाद सुकेश ने पांचवें सीजन में गुजरात जायंट्स को ज्वाइन किया था।

पटना पाइरेट्स की टीम में कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं।

पटना पाइरेट्स ने पीकेएल ऑक्शन के दौरान कई बेहतरीन प्लेयर्स का चयन किया था। उन्होंने रोहित, मनीष, अनुज कुमार, नवीन शर्मा, रंजीत नायक, शिवम चौधरी, सुनील, सुशील गुलिया और विश्वास एस जैसे खिलाड़ियों को खरीदा। इसके अलावा उन्होंने मोहम्मदरेजा चियानेह, साजिन सी जैसे दिग्गज डिफेंडर्स को पहले ही रिटेन कर लिया था। सचिन तंवर एक बार फिर टीम का हिस्सा होंगे। पटना ने पिछला सीजन पहले स्थान पर रहते हुए फिनिश किया था, लेकिन फाइनल में उन्हें दबंग दिल्ली के खिलाफ एक प्वाइंट से हार झेलनी पड़ी था। लीग की सबसे सफल टीम पटना नौवें सीजन में अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेगी। सुकेश हेगड़े चाहेंगे कि 9वें सीजन में वो जबरदस्त प्रदर्शन करें।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram and join our community on Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.