तमिल थलाइवाज को लगा बड़ा झटका, पवन सेहरावत पहले मैच में हुए चोटिल

(Courtesy : PKL)
टीम के लिए ये काफी बड़ा झटका कहा जा सकता है।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में अपना पहला मैच खेलने उतरी तमिल थलाइवाज को तगड़ा झटका लगा, टीम के कप्तान और लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी पवन सेहरावत चोटिल हो गए। गुजरात जायंट्स के खिलाफ मैच में टैकल करते हुए पवन सेहरावत का टखना मुड़ गया और इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। अगर उनकी इंजरी ज्यादा गहरी रहती है तो फिर कई मैचों से बाहर होना पड़ सकता है और ये तमिल थलाइवाज के लिए एक बड़ा झटका होगा।
डिफेंस करते हुए इंजरी का शिकार हुए पवन सेहरावत
तमिल थलाइवाज की टीम गुजरात जायंट्स के खिलाफ सीजन का अपना पहला मैच खेलने उतरी। पवन सेहरावत ने टीम के लिए इस दौरान दो ही रेड किया। उन्होंने टीम के लिए शुरूआती रेड किया लेकिन उसके बाद बाकी प्लेयर्स को रेड के लिए भेजा। अजिंक्य पंवार और नरेंद्र को उन्होंने ज्यादातर रेडिंग के लिए भेजा। नरेंद्र ने उनके भरोसे को सही भी साबित किया और अपने पहले ही पीकेएल मैच में सुपर-10 लगा दिया।
तमिल थलाइवाज की टीम गुजरात के ऊपर बढ़त बनाए हुए थी लेकिन इसी बीच पवन सेहरावत एक टैकल करने की कोशिश में पैरों में चोटिल हो गए। उनकी इंजरी इतनी गहरी थी कि वो तुरंत मैदान पर लेट गए और उन्हें दर्द से कराहते हुए देखा गया। इसके बाद स्ट्रेचर पर मैदान से उन्हें बाहर ले जाया गया और वो मैच नहीं खेल सके।
पवन सेहरावत को टीम ने सबसे महंगी रकम में खरीदा था
पवन सेहरावत को तमिल थलाइवाज ने पीकेएल ऑक्शन के दौरान 2 करोड़ 26 लाख की रकम में खरीदा था। उनसे टीम को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन पहले ही मैच के दौरान उनकी इंजरी ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तमिल थलाइवाज ने पवन की इंजरी के बावजूद मुकाबला हारा नहीं और गुजरात जायंट्स से मैच टाई रहा। हालांकि पवन सेहरावत की कमी टीम को निश्चित तौर पर खली। अब देखने वाली बात होगी कि वो कब तक मैदान में वापसी कर पाते हैं।
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.