Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9 : जानिए क्या हो सकती है यू मुंबा की संभावित स्टार्टिंग सेवन

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 17, 2022 at 7:33 PM
Modified at :September 17, 2022 at 7:35 PM
PKL 9 : जानिए क्या हो सकती है यू मुंबा की संभावित स्टार्टिंग सेवन

टीम ने इस सीजन युवाओं पर जताया है भरोसा।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2015 के चैंपियन यू मुंबा सीज़न 8 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई। फजल अत्राचली के नेतृत्व में खेलते हुए, मुंबई की फ्रेंचाइजी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही। टीम 22 मैचों में से केवल सात मैचों में जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर रही।

पीकेएल सीजन 9 के नीलामी से पहले यू मुंबा ने अपने कप्तान फज़ल अत्राचली और उप-कप्तान अभिषेक सिंह को रिलीज कर दिया। फैंस को उम्मीद थी कि टीम नीलामी में दोनों में से कम से कम एक को रिटेन कर सकते हैं लेकिन मुंबई की फ्रेंचाइजी ने उन्हें वापस लाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

रेडर्स:

यू मुंबा के रेडिंग यूनिट में इस सीजन युवा जोश है। यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि टीम के नंबर 1 रेडर ने अभी तक पीकेएल में केवल 100 रेड पॉइंट बनाए हैं। गुमान सिंह पिछले सीजन में पटना पाइरेट्स के साथ खेले थे लेकिन वह टीम के मुख्य रेडर नहीं थे। सिंह ने 19 मैचों में 97 प्वाइंट्स बनाए, सीजन 8 में चार सुपर 10 भी दर्ज किए। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह यू मुंबा के मुख्य रेडर के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं। आशीष नरवाल और शिवम ठाकुर उनके सपोर्टिंग रेडर होने की संभावना है। नरवाल ने अपने पीकेएल करियर में 68 रेड प्वाइंट बनाए हैं, जबकि शिवम ने पिछले सीजन में मुंबई की टीम के लिए 15 मैचों में 37 अंक अर्जित किए थे।

डिफेंडर्स :

प्रो कबड्डी 2022 नीलामी से पहले राइट कॉर्नर डिफेंडर रिंकू शर्मा को फ्रैंचाइज़ी ने रिटेन किया।  वह पिछले सीज़न में टीम के सबसे सफल डिफेंडर थे, जिन्होंने 22 मैचों में 60 टैकल पॉइंट बनाए। इस सीज़न किरण टीम के एक नए लेफ्ट कॉर्नर डिफेंडर होंगे। फ़ज़ल अत्राचली के जाने के बाद मुंबई के टीम में डिफेंस में कोई बड़ा नाम नहीं है। युवा खिलाड़ी किरण संभवत: लेफ्ट कॉर्नर में खेलेंगे।  टीम के दो कवर डिफेंडर सुरिंदर सिंह और हरेंद्र कुमार होंगे। पिछले सीजन में भी हरेंद्र टीम के साथ थे।  लेफ्ट कवर पोजीशन में खेलते हुए उन्होंने 21 मैचों में 31 प्वाइंट्स बनाए। अब देखते है, क्या हो सकती है यू मुंबा की संभावित स्टार्टिंग सेवन।

रेडर्स : गुमान सिंह, आशीष नरवाल, शिवम ठाकुर

डिफेंडर्स : रिंकू शर्मा, किरण,सुरिंदर सिंह, हरेंद्र कुमार

ADITYA RAJ
ADITYA RAJ

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.