Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल: पुनेरी पलटन को अगले सीजन इन प्लेयर्स को रिटेन करना चाहिए

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :March 31, 2022 at 7:19 PM (GMT+5:30)
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM (GMT+5:30)
पीकेएल: पुनेरी पलटन को अगले सीजन इन प्लेयर्स को रिटेन करना चाहिए

(Courtesy : PKL)

टीम को अपने युवा प्लेयर्स पर भरोसा जताना चाहिए।

पुनेरी पलटन ने पीकेएल सीजन-8 की शुरूआत में काफी अच्छी टीम उतारी थी। विशाल भारद्वाज, राहुल चौधरी जैसे खिलाड़ियों को उन्होंने मौका दिया। हालांकि कुछ मैचों में मिली हार के बाद राहुल चौधरी को टीम से बाहर कर दिया गया। नितिन तोमर को इसके बाद मौका मिला। वो उतने अच्छे लय में तो नहीं दिखाई दिए लेकिन कप्तानी अच्छी तरह से की।

पंकज मोहिते और पवन कादियान भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। विशाल भारद्वाज, हादी ओस्त्रोक, बलदेव भी कुछ नहीं कर पाए। विशाल और बलदेव की जोड़ी अच्छी थी लेकिन बलदेव ने अपने परफॉर्मेंस से निराश किया। हालांकि सोमबीर का परफॉर्मेंस अच्छा रहा।

अगर टीम के ओवरऑल परफॉर्मेंस को देखें तो ये काफी युवा टीम थी उसके साथ प्लेऑफ में पहुंचना शानदार प्रदर्शन कहा जा सकता है। पुनेरी पलटन की टीम सीजन 7 की तुलना में बीते सीजन के परफॉर्मेंस से जरूर खुश होगी। भले ही वो पीकेएल का टाइटल नहीं जीत पाए लेकिन अंतिम-6 में जगह बनाने में सफल रहे। टीम ने लीग स्टेज में 22 में से 12 मुकाबले जीते और 9 हारे, वहीं एक मैच ड्रॉ रहा और वो प्वॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर रहे।

बीते सीजन के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए कई ऐसे प्लेयर हैं जिन्हें आगामी सीजन के लिए रिटेन किया जा सकता है। हम आपको बताते हैं कि वो कौन-कौन से प्लेयर हैं, जिन्हें पुनेरी पलटन को रिटेन करना चाहिए।

रेडिंग में असलम ईनामदार और मोहित गोयत को मिले मौका

कोच अनूप कुमार की टीम के दो दिग्गज रेडर राहुल चौधरी और नितिन तोमर अपने नाम के हिसाब से नहीं खेल पाए। हालांकि इनकी जगह पर दो युवा प्लेयर्स असलम ईनामदार और मोहित गोयत ने पूरा दमखम दिखाया। असलम ईनामदार ने अपने खेल से सबको चौंकाया। उन्होंने 23 मैचों में 189 प्वॉइंट हासिल किए और सीजन के टॉप-6 रेडर्स में अपनी जगह बनाई। वो टीम के अगले स्टार हो सकते हैं।

इसके अलावा मोहित गोयत ने 21 मैचों में 187 प्वॉइंट हासिल कर बड़ा इम्पैक्ट डाला। डू और डाई रेड में वो सीजन-8 के सबसे सफल रेडर साबित हुए और कुल 49 प्वॉइंट हासिल किए।

मोहित और असलम ईनामदार युवा खिलाड़ी हैं और जैसे-जैसे खेलते जाएंगे उन्हें और भी अनुभव होता जाएगा। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों को जरूर अगले पीकेएल सीजन के लिए रिटेन करना चाहिए। ये जोड़ी अगले पीकेएल सीजन में विरोधी टीमों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है।

डिफेंस में सोमबीर और अबिनेश नादराजन हैं बेहतर विकल्प

पुनेरी पलटन की टीम डिफेंस में काफी ज्यादा गलतियां करती हैं। ऐसे में इस डिपार्टमेंट में उन्हें सुधार करने की जरूरत है। अगर टीम के दिग्गज खिलाड़ी नहीं चल रहे हैं तो फिर उन्हें रिलीज करके दूसरे प्लेयर्स को आगामी सीजन में मौका देना चाहिए। रेडिंग के अलावा डिफेंस में भी टीम को दो ही खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहिए और ये खिलाड़ी हैं सोमबीर और अबिनेश नादराजन।

सोमबीर और अबिनेश नादराजन ने पीकेएल के 8वें सीजन में अपने खेल से एक अलग छाप छोड़ी। सोमबीर ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 19 मैचों में 61 प्वॉइंट हासिल किए। अबिनेश नादराजन ने भी 22 मैचों में 44 प्वॉइंट हासिल किए।

एक तरफ जहां बलदेव और विशाल भारद्वाज जैसे दिग्गज डिफेंडर फ्लॉप रहे तो वहीं अबिनेश और सोमबीर की जोड़ी ने अपना दमखम दिखाया। इन दोनों खिलाड़ियों ने कई मैचों में टीम के जीत की नींव रखी। इस सीजन खेलने के बाद इनका कॉन्फिडेंस और अच्छा हो गया होगा, ऐसे में अगले पीकेएल सीजन के लिए इन्हें रिटेन करना चाहिए। राइट कवर के लिए अबिनेश काफी अच्छा विकल्प हैं। वहीं सोमबीर का प्रति मैच टैकल औसत शानदार है। ऐसे में ये कॉम्बिनेशन पुनेरी पलटन के लिए काफी जबरदस्त साबित हो सकता है।

​

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

Asian Games 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

SVG Title

Download on the

App Store

SVG Title

GET IT ON

Google Play

Khel Now on Google

Sports news, stories and updates


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.