Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: हरियाणा के सामने होगी गुजरात, पटना और तेलुगु का होगा मुकाबला

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 25, 2022 at 1:30 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: हरियाणा के सामने होगी गुजरात, पटना और तेलुगु का होगा मुकाबला

(Courtesy : PKL)

जायंट्स ने अब तक तीन मैचों में जीत हासिल की है

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में मंगलवार को दो अहम मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाना है जो कि शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। वहीं दूसरा मैच पटना पाइरेट्स और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच रात साढ़े 8 बजे खेला जाएगा।

हरियाणा स्टीलर्स Vs गुजरात जायंट्स

स्टीलर्स ने अब तक 13 पीकेएल मैच खेले हैं जिसमें से उसे छह में जीत हासिल हुई है। वहीं पांच में उसके हिस्से में हार आई है। टीम फिलहाल अच्छी लय में है और लगातार तीन मुकाबले जीतने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी। पिछले मुकाबले की बात करें तो यूपी योद्धा के खिलाफ उसे बेहद करीबी मुकाबले में जीत हासिल हुई थी।

हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत है उसके डिफेंडर्स जो हारी हुई बाजी पलटने का दम रखते हैं। हर मैच में मोहित, सुरिंदर नाडा और रवि कुमार अंक ला रहे हैं। हालांकि रेडर्स में अभी तक कोई भी ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका है। विकास कंडोला और रोहित गुलिया से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

गुजरात जायंट्स की टीम ने अब तक कुल मिलाकर 11 मुकाबले खेले हैं। इन 11 मैचों में से उन्हें तीन में जीत हासिल हुई है वहीं पांच पीकेएल मैचों में उसके हाथ हार आई है। टीम के पांच मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पिछले मैच में गुजरात ने तमिल थलाइवाज की टीम को मात दी थी। राकेश हर मैच में टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं।

महेंदर सिंह और परदीप कुमार उनका अच्छा साथ नहीं दे पा रहे हैं। टीम में रेडिंग में लगातार अंक गंवा रही है जो उसके लिए मुश्किल बन सकती है। टीम की डिफेंस ने पिछले पीकेएल मैच में जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें आगे भी उसी लय को बरकरार रखनी होगी।

हरियाणा स्टीलर्स: विकास कंडोला, मीतू, जयदीप कुलदीप, मोहित, सुरेंदर नाडा, रोहित गुलिया और रवि कुमार।

गुजरात जायंट्स: सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, गिरीश मारूती एर्नाक, अंकित, अजय कुमार, राकेश नरवाल और राकेश।

तेलुगु टाइटंस Vs पटना पाइरेट्स

पिछली बार जब तेलुगु टाइटंस का सामना पटना पाइरेट्स से हुआ था तब तीन बार की चैंपियन पटना ने करीबी पीकेएल मैच 31-30 से अपने नाम किया था। तेलुगु टाइटंस की टीम को लीग में अब तक केवल एक ही मुकाबले में जीत हासिल हुई है। उसके 13 में से दो मैच ड्रॉ रहे हैं, तो वहीं 10 मुकाबलों में उसको आखिरी स्थान हासिल हुआ है।

टीम शुरुआत से लेकर अब तक अंकतालिका में आखिरी स्थान पर ही है। रजनीश, दर्शन और सुरेंदर सिंह ने पिछले कुछ मैचों में अच्छा फॉर्म दिखाया है। हालांकि, टीम पिछले कुछ पीकेएल मैचों में आखिरी समय में गलतियां कर रही है जिसे उसे दोहराने से बचना होगा।

[KH_RELATED_NEWS title="Related News |ARTICLE CONTINUES BELOW"][/KH_RELATED_NEWS]

पटना पाइरेट्स की टीम लीग की टॉप टीमों में शामिल है। अब तक उसने 11 पीकेएल मैच खेले हैं जिसमें से उसे 7 में जीत मिली है वहीं तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पटना की टीम को अपने पिछले मैच में दबंग दिल्ली से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम में इस बार कोई बड़ा नाम नहीं है लेकिन इसके बावजूद वह काफी संतुलित है। मोहम्मद्रेजा चियानेह , नीरज कुमार और सुनील ने टीम के डिफेंस को बहुत मजबूत किया है। हालांकि टीम के डिफेंस को और बेहतर खेल दिखाना होगा।

तेलुगु टाइटंस: रजनीश, संदीप कंडोला, सुरिंदर सिंह, टी आदर्श, डी प्रिंस, राकेश गौडा और अंकित बेनीवाल।

पटना पाइरेट्स: प्रशांत कुमार राय, सचिन तंवर, मोनू गोयत, नीरज कुमार, मोहम्मदरेजा चिनायेह, सुनील और सजिन सी।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.