Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: यूपी के सामने होगी पटना पाइरेट्स, पुणे का सामना यू मुंबा से

Alex is web content writer who is covering various sports, technology in sports and igaming space from 2017.
Published at :February 1, 2022 at 10:10 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: यूपी के सामने होगी पटना पाइरेट्स, पुणे का सामना यू मुंबा से

(Courtesy : PKL )

लीग रोमांचक मोड़ पर आ गई है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 8 में बुधवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के पहले मैच में यूपी योद्धा का सामना पटना पाइरेट्स से होगा। वहीं दूसरे मैच में पुनेरी पलटन और यू मुंबा की टीमें आमने-सामने होगी। दिन का पहला मुकाबला शाम 07:30 बजे शुरू होगा वहीं दिन का दूसरा मुकाबला 08:30 बजे से खेला जाएगा। यह दोनों मैच बेंगलुरु के शेरातन ग्रैंड में खेले जाएंगे।

यूपी योद्धा Vs पटना पाइरेट्स

यूपी योद्धा ने जब पिछली बार पटना पाइरेट्स का सामना किया था तो मैच 36-35 से अपने नाम किया था। यूपी योद्धा ने अब तक पीकेएल 8 में 14 मैच खेले हैं। इन 14 मैचों में से उसे पांच में जीत हासिल हुई है वहीं छह में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम के तीन मैच टाई रहे हैं। पिछले मुकाबले में उन्हें 38-44 से हार का सामना पड़ा था। इस मैच में सुरिंदर गिल के अलावा कोई और कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। पुणे के खिलाफ यूपी योद्धा की डिफेंस इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप रही और सिर्फ दो टैकल प्वाइंट्स हासिल कर पाई थी। परदीप नरवाल और सुरेंदर गिल टीम के लिए रेडिंग में अंक ला रहे हैं। श्रीकांत जाधव ने रेडिंग विभाग को और मजबूत कर दिया है।

शुरुआत में लडखड़ाने के बाद पटना की टीम अब पीकेएल में अच्छे फॉर्म में है। टीम ने अब तक जो 13 मुकाबले खेले हैं उनमें से उसके हिस्से में 8 जीत आई हैं। चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा, तो वहीं उनका एक मुकाबला टाई रहा था। जयपुर के खिलाफ पिछले मैच में उसे 51-30 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में अब वह वापसी के लिए बेताब है। टीम के लिए रेडर मोनू गोयत लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा चियानेह, डिफेंडर नीरज कुमार और सुनील भी गजब की लय में हैं। इस मैच में साजिन चंद्रशेखर को छोड़कर तीनों डिफेंडर्स ने अपना हाई-5 पूरा किया था। यूपी के स्टारर्स को रोकने के लिए साजिन का भी लय में आना अहम है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

पटना पाइरेट्स - प्रशांत कुमार राय (कप्तान), मोनू गोयत, सचिन तंवर, नीरज कुमार, मोहम्मदरेजा चियानेह, सुनील और सी सजिन।

यूपी योद्धा - नितेश कुमार (कप्तान), परदीप नरवाल, सुरेंदर गिल, श्रीकांत जाधव, आशु सिंह, सुमित और शुभम कुमार।

पुनेरी पलटन Vs यू मुंबा

पुनेरी पलटन की टीम पहले हाफ में संघर्ष करते हुए दिखाई दी थी लेकिन पीकेएल 8 के दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी की है। पुनेरी पलटन के मोहित गोयत अपनी टीम के लिए स्टार रेडर साबित हुए है। असलम इनामदार ने मोहित के साथ रेडिंग विभाग में जान फूंक दी है। सोमबीर, अभिनेश नादराजन और संकेत सावंत ने डिफेंस में लय पकड़ ली है। दूसरे हाफ में नीतिन तोमर की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम को पिछले तीन मैचों में लगातार जीत हासिल हुई है। अब तक उन्होंने सात मैच खेले हैं जिसमें से उसे सात में जीत मिली है वहीं सात में उसके हिस्से हार आई है। वह लीग की इकलौती टीम है जिसका कोई मैच टाई नहीं हुआ है।

यू मुंबा की टीम ने अबतक लीग में 14 मैच खेले हैं। इन 14 मैचों में से उसे पांच में जीत हासिल हुई है वहीं चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उसके चार मैच टाई रहे। पिछले मुकाबले में यू मुंबा का डिफेंस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। वी अजीत कुमार और अभिषेक सिंह टीम के अभी भी मुख्य रेडर हैं। रिंकु और फजल अत्राचली पिछले कुछ मुकाबलों से फॉर्म में हैं लेकिन डिफेंस में गलतियां उनके लिए सिरदर्दी बनी हुई है। हालांकि राहुल सेठपाल डिफेंस में वहीं काम कर रहे हैं और एक बार फिर उनसे यही उम्मीद होगी ।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

यू मुंबा- फज़ल अत्राचली, रिंकू, वी अजीत कुमार, अभिषेक सिंह, राहुल सेतपाल, हरेंद्र कुमार और अजिंक्य कापरे

पूनेरी पलटन - नितिन तोमर (कप्तान), अबिनेश नदराजन, मोहित गोयत, असलम इमानदार, संकेत सावंत, कर्मवीर और सोमबीर।

Alex
Alex

Alex graduated in mass communication in 2016 and has been covering global sports for Khel Now since then. He is covering sports tech, igaming, sports betting and casino domain from 2017.