पीकेएल 8: तमिल करेगा यूपी का सामना, गुजरात के आगे होगी तेलुगु की चुनौती

(Courtesy : PKL )
टीमों के बीच दमदार मुकाबले की उम्मीद है।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 8 में बुधवार को दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला तमिल थलाइवाज और यूपी योद्धा के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 07:30 बजे शुरू होगा। वहीं इसके बाद दूसरा मैच तेलुगु टाइटंस और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। यह मुकाबला रात 08:30 बजे खेला जाएगा।
तमिल थलाइवाज Vs यूपी योद्धा
तमिल थलाइवाज की टीम ने पीकेएल 8 में 17 मुकाबले खेले हैं।ये लीग की उन टीमों में शामिल है जिसने अपने डिफेंस के दम पर कई अहम मुकाबले जीते हैं। उनके डिफेंडर्स पीकेएल 8 के सबसे कामयाब डिफेंडर्स में शामिल हैं। टीम के कप्तान सुरजीत सिंह तो कमाल कर ही रहे हैं लेकिन सागर ने उनका अच्छा साथ दिया है और वह टीम के हीरो बनकर सामने आए हैं। टीम ने इस लीग में पहले भी यूपी योद्धा का सामना किया है। पिछली बार यूपी योद्धा को 39-33 से मात दी।
यूपी योद्धा ने लीग में अब तक 17 मैच खेले हैं। इन 17 मुकाबलों में उसने 6 में जीत हासिल की है वहीं 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम के तीन मुकाबले टाई रहे हैं। यूपी योद्धा का रेडिंग विभाग पिछले कुछ मैचों से अच्छे फॉर्म में नहीं है। श्रीकांत जाधव और परदीप नरवाल का नियमित तौर पर प्रदर्शन करना टीम के लिए काफी अहम है। हालांकि, टीम का डिफेंस अच्छा खेल दिखा रहा है। नीतेश कुमारओए आशु सिंह का तोड़ निकालना बाकी टीमों के लिए मुश्किल हो गया है।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
तमिल थलाइवाज: सुरजीत सिंह, सागर, साहिल सिंह, मंजीत, के प्रपंजन, मोहित और भवानी राजपूत
यूपी योद्धा: नितेश कुमार, परदीप नरवाल, सुरेंदर गिल, श्रीकांत जाधव, आशु सिंह, सुमित और शुभम कुमार
तेलुगु टाइटंस Vs गुजरात जायंट्स
तेलुगु टाइटंस की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। टीम 17 मैच खेल चुकी हैं लेकिन अब तक उसके हिस्से में केवल एक ही जीत आई है। पीकेएल 8 में 12 मैचों में उसे हार मिली है वहीं उनके चार मैच टाई रहे हैं। टीम को जीत नहीं मिल रही है लेकिन उन्होंने पिछले कुछ मुकाबलों में अपनी विरोधियों को टक्कर दी है। संदीप लगातार टीम के लिए अंक ले रहे हैं। रजनीश फॉर्म में लौट चुके हैं जिससे टीम का डिफेंस मजबूत हुआ है।
जायंट्स की टीम ने पीकेएल में इस सीजन के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया है। यही कारण है कि अंकतालिका में भी वह बेहतर स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात जायंट्स ने अब तक 17 मुकाबले खेल चुकी हैं। टीम का सफर उतार-चढाव भरा रहा है। उन्होंने छह मैचों में उसे जीत हासिल हुई है हालांकि 8 में उसे हार का सामना भी करना पड़ा। टीम के तीन मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं। एचएस राकेश और राकेश नरवाल शुरुआत में लय दिखाई थे, उनके बाद अजय कुमार और परदीप कुमार भी अब अच्छा खेल दिखा रहे हैं। टीम चाहेगी कि वे फिर ऐसा ही खेल दिखाएं।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
गुजरात जायंट्स: सुनील कुमार, परवेश भैंसवाल, गिरीश मारूती एर्नाक, अंकित, राकेश, राकेश नरवाल और महेंद्र गणेश राजपूत
तेलुगु टाइटंस: रोहित कुमार, संदीप कंडोला, राकेश गौड़ा, अंकित बेनीवाल, आकाश चौधरी, टी आदर्श और सी अरुण
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.