Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: दिल्ली ने तमिल को हराया, बंगाल की एक और हार

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 13, 2022 at 4:00 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: दिल्ली ने तमिल को हराया, बंगाल की एक और हार

(Courtesy : PKL )

नवीन कुमार अच्छे फॉर्म में नजर आएं।

दबंग दिल्ली केसी ने अंतिम रेड तक चले एक और रोमांचक मुकाबले में तमिल थलाइवाज को एक अंक से हराकर प्रो कबड्डी लीग की (पीकेएल) अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खुद को मजबूत कर लिया है। दिल्ली ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को सीजन के 110वें मैच में थलाइवाज को 32-31 से हराया। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा लिया है।

यह इस सीजन में दिल्ली की 19 मैचों में 10वीं जीत है। दूसरी ओर, थलाइवाज को इतने ही मैचों में 8 बार हार मिली है। दिल्ली की जीत में नवीन एक्सप्रेस (13) की अहम भूमिका रही। दूसरी ओर , थलाइवाज के लिए मंजीत ने सुपर-10 लगाया और डिफेंस में हिमांशु ने हाई-5 पूरा किया लेकिन वे अपनी टीम को प्लेऑफ में जाने के लिहाज से काफी अहम इस मुकाबले मे जीत नहीं दिला सके।

इससे पहले, नवीन मैच की पहली रेड पर गए और दो अंक की रेड की। पांच मिनट के बाद हालांकि स्कोर 4-4 हो गया था। छठे मिनट में थलाइवाज ने नवीन को तीसरी बार आउट कर लीड ले ली। आठवें मिनट में नीरज नरवाल ने सागर को बाहर कर नवीन को रिवाइव कराया। दिल्ली ने इसके बाद हिमांशु को टैकल कर लीड दो की कर ली। नीरज ने फिर साहिल को बाहर कर स्कोर 8-5 कर दिया।

नवीन ने अगली रेड पर सागर को आउट किया। फिर जीवा ने मंजीत का शिकार कर स्कोर 16-9 कर दिया। नवीन फिर डू ओर डाई रेड पर गए लेकिन इस बार लपक लिए गए। हाफ टाइम तक स्कोर दिल्ली के पक्ष में 17-10 था। दिल्ली ने रेड में 9 और डिफेंस में 5 अंक लिए थे जबकि थलाइवाज ने रेड में 7 और डिफेंस में 3 अंक बटोरे हैं।

ब्रेक के बाद चार मिनट में थलाइवाज ने दो अंक लिए जबकि दिल्ली एक अंक ही जुटा सकी। दोनो टीमें डू ओर डाई रेड पर खेल रही थीं। सुरजीत और नवीन के बीच रोचक मुकाबला चल रहा था। इसी बीच हिमांशु का एक रोचक रेड हुआ, जिस पर थलाइवाज को तीन अंक मिले जबकि दिल्ली को एक अंक मिला। स्कोर 19-22 हो गया था।

10 मिनट बचे थे और अब दिल्ली पर ऑलआउट का खतरा था, जिसे अंजाम देकर थलाइवाज ने 23-23 से बराबरी कर ली। आलइन के बाद मंजीत की रेड पर थलाइवाज को 2 तथा दिल्ली को 1 अंक मिला। स्कोर हालांकि अब भी बराबर था लेकिन नवीन ने अगली रेड पर सुरजीत को आउट कर इस सीजन का 10वां सुपर-10 पूरा किया। फिर दिल्ली ने लगातार दो अंकों के साथ 28-26 की लीड ले ली।

मुकाबला रोचक मोड़ पर पहुंच गया था। एक मिनट बचा था और स्कोर 30-30 था। मंजीत रेड पर गए लेकिन मंजीत छिल्लर ने उन्हें आउट कर दिल्ली को 31-30 से आगे कर दिया। अब 20 सेकेंड बचे थे। नवीन रेड पर गए। वह मोहित को आउट करके आए। लीड 2 की हो गई थी। फिर हिमांशु ने एक अंक लिया लेकिन दिल्ली तब तक जीत चुकी थी।

मुंबई ने बंगाल को मात दी

कप्तान फजल अतराचली (8 अंक) के नेतृत्व में अपने डिफेंस के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यू मुम्बा ने शेराटन ग्रैंड, व्हाइटफील्ड होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को खेले गए पीकेएल के आठवें सीजन के 111वें मैच में मौजूदा चैम्पियन बंगाल वॉरियर्स को 37-27 से हरा दिया। इस जीत के साथ मुम्बा अंक तालिका में दो स्थान की छलांग के साथ छठे क्रम पर पहुंच गई है।

मुम्बा को सीजन की सातवीं जीत दिलाने में उसके डिफेंस का अहम योगदान रहा, जिसने कुल 16 अंक लिए। इसमें रिंकू के भी 5-अंक शामिल हैं। रेड में मुम्बा के लिए वी. अजीत कुमार ने 9 और अभिषेक सिंह ने 8 अंक लिए। बंगाल के लिए मनिंदर सिंह सिर्फ –अंक बना सके। मुम्बा के डिफेंस ने उन्हें 8 बार लपका। बंगाल की टीम को सीजन की 10वीं हार मिली है।

इससे पहले, मुम्बा के डिफेंस ने अच्छी शुरुआत करते हुए पांच मिनट में तीन अंक लेकर अपनी टीम को 4-1 की लीड दिला दी थी। उसने मनिंदर सिंह को इस दौरान दो बार लपका। अमित निरवाल ने शिवम को टैकल कर उन्हें रिवाइव कराया लेकिन अगली ही रेड पर वह फिर लपके गए।

10वें मिनट में मनोज गौड़ा की रेड पर बंगाल को तीन अंक मिले। अब बंगाल एक अंक की लीड पर थे। अभिषेक सिंह ने हालांकि स्कोर बराबर कर दिया। मुम्बा के लिए सुपर टैकल आन था और रिंकू ने उन्हें डैश कर अपनी टीम को दो अंक दिला दिए। जल्द ही मुम्बा ने 12-9 की लीड ले ली। 

ब्रेक के बाद मुम्बा ने दो अंक लेते हुए स्कोर बराबर किया और फिर लगातार दो अंकों के साथ लीड भी दो की कर ली। अभिषेक की रेड पर अबोजार मेघानी सेल्फ आउट हुए और फिर बंगाल को आलआउट कर मुम्बा ने 24-17 की लीड ले ली। आलइन के बाद मनिंदर एक बार फिर लपके गए। वह सातवीं बार बाहर गए।  

10 मिनट बचे थे और मुम्बा को 8 अंक की लीड मिली हुई थी। फजल ने मनिंदर को लपक लीड 10 की कर दी और फिर अभिषेक ने रनिंग हैंड टच के साथ इसे 11 कर दिया। मुम्बा के डिफेंस ने कुछ गलतियां की, जिससे बंगाल को 2 अंक मिले। पांच मिनट से भी कम समय बचा था और लीड हालांकि अब भी 10 का बना हुआ था।

नबी ने अगले रेड पर हरेंदर को आउट कर मनिंदर को रिवाइव कराया। अब मुम्बा के लिए डू ओर डाई रेड पर अभिषेक आए लेकिन रण सिंह ने उन्हें लपक लिया। स्कोर 24-32 था। नबी रेड पर आए लेकिन रिंकू ने उनका शिकार कर हाई-5 कर सीजन में 50 टैकल प्वाइंट पूरे किए। फिर फजल ने मनोज को डबल थाई होल्ड कर लीड 10 की कर दी।

अंतिम मिनट में बंगाल ने कुछ अंक हासिल कर हार के फासले को कम करने प्रयास किया लेकिन वह उसे सात तक नहीं ले जा सकी, जिसकी बदौलत उसे हार की सूरत में भी एक अंक मिल सकता था।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.