Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: जानिए सोमवार के मैचों में कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 13, 2022 at 9:37 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: जानिए सोमवार के मैचों में कौन सी टीमें होंगी आमने-सामने

(Courtesy : PKL )

टीमों के बीच दमदार मुकाबले की उम्मीद है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 8 में सोमवार को तीन मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में पटना पाइरेट्स का सामना तेलुगु टाइटंस से होगा। वहीं दूसरे मैच में दबंग दिल्ली और यूपी योद्धा का आमना-सामना होगा।

दिन का तीसरा मुकाबला गुजरात जायंट्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला जाएगा।

पटना पाइरेट्स Vs तेलुगु टाइटंस

पटना की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम है। टीम के लिए प्रशांत राय, मोनू गोयत, सचिन तंवर और गुमान सिंह रेडिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मोहम्मद्रेजा चियानेह पीकेएल 8 की नई खोज रहे हैं। सुनील के साथ नीरज कुमार और शुभम ने पाइरेट्स की डिफेंस की दीवार को मजबूत किया है। उनके लिए अब बचे हुए मैच औपचारिकता हैं। उन्होंने अब तक 18 मैच खेले हैं जिसमें से उसके हिस्से में 13 जीत आई हैं और वह बस चार मैच हारा है।

तेलुगु टाइटंस की टीम की आगे बढ़ने की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। हालांकि, वह बचे हुए मैच जीतकर अपनी साख बचाने के साथ-साथ दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकती है। रजनीश सीजन में टीम के मुख्य रेडर साबित हुए हैं, वहीं अंकित बेनिवाल भी लय में लौट चुके हैं। रोहित कुमार और सिद्धार्थ देसाई की गैमौजूदगी में टीम ने विरोधियों को टक्कर जरूर दी है लेकिन मैच जिताऊं खिलाड़ी की कमी लगातार खलती रही है। तेलुगु टाइटंस की टीम ने अब तक केवल पीकेएल 8 में 19 मैच खेले हैं जिसमें से उसे केवल एक ही जीत मिली है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

पटना पाइरेट्स – प्रशांत कुमार राय, मोहम्मदरेजा चियानेह, सचिन तंवर, नीरज कुमार, सी सजिन, गुमन सिंह और सुनील

तेलुगु टाइटंस – रजनीश, सुरिंदर सिंह, सी अरुण, टी आदर्श, अंकित बेनीवाल, आकाश चौधरी और संदीप कंडोला

दबंग दिल्ली Vs यूपी योद्धा

आखिरी पांच से में सिर्फ एक मैच हारने वाली दबंग दिल्ली फॉर्म में वापस लौट चुकी है। वह फिलहाल क्वालिफाई करने के काफी करीब है। टीम ने जो 19 मैच खेले हैं उसमें से उसे 10 में जीत हासिल हुई है वहीं पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली के सबसे बेहतरीन रेडर नवीन कुमार फॉर्म में वापस आ चुके हैं। विजय और संदीप नरवाल ने उनकी अनुपस्थिति में रेडिंग विभाग को संभाला था, ऐसे में वो नवीन के साथ दिल्ली के रेडिंग विभाग को मजबूत करेंगे। जोगिंदर नरवाल, मंजित छिल्लर और कृष्ण धुल के साथ दिल्ली अपने डिफेंस में भी अंक हासिल करना चाहेगी।

यूपी योद्धा भी अगले राउंड में जगह बनाने की बड़ी दावेदार है। टीम के लिए अच्छी बात ये है कि अब डुबकी किंग परदीप नरवाल भी फॉर्म में लौट चुके हैं और सुरेंदर गिल के साथ मिलकर उन्होंने टीम के रेडिंग विभाग को काफी मजबूत किया है। डिफेंस में सुमित सांगवान के साथ कप्तान नीतेश कुमार और आशु सिंह भी अच्छे फॉर्म में हैं। यूपी ने लीग में अब तक 19 मैच खेले हैं जिसमें से 8 में जीत मिली है वहीं 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। टीम पिछले तीन मैचों से अजेय है जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

दबंग दिल्ली – नवीन कुमार, जीवा कुमार, मंजीत छिल्लर, विजय, आशु मलिक, संदीप नरवाल और जोगिंदर नरवालयूपी योद्धा – परदीप नरवाल, नितेश कुमार, सुरेंदर गिल, श्रीकांत जाधव, सुमित सांगवान, शुभम कुमार और गुरदीप

गुजरात जायंट्स Vs पुनेरी पलटन

गुजरात जायंट्स की टीम को पीकेएल 8 में पिछले कुछ मुकाबलों में एक अनुभवी रेडर की कमी खली है जिससे वह कई बार जीता हुआ मैच हारी भी है। परवेश भैंसवाल और सुनील कुमार की डफेंस में वापसी ने जायंट्स की प्लेऑफ्स की उम्मीदों को बचाए रखा है। परदीप कुमार और अजय कुमार ने रेडिंग विभाग को मजबूती दी है, तो राकेश नरवाल की फॉर्म में वापसी ने जायंट्स के हौसले बढ़ा दिया है। गुजरात ने अब तक 18 मैच खेले हैं जिसमें से उसे सात में जीत और 8 में हार मिली है। टीम के 3 मैच टाई रहे हैं।

अनुप कुमार की पुनेरी पलटन की हालात भी अच्छे है। असलम इनामदार और मोहित गोयत ने धमाकेदार खेल दिखाया है, तो सोमबीर और अभिनेश नादराजन ने डिफेंस की जिम्मेदारी संभाली है। कप्तान नितिन तोमर की सही समय पर अंक हासिल करने की कोशिश ने पूरी टीम को उत्साहित किया है। टीम ने 18 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 10 में जीत हासिल हुई है वहीं 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

गुजरात जायंट्स – रजनीश, सुरिंदर सिंह, सी अरुण, टी आदर्श, अंकित बेनीवाल, आकाश चौधरी और संदीप कंडोला

पुनेरी पलटन – असलम इमानदार, मोहित गोयत, नितिन तोमर, सोमबीर, कर्मवीर, अबिनेश नादराजन और संकेत सावंत

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.