Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल: मंगलवार को 6 टीमें उतरेंगी मैट पर, होंगे 3 रोमांचक मुकाबले

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :February 15, 2022 at 2:30 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल: मंगलवार को 6 टीमें उतरेंगी मैट पर, होंगे 3 रोमांचक मुकाबले

(Courtesy : PKL)

प्लेऑफ में जाने की जंग अब सभी टीमों के बीच और तेज हो गई है।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में मंगलवार को तीन मैच खेले जाने हैं। दिन का पहला मैच यू मुंबा और जयपुर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच पटना पायरेट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। आखिरी मुकाबले में पुनेरी पलटन का सामना तमिल थलाइवाज से होगा।

यू मुंबा Vs जयपुर पिंक पैंथर्स

यू मुंबा की टीम ने इस पीकेएल सीजन अभी तक 19 मैच खेले हैं। इसमें से उन्हें सात में जीत हासिल हुई है, वहीं सात में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले पांच मैचों में उन्हें दो ही जीत हासिल हुई है। टीम पूरी तरह से फजल अत्राचली पर ही निर्भर रही है। जब-जब वो चले हैं, तब-तब यू मुंबा को जीत मिली है। हालांकि अभिषेक सिंह और वी अजीत कुमार ने रेडिंग विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। रिंकू और राहुल सेतपाल ने अपनी बेहतरीन डिफेंस में काफी प्रभावित किया है।

जयुपर पिंक पैंथर्स की टीम ने 19 मैच खेले हैं जिसमें से आठ में उन्हें जीत हासिल हुई है। इस टीम के दो मैच टाई रहे हैं। पिछले पांच मैचों की बात करें तो टीम को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस बार टीम हार की हैट्रिक टालने उतरेगी। दीपक निवास हूडा और अर्जुन देशवाल की फॉर्म विरोधियों की चिंता बढ़ा रही है, तो साहुल कुमार और संदीप धुल की जोड़ी लगातार डिफेंस में प्रभावशाली रही है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

जयपुर पिंक पैंथर्स - अमित नागर, संदीप धुल, दीपक निवास हूडा, अर्जुन देशवाल, साहुल कुमार, दीपक और विशाल।

यू मुंबा- फज़ल अत्राचली, हरेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, वी अजीत कुमार, राहुल सेतपाल, शिवम और रिंकू।

पटना पाइरेट्स Vs बेंगलुरु बुल्स

पटना पायरेट्स की टीम पीकेएल सीजन 8 के अगले राउंड में पहुंचने वाली पहली टीम है। वह फिलहाल शानदार लय में है। टीम पिछले छह मैचों में अजेय रही है। ऐसे में बेंगलुरू बुल्स के सामने बड़ी चुनौती होगी। मोनू गोयत, प्रशांत राय, सचिन तंवर और गुमान सिंह ने टीम के लिए अधिकतर मैचों में शानदार खेल दिखाया है। वहीं डिफेंस में मोहम्मदरेजा चियानेह के साथ नीरज कुमार और सुनील ने जबरदस्त टैकल किए हैं।

लीग के पहले हाफ में शानदार प्रदर्शन करने करने वाली बेंगलुरु बुल्स की टीम दूसरे हाफ में संघर्ष करती दिखाई दी है। टीम ने अब तक 20 मैच खेल लिए हैं जिसमें से 10 में उन्हें जीत हासिल हुई है। वहीं उनके तीन मुकाबले टाई रहे हैं। टीम के कप्तान पवन सेहरावत और भरत अच्छी लय में हैं। हाई फ्लायर पवन सेहरावत इस सीजन सबसे अधिक रेड प्वाइंट् हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। डिफेंस में सौरभ नांदल और अमन ने रेडर्स को रोकने का काम किया है। हालांकि चंद्रन रंजीत और जीबी मोरे का फॉर्म में आना जरूरी है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

पटना पायरेट्स - सचिन तंवर, गुमान सिंह, प्रशांत कुमार राय, शुभम शिंदे, मोहम्मदरेजा चियानेह, सी साजिन और नीरज कुमार।

बेंगलुरु बुल्स- पवन कुमार सेहरावत, महेंद्र सिंह, मोहित सेहरावत, सौरभ नांदल, भरत, अमन और जीबी मोरे।

पुनेरी पलटन Vs तमिल तलाइवाज

पुनेरी पलटन की टीम पीकेएल सीजन 8 में 18 मुकाबले खेल चुकी हैं जिसमें से उन्हें 10 में जीत मिली है वहीं 8 में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो मैचों में लगातार जीत के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। तमिल थलाइवाज के खिलाफ टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। असलम ईनामदार और मोहित गोयत ने धमाकेदार खेल दिखाया है, तो सोमबीर और अबिनेश नदराजन ने डिफेंस की जिम्मेदारी संभाली है। कप्तान नितिन तोमर की सही समय पर अंक हासिल करने की कोशिश ने पूरी टीम को उत्साहित किया है।

तमिल थलाइवाज की अगले राउंड में जाने की उम्मीदें पूरी तरह सो खत्म हो चुकी हैं। टीम को पिछले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जिससे उनके ऊपर काफी दबाव है। उन्होंने अब तक 19 मैच खेले हैं जिसमें केवल पांच में जीत हासिल कर पाए हैं, वहीं 8 में हार का सामना करना पड़ा है। उनके छह मैच टाई भी रहे हैं। मंजीत और अंजिक्य पवार शानदार फॉर्म में हैं और बेहतर डिफेंस के खिलाफ कैसे अच्छा प्रदर्शन करना है इसको वो अच्छी तरह से जानते हैं। डिफेंस में सुरजीत सिंह और सागर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन भवानी राजपूत, साहिल गुलिया और मोहित की खराब फॉर्म टीम को जीत से दूर कर दे रही है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

पुनेरी पलटन - असलम इमानदार, अबिनेश नादराजन, संकेत सावंत, सोमबीर, विशाल भारद्वाज, मोहित गोयत और नितिन तोमर।

तमिल तलाइवाज- सुरजीत सिंह, साहिल गुलिया, सागर, मोहित, मंजीत दहिया, अजिंक्य पवार और भवानी राजपूत।

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.