Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

पीकेएल 8: फाइनल में खिलाड़ियों की आपसी जंग में कौन रहा किस पर भारी

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 27, 2022 at 1:40 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
पीकेएल 8: फाइनल में खिलाड़ियों की आपसी जंग में कौन रहा किस पर भारी

(Courtesy : PKL)

दबंग दिल्ली ने पहली बार टाइटल जीतकर इतिहास रचा।

दबंग दिल्ली ने तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स को हरा कर प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-8 का खिताब जीत लिया है। पीकेएल के 8वें सीजन की दो सबसे मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। आखिर में दिल्ली ने मुकाबला 37-36 से अपने नाम किया। इस हाईवोल्टेज मैच में पटना पर मिली जीत में स्टार रेडर नवीन कुमार (13 प्वांइट्स) और ऑलरांउडर विजय (14 प्वांइट्स) के सुपर-10 का अहम योगदान रहा। 

पटना पाइरेट्स अपनी ताकत के विपरीत डिफेंस के मोर्चे पर कमजोर दिखी और मोह्म्मदरेजा और सुनील ने कई गलतियां की। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। हार में कोचिंग स्टाफ की भी नाकामी ने पटना को चौथी बार खिताब जीतने से दूर कर दिया। यह दिल्ली का पहला पीकेएल टाइटल है। मैच से पहले फाइनल में खिलाड़ियों के बीच होने वाले तीन जोरदार मुकाबलों के बारे में हमने बात की थी। हमें ऐसा ही कुछ मैट पर भी देखने को मिला। आईए जानते हैं फाइनल में हुए तीन कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ा।

3. गुमान सिंह VS संदीप नरवाल

भले ही पटना पाइरेट्स की टीम पीकेएल के 8वें सीजन के फाइनल में हार गई हो लेकिन गुमान सिंह ने अपनी टीम की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया। पटना पाइरेट्स के इस रेडर ने कुल 9 प्वाइंट्स अर्जित किए और इसमें उनकी स्पीड का जबरदस्त योगदान रहा। दूसरी तरफ संदाप नरवाल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दिल्ली के लिए इस ऑलरांउडर ने पूरे मैच में महज दो प्वांइट्स हासिल किए जिसमें एक बोनस प्वॉइंट भी रहा। दबंग दिल्ली ने भले ही मैच जीत लिया हो, लेकिन गुमान और संदीप के इस मुकाबले में पटना के स्टार रेडर टॉप पर रहे।

2. सचिन तंवर VS जोगिंदर नरवाल

पटना के ही एक और रेडर सचिन तंवर ने पीकेएल-8 के फाइनल में शानदार खेल दिखाया। हालांकि वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। सचिन का असर फाइलन मैच के अंत तक दिखा और वो पटना की तरफ से सबसे ज्यादा 10 प्वांइट्स लेने में कामयाब रहे। वहीं सचिन तंवर के सामने दबंग दिल्ली के कप्तान जोगिंदर नरवाल कहीं नहीं टिक पाए और ना ही उनका असर पूरे मैच में दिखा। 

https://www.youtube.com/watch?v=dktb42MCvHQ

दबंग दिल्ली की इस जीत में दिग्गज जोगिंदर नरवाल का कोई योगदान नहीं देखने को मिला। उनके सभी पांचों टैकल असफल रहे। इसलिए सचिन तंवर और जोगिंदर नरवाल के इस मुकाबले में पटना पाइरेट्स के सचिन तंवर भारी रहे। 

1. नवीन कुमार VS मोहम्मदरेजा चियानेह

https://www.youtube.com/watch?v=NoQ6tv-OpBw

पीकेएल के 8वें सीजन में दबंग दिल्ली के स्टार रेडर रहे नवीन कुमार ने अपनी टीम को फाइनल मैच में भी निराश नहीं किया। उन्होंने टीम की खिताबी जीत में अपना अहम योगदान दिया। नवीन को रोकने में पटना का डिफेंस और सारी तरकीब नाकाम साबित हुई। फाइनल में भी इस रेडर ने अपने खाते में एक और सुपर-10 दर्ज किया और कुल 13 प्वांइट्स हासिल किए।वहीं पटना पाइरेट्स के मोहम्मदरेजा का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। ईरान के इस खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए केवल पांच प्वांइट्स ही लिए जिसमें केवल दो टैकल प्वांइट ही शामिल हैं। 

मोहम्मदेरजा ने डिफेंस में कई गलतियां की। रेड के दौरान मोहम्मदरेजा मैट से बाहर चले गए जिसका खामियजा पटना को भुगतना पड़ा। मैच के इस अहम मौके पर टीम का एक अहम खिलाड़ी ना सिर्फ बाहर हुआ बल्कि दबंग दिल्ली को एक फ्री प्वांइट भी मिल गया। कहा जाए तो मैच के आखिरी मोमेंट पर इस गलती ने पटना के हाथ से खिताब छीन लिया। 

पीकेएल फाइनल में चोटी के दो खिलाड़ियो के बीच हुई इस जंग में दबंग दिल्ली के रेडर ने पटना पाइरेट्स के डिफेंडर से बेहतर प्रदर्शन किया और टॉप पर रहे। नवीन कुमार ना सिर्फ फाइनल में बल्कि पूरे सीजन में शानदार खेल दिखाते रहे। अब तो उनके और दबंग दिल्ली के पास पीकेएल का खिताब भी है। 

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.