पीकेएल: जयपुर के सामने होगी दिल्ली, तेलुगु का तमिल से होगा सामना

(Courtesy : PKL )
टीमों के बीच दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 8 में गुरुवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहला मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और दबंग दिल्ली के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच तमिल तलाइवाज और तेलुगु टाइटंस के बीच होगा। पहला मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। दिन का दूसरा मुकाबला रात साढ़े 8 बजे से शुरू होगा।
जयपुर पिंक पैंथर्स Vs दबंग दिल्ली
जयपुर की टीम ने अब तक पीकेएल 8 में 14 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने छह में जीत हासिल की है। वहीं छह में उसके हाथ हार आई है। टीम के दो मैच टाई रहे हैं। पिछले पांच मैचों की बात करें तो उसे केवल एक जीत हासिल हुई है। दो हार और दो ड्रॉ के बाद टीम को आखिरकार पटना पाइरेट्स को मात देकर जयपुर ने जीत के ट्रैक पर वापसी की है। टीम के स्टार रेडर अर्जुन देसवाल ने अब तक हर मैच में शानदार खेल दिखाया है।
पिछले मैच में भी उन्होंने एक बार फिर अपनी चमक दिखाते हुए 17 अंक हासिल किए थे। दीपक हुड्डा भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। जयपुर के डिफेंस ने भी बेहतरीन खेल दिखाया था। टीम इस मैच में भी यही खेल जारी रखना चाहेगी ताकि वह फिर फॉर्म से बाहर न जाए।
दिल्ली की टीम पीकेएल में इस सीजन की शुरुआत से ही शानदार फॉर्म में थी। टीम लीग के 8वें सीजन में सबसे ज्यादा सात मैच जीतने वाली टीम है। हालांकि जबसे उसके स्टार रेडर नवीन कुमार चोटिल होकर टीम से बाहर हुए है टीम भी जीत की पटरी से उतर गई है। अब तक लीग में टीम ने 15 मैच खेले हैं जिसमें से नौ में जीत हासिल हुई है वहीं चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पिछले पांच मैचों में से उसे दो में हार का सामना करना पड़ा है।
दबंग दिल्ली में संदीप नरवाल, जोगिंदर नरवाल, जीवा कुमार और मंजीत छिल्लर जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं जिनपर जिम्मेदारी है कि वह टीम को नवीन की कमी महसूस न होने दें।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
दबंग दिल्ली: नवीन कुमार, जोगिंदर नरवाल, अजय ठाकुर, विजय मलिक, मंजीत छिल्लर, संदीप नरवाल और जीवा कुमार।जयपुर पिंक पैंथर्स: अर्जुन देशवाल, दीपक हूडा, साहुल कुमार, संदीप ढुल, अमित खर्ब, नवीन और विशाल।
तेलुगु टाइटंस Vs तमिल तलाइवाज
पीकेएल 8 की सबसे असफल टीम होने का तमगा तेलुगु टाइटंस के सिर पर है। टीम ने अब तक कुल मिलाकर 14 मैच खेले हैं जिसमें से उसे एक में जीत मिली है जबकि 10 में उसके हाथ हार ही आई है। टीम के तीन मैच टाई रहे हैं। पिछले पांच मैचों में से उसे केवल एक में ही जीत हासिल हुई है। हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ पिछला मुकाबला 39-39 से टाई रहा था। टीम कई बार जीत के करीब आई है लेकिन वह हर बार चूक जाती है।
तमिल तलाइवाज के खिलाफ जीत के लिए टीम को आखिरी समय में अपनी गलतियों से बचना होगा। रजनीश और आदर्श टी ने रेडिंग की जिम्मेदारी संभाल ली है। वहीं संदीप कंडोला ने डिफेंस में अच्छा खेल दिखाया है।
[KH_RELATED_NEWS title="Related News |ARTICLE CONTINUES BELOW"][/KH_RELATED_NEWS]
तमिल तलाइवाज की बात करें तो टीम ने पीकेएल 8 में अब तक 14 मैच खेलें हैं। इन 14 मैचों में से उसे चार में जीत मिली है वहीं चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। अब तक टीम के छह मुकाबले टाई रहे हैं। टीम के कप्तान सुरजीत सिंह और सागर की जोड़ी लीग में हिट साबित हुई है।
अभी तक रेडर्स उनसे बचते हुए नजर आए हैं। दोनों सीजन के बेस्ट डिफेंडर्स में से एक हैं। रेडिंग विभाग में मंजीत टीम के लिए लगातार मैचों में अंक हासिल कर रहे हैं। हालांकि उन्हें दूसरे रेडर्स का साथ नहीं मिल रहा है।
दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7
तमिल थलाइवाज: सुरजीत सिंह, सागर, साहिल सिंह, मंजीत, के प्रपंजन, मोहित और भवानी राजपूत।
तेलुगु टाइटंस: रोहित कुमार, संदीप कंडोला, राकेश गौड़ा, अंकित बेनीवाल, आकाश चौधरी, टी आदर्श और सी अरुण।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.