PKL: पांच खिलाड़ी जिन्होंने कम उम्र में ही पीकेएल में अपनी छाप छोड़ी

(Courtesy : PKL)
इन युवा खिलाड़ियों ने लीग को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) एक ऐसा मंच है जहां पर युवाओं को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। युवा प्लेयर इस लीग में बेहतर करके कबड्डी में काफी नाम कमा सकते हैं। वहीं ज्यादातर टीमें भी युवा खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताती हैं। इसकी वजह ये है कि कबड्डी के खेल में स्पीड और चपलता की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और यंग प्लेयर्स के अंदर ही उन्हें ये खूबी मिलती है। यही वजह है कि अभी तक कई युवा खिलाड़ियों ने इस लीग में काफी ज्यादा नाम कमाया है। हम आपको उन टॉप-5 यंग प्लेयर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने बेहद कम्र में अपना डेब्यू करके पीकेएल में काफी सफलता हासिल की।
5. सचिन तंवर
महज 18 साल की उम्र में ही सचिन तंवर ने पीकेएल में अपना डेब्यू किया था। पांचवें सीजन में गुजरात जायंट्स की तरफ से खेलते हुए सचिन ने 159 रेड प्वॉइंट हासिल किए थे और उस सीजन के 10वें सबसे सफल रेडर थे। इसके बाद छठे सीजन में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 23 मुकाबलों में 204 रेड प्वॉइंट हासिल किए थे। सातवें सीजन में उनका परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा और गुजरात जायंट्स ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद आठवें सीजन में वो पटना पाइरेट्स के लिए खेले और एक बार फिर जबरदस्त खेल दिखाया। सचिन ने आठवें सीजन में 23 मैचों में 181 प्वॉइंट लिए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। कुल मिलाकर वो पीकेएल में 86 मैचों में 643 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं और टॉप-10 रेडर्स की लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं।
4.विशाल भारद्वाज
23 साल के विशाल भारद्वाज ने जितनी कम उम्र में डिफेंस में नाम कमाया है वो वाकई काबिलेतारीफ है। उन्होंने चौथे सीजन में अपना डेब्यू किया था और उस वक्त उनकी उम्र काफी कम थी। उन्हें अपने पहले सीजन में केवल दो मैच खेलने का मौका मिला था। हालांकि पांचवें सीजन में तेलुगु टाइटंस की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 71 टैकल प्वॉइंट हासिल किए थे और सीजन के चौथे सबसे बेस्ट रेडर थे। इसके बाद छठे सीजन में 60 और सातवें सीजन में 62 टैकल प्वॉइंट हासिल किए। कुल मिलाकर 80 मैचों में वो 244 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं।
विशाल भारद्वाज ने 2017 में महज 21 साल की उम्र में तेलुगु टाइटंस की कप्तानी भी की। वहीं इसके बाद 2017 के एशियन चैंपियनशिप के लिए उनका चयन भारतीय टीम में भी हुआ था।
3.परदीप नरवाल
परदीप नरवाल ने दूसरे सीजन में बेंगलुरू बुल्स के लिए अपना पीकेएल डेब्यू किया था। हालांकि वहां पर उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और तीसरे सीजन में वो पटना पाइरेट्स की टीम में चले गए, इसके बाद उन्होंने जो किया वो आने वाले कई सालों तक कबड्डी खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्त्रोत रहेगी। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि परदीप नरवाल ने महज 21 साल की उम्र में पटना पाइरेट्स की कप्तानी की थी। वो पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं और पटना को टाइटल जिताने में उनकी अहम भूमिका रही। पांचवें और छठे सीजन में उन्होंने बेस्ट रेडर का अवॉर्ड जीता था। पीकेएल को को सफल बनाने में परदीप नरवाल का काफी बड़ा योगदान है।
2.पवन सेहरावत
पवन सेहरावत पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पवन सेहरावत ने अपना पीकेएल डेब्यू तीसरे सीजन में बेंगलुरू बुल्स के लिए किया था। हालांकि पहले तीन सीजन उनके लिए ज्यादा अच्छे नहीं गए थे लेकिन छठे सीजन से वो फॉर्म में आ गए और कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। छठे सीजन में बेंगलुरू बुल्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 24 मैचों में 282 प्वॉइंट हासिल किए थे। फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा 22 प्वॉइंट हासिल करके उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बना दिया था। 23 वर्षीय ये रेडर इस वक्त पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्वॉइंट्स के मामले में तीसरे पायदान पर है। पवन सेहरावत अभी तक 104 मैचों में 1036 प्वॉइंट हासिल कर चुके हैं। सातवें और आठवें सीजन में उन्होंने बेस्ट रेडर का अवॉर्ड भी जीता।
1.नवीन कुमार
दबंग दिल्ली के 'नवीन एक्सप्रेस' की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस रेडर ने बेहद कम समय में ही रेडिंग के मामले में परदीप नरवाल और पवन सेहरावत जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर दी है। नवीन कुमार पीकेएल इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका जन्म इस शताब्दी में हुआ। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में अपना पीकेएल डेब्यू किया। छठे सीजन में 22 मैचों में 177 प्वॉइंट हासिल कर उन्होंने सबको चौंका दिया। इसके बाद सातवें सीजन में 23 मैचों में 303 प्वॉइंट हासिल करके उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। नवीन एक ही सीजन में 300 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले सबसे युवा कबड्डी खिलाड़ी हैं और सातवें सीजन में दबंग दिल्ली को फाइनल में पहुंचाने में उनका सबसे ज्यादा योगदान था।
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram and join our community on Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.