Khel Now logo
HomeSportsAsian GamesLive Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 9: पीकेएल सीजन 9 के लिए यू मुंबा के साथ जुड़े दिग्गज डिफेंडर विशाल माने 

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :September 1, 2022 at 4:47 AM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
PKL 9: पीकेएल सीजन 9 के लिए यू मुंबा के साथ जुड़े दिग्गज डिफेंडर विशाल माने 

(Courtesy : U Mumba)

पिछले सीजन महज छह मैच खेला था इस बड़े डिफेंडर ने।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की शुरूआत होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में पीकेएल की सभी फ्रेंचाइजियां टीमों को फाइनल टच देने में जुटीं हैं। जो खिलाड़ी टीम ऑक्शन में नहीं बिक पाए थे वो अब नई टीमों के साथ जुड़ रहे हैं। जुड़ने वालों में नया नाम है डिफेंडर विशाल माने का जिनका नया ठिकाना यु मुंबा होने जा रहा है। माने के टीम से जुड़ने की खबर टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी गई। टीम ने लिखा, “स्वागत है विशाल माने। विशाल सीजन 9 के लिए मुंबई ब्वायज के साथ जुड़ रहे हैं।” 

सीजन 8 तक बंगाल वारियर्स के साथ जुड़े रहे विशाल को टीम ने सीजन 9 की नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था और दो दिन तक चले ऑक्शन में उनका कोई खरीददार नहीं मिला। वो पिछले सीजन महज 6 मैच ही खेल पाए थे। 

पीकेएल की शुरूआत से ही लीग का हिस्सा रहे माने का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। उन्होंने अब तक 134 मैच खेलकर 36% टैकल सक्सेस रेट के साथ 202 टैकल प्वांइट्स हासिल किया है। इनमें 9 सुपर टैकल और 8 हाई-5 शामिल है। 

जहां तक यू मुंबा टीम की बात है टीम आगामी सीजन अपने आक्रामक कोच अनिल छपराना के नेतृत्व में उतरेगी। सीजन 2 की विजेता मुंबा के लिए आगामी सीजन आसान नहीं रहने वाला जैसा कि टीम के सीईओ सुप्रतीक सेन ने ‘खेल नॉउ’ के साथ बातचीत में भी कहा है। 

मालूम हो कि इस बार लीग 7 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी और दिसंबर मध्य तक चलेगी। लीग चरण का आयोजन बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में किया जाएगा। 

Catch Every Update, Anytime, Anywhere

TRENDING TOPICS

FIFA World Cup 2026

IMPORTANT LINKS

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms Of Use
Khel Icon

Add as Preferred Source

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2026 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.