Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग: चौथे दिन पटना के सामने होगी परदीप नरवाल की चुनौती

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 25, 2021 at 9:51 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग: चौथे दिन पटना के सामने होगी परदीप नरवाल की चुनौती

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

"डुबकी किंग" अपनी पुरानी टीम के सामने एक्शन में होंगे।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन 8 के चौथे दिन भी कई जबरदस्त मुकाबले होंगे। पहला मैच तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच होगा। ऐसे में परदीप नरवाल अपनी पुरानी टीम के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे। वहीं दूसरा मुकाबला 8:30 बजे से पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस के बीच खेला जाएगा। तीसरा और आखिरी मैच जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होगा।

हम यहां पर करते हैं सभी मुकाबलों का एनालिसिस और प्लेइंग सेवन के बारे में भी आपको बताते हैं।

पटना पाइरेट्स Vs यूपी योद्धा

चौथे दिन का प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 का पहला मुकाबला तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और यूपी योद्धा के बीच होगा। परदीप नरवाल अभी तक पटना पाइरेट्स की टीम का बड़ा चेहरा थे लेकिन इस बार वो अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे और ये मुकाबला देखने लायक होगा और फैंस भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे होंगे।

पटना पाइरेट्स की अगर बात करें तो पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा स्टीलर्स को हराया था। टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी मोनू गोयत सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे थे और 17 प्वॉइंट हासिल किए थे। उनसे एक बार फिर उसी तरह के परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी। प्रशांत कुमार और सचिन ने उनका काफी अच्छा साथ दिया था। हालांकि पटना की टीम अपने डिफेंस को और मजबूत करना चाहेगी। पहले मुकाबले में उनकी ये कमजोरी दिखी थी। अगर पटना पाइरेट्स का डिफेंस जरा सा भी ढीला पड़ा तो परदीप नरवाल उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं।

यूपी योद्धा की अगर बात करें तो पहले मैच में टीम ने एक साथ कई प्वॉइंट गंवा दिए थे और ये मैच का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ था। इस मुकाबले में वो ये गलती नहीं दोहराना चाहेंगे। यूपी योद्धा के लिए अच्छी बात ये है कि उनकी टीम में परदीप नरवाल हैं जो पटना पाइरेट्स के गेम को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और इसका फायदा उन्हें मिल सकता है। हालांकि पटना के कोच राम मेहर सिंह भी परदीप नरवाल के गेम के बारे में काफी अच्छी तरह से जानते हैं और वो एक बेहतरीन रणनीति के साथ उतर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

पटना पाइरेट्स - मोनू गोयत, नीरज कुमार, साजिन सी, प्रशांत कुमार, सचिन, सुनील और मोहम्मदरेजा।

यूपी योद्धा - प्रदीप नरवाल, आशु सिंह, शुभम कुमार, श्रीकांत जाधव, सुरेंदर गिंल, सुमित और कप्तान नितेश कुमार।

टॉप फैंटेसी प्लेयर्स

मोनू गोयत (रेडर), प्रदीप नरवाल (रेडर), प्रशांत कुमार (रेडर), नितेश कुमार (डिफेंडर), आशु सिंह (डिफेंडर), साजिन सी (डिफेंडर), मोहम्मदरेजा (ऑलराउंडर)।

पुनेरी पलटन Vs तेलुगु टाइटंस

प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के चौथे दिन का दूसरा मैच पुनेरी पलटन और तेलुगु टाइटंस के बीच होगा। पुनेरी पलटन अपना पहला मुकाबला हार चुकी है और तेलुगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज के साथ ड्रॉ खेला था और इसी वजह से दोनों ही टीमों को अपनी पहली जीत की तलाश होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=RtbqFvEAqzA&t=4s

पुनेरी पलटन के लिए पहले मुकाबले में उनका डिफेंस बिल्कुल नहीं चला था और वो इस पर जरूर काम करना चाहेंगे। सोमबीर, विशाल भारद्वाज और संकेत सावंत जैसे बेहतरीन डिफेंडर पूरी तरह से फ्लॉप रहे। इसी वजह से पहले मैच में बेंच पर बैठे बलदेव सिंह को प्लेइंग सेवन में शामिल किया जा सकता है। पिछले सीजन में बंगाल वॉरियर्स के लिए उन्होंने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया था। तेलुगु टाइटंस के पास सिद्धार्थ देसाई और रोहित कुमार जैसे रेडर्स हैं और इसी वजह से पुनेरी पलटन को अपना डिफेंस काफी मजबूत करना होगा। वहीं राहुल चौधरी को भी इस मुकाबले में बेहतर खेल दिखाना होगा, ताकि नितिन तोमर के ऊपर अकेले ज्यादा जिम्मेदारी का बोझ ना बढ़े।

तेलुगु टाइटंस की तरफ से उनके नियमित कप्तान रोहित कुमार पहले मैच का हिस्सा नहीं थे और सिद्धार्थ देसाई ने कप्तानी की थी। उन्होंने कुल 11 प्वॉइंट हासिल किए थे। हालांकि रोहित कुमार की कमी टीम को खली थी और दूसरे मैच में वो जरूर वापसी कर सकते हैं। तेलुगु टाइटंस के डिफेंस ने अच्छा काम किया था और उसमें बदलाव की गुंजाइश कम ही है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

पुनेरी पलटन - राहुल चौधरी, नितिन तोमर (कप्तान), असलम इनामदार, सोमबीर, विशाल भारद्वाज, बलदेव सिंह और जाधव शाहजी।

तेलुगु टाइटंस - सिद्धार्थ देसाई, रोहित कुमार (कप्तान), रजनीश, ऋतुराज कोरवी, संदीप कंडोला, सी अरुण और टी आदर्श।

टॉप फैंटेसी प्लेयर्स

नितिन तोमर (रेडर), सिद्धार्थ देसाई (रेडर), राहुल चौधरी (रेडर), ऋतुराज कोरावी (डिफेंडर), विशाल भारद्वाज (डिफेंडर), सी अरुण (डिफेंडर) और संदीप कंडोला (डिफेंडर)।

जयपुर पिंक पैंथर्स Vs हरियाणा स्टीलर्स

जयपुर पिंक पैंथर्स और हरियाणा स्टीलर्स को भी प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों टीमों को भी इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश है और इसी वजह से एक जबरदस्त मुकाबला हमें देखने को मिल सकता है।

पिंक पैंथर्स को इस मुकाबले के लिए अपनी रेडिंग को मजबूत करना होगा। पैंथर्स की हार का सबसे प्रमुख कारण उनके कप्तान और स्टार रेडर दीपक हूडा का फ्लॉप परफॉर्मेंस रहा। दीपक हूडा ने कुल मिलाकर 13 रेड किए और सिर्फ चार ही प्वॉइंट हासिल कर पाए। उनके चार ही सफल रेड रहे। अर्जुन देशवाल टीम के लिए एक बार फिर स्टार प्लेयर हो सकते हैं। पहले मैच में उन्होंने सुपर 10 लगाया था। हरियाणा की टीम में सुरेंदर नाडा वापसी कर रहे हैं जो काफी बेहतरीन टैकल करते हैं और अर्जुन देशवाल और दीपक हूडा को उनसे काफी सावधान रहना होगा। टीम के प्लेइंग सेवन में बदलाव की संभावना काफी कम ही है।

हरियाणा स्टीलर्स की बात करें तो पटना पाइरेट्स के खिलाफ उनके डिफेंडर्स ने तो अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन अहम मौके पर उन्होंने एक साथ डिफेंस में कई प्वॉइंट गंवा दिए थे और इसी वजह से उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। विकाश कंडोला को इस मुकाबले में चलना होगा। जयपुर के पास संदीप धुल जैसा बेहतरीन डिफेंडर है जो एंकल होल्ड शानदार तरीके से करते हैं और विकास कंडोला के ऊपर उनकी निगाहें जरूर होंगी। श्रीकांत तेवतिया को बाहर करके रवि कुमार को लाया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

जयपुर पिंक पैंथर्स - दीपक हूडा, अमित, विशाल, अर्जुन देशवाल, नितिन रावल, अमित हूडा और संदीप धुल।

हरियाणा स्टीलर्स - विकाश कंडोला, रवि कुमार, जयदीप कुलदीप, मीतू महेंद्र, रोहित गूलिया, मोहित और सुरेंदर नाडा।

टॉप फैंटेसी प्लेयर्स

अर्जुन देशवाल (रेडर), विकाश कंडोला (रेडर), रोहित गूलिया (ऑलराउंडर), दीपक हूडा (ऑलराउंडर), संदीप धुल (डिफेंडर), जयदीप कुलदीप (डिफेंडर) और सुरेंदर नाडा (डिफेंडर)।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.