Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग: सीजन की पहली जीत दर्ज करने उतरेंगे हरियाणा स्टीलर्स

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :December 28, 2021 at 5:14 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग: सीजन की पहली जीत दर्ज करने उतरेंगे हरियाणा स्टीलर्स

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

मंगलवार को होने वाले दोनों ही मुकाबले काफी धमाकेदार हो सकते हैं।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में मंगलवार को भी कुल मिलाकर दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला अनूप कुमार की पुनेरी पलटन और तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच तेलुगु टाइटंस और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा। पहला मैच शाम 7:30 बजे से और दूसरा मुकाबला रात 8:30 बजे से खेला जाएगा।

पहले मैच में पटना पाइरेट्स की टीम पिछली हार को भुलाते हुए वापसी करना चाहेगी। वहीं पुनेरी पलटन लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। तेलुगु टाइटंस और हरियाणा स्टीलर्स दोनों को ही सीजन की पहली जीत की तलाश है और इसी वजह से एक जबरदस्त मैच होने की उम्मीद है।

पुनेरी पलटन Vs पटना पाइरेट्स

पुनेरी पलटन ने अभी तक प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में दो से एक मैच जीते हैं और एक मुकाबले में उन्हें हार मिली है। पिछले मुकाबले में टीम ने तेलुगु टाइटंस के खिलाफ एक रोमांचक जीत हासिल की थी। पुनेरी पलटन के लिए चिंता की बात ये है कि उनके मेर रेडर राहुल चौधरी और पंकज मोहिते उस तरह के फॉर्म में नहीं हैं। केवल असलम ईनामदार ही प्रभावित कर पाए हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने 8 रेड प्वॉइंट हासिल किए थे। पटना पाइरेट्स का डिफेंस मजबूत है और इसी वजह से पलटन के रेडर्स को दिक्कतें आ सकती हैं। राहुल चौधरी को फॉर्म में आना होगा। पिछले मुकाबले में तो 5 मिनट के बाद उन्हें सब्सीट्यूट ही कर दिया गया था। ऐसे में पुनेरी पलटन के लिए ये मैच बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है।

पटना की टीम पिछले मैच में यूपी योद्धा से एक प्वॉइंट से हार गई थी। इसका सबसे मेन कारण उनके स्टार रेडर मोनू गोयत का ना चलना रहा जो 12 रेड में सिर्फ 5 ही प्वॉइंट हासिल कर पाए थे। हालांकि सचिन ने उनकी कमी पूरी करने की कोशिश की थी और 7 प्वॉइंट लिए थे। मोनू गोयत को फॉर्म में आना होगा। पटना के लिए अच्छी बात ये है कि उनके ईरानियन ऑलराउंडर मोहम्मदरेजा जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं और डिफेंस की धुरी बने हुए हैं। पुनेरी पलटन के लिए वो इस प्रो कबड्डी लीग मैच में एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

पुनेरी पलटन - पंकज मोहिते (रेडर), असलम ईनामदार (रेडर), मोहित गोयत (रेडर), अबिनेश नदाराजन (डिफेंडर), संकेत सावंत (डिफेंडर), सोमबीर (डिफेंडर) और विशाल भारद्वाज (डिफेंडर)।

पटना पाइरेट्स - मोनू गोयत (रेडर), सचिन (रेडर), प्रशांत कुमार (रेडर), मोहम्मदरेजा (ऑलराउंडर), सुनील (डिफेंडर), साजिन सी (डिफेंडर) और नीरज कुमार (डिफेंडर)।

तेलुगु टाइटंस Vs हरियाणा स्टीलर्स

तेलुगु टाइटंस अभी तक प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में अपने जीत का खाता नहीं खोल पाई है। पहला मैच टाई रहा था और पिछले मुकाबले में उन्हें करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। टाइटंस की सबसे बड़ी कमी ये रही है कि सिद्धार्थ देसाई के अलावा और कोई भी रेडर प्वॉइंट नहीं ला पा रहा है। पिछले मुकाबले में सिद्धार्थ ने अकेले 15 प्वॉइंट हासिल किए थे लेकिन इसके बावजूद टीम को हार मिली थी। कप्तान रोहित कुमार 8 रेड में एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं कर पाए थे। अंकित बेनीवाल भी मात्र दो ही रेड प्वॉइंट हासिल कर पाए थे, इसलिए उनकी जगह राकेश गौड़ा को मौका दिया जा सकता है। वहीं टीम का डिफेंस भी उतना अच्छा नहीं रहा है। ऋतुराज कोरावी जैसे दिग्गजों ने निराश किया है। इसलिए तेलुगु टाइटंस को एकजुट होकर खेलना पड़ा।

हरियाणा स्टीलर्स के सीजन की प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में शुरूआत काफी खराब हुई है। वो लगातार दो मुकाबलों में हार चुके हैं। विकाश कंडोला, रोहित गूलिया और सुरेंदर नाडा जैसे दिग्गज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद टीम हार रही है। टीम लास्ट मोमेंट में आकर दबाव में बिखर जाती है और कोच राकेश कुमार ने जरूर प्लेयर्स को टिप्स दिए होंगे। हरियाणा स्टीलर्स को मैच के आखिरी लम्हों में मैच को अपनी गिरफ्त में लेना होगा और तभी वो सफल हो सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग 7

तेलुगु टाइटंस- सिद्धार्थ देसाई (रेडर), रोहित कुमार (रेडर), राकेश गौड़ा (रेडर), सुरेंदर सिंह (डिफेंडर), सी अरुण (डिफेंडर), ऋतुराज कोरावी (डिफेंडर) और संदीप कंडोला (डिफेंडर)।

हरियाणा स्टीलर्स - विकाश कंडोला (रेडर), श्रीकांत तेवतिया (ऑलराउंडर), जयदीप (ऑलराउंडर), मीतू (ऑलराउंडर), रोहित गूलिया (ऑलराउंडर), सुरेंदर नाडा (डिफेंडर) और मोहित (डिफेंडर)।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.