Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में दमदार प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 रेडर्स

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :October 28, 2021 at 9:44 PM
Modified at :December 13, 2023 at 1:01 PM
प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में दमदार प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 रेडर्स

(Courtesy : ProKabaddiLeague)

पहले सीजन में कई रेडर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया था।

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) ने भारत में कबड्डी की लोकप्रियता को काफी बढ़ा दिया है। पहले प्लेयर्स को उतना नाम और पहचान नहीं मिलता था लेकिन पीकेएल के आगाज के बाद से ही कबड्डी को भारत में एक नया आयाम मिला है। इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को घर-घर में पहचाना जाने लगा है।

वर्ष 2014 में प्रो कबड्डी लीग का आगाज हुआ था और कई मायनों में ये सीजन काफी खास रहा था। इसकी वजह ये थी कि सबकुछ इसमें पहली बार हो रहा था। आईपीएल की तर्ज पर एक टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा था और इसमें दुनिया भर के खिलाड़ी मिलकर एक साथ खेल रहे थे। पीकेएल का पहला साल काफी स्पेशल था।

पहले सीजन में कई खिलाड़ियों की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले। हालांकि हम आपको इस आर्टिकल में पीकेएल के पहले सीजन में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप-5 रेडर्स के बारे में बताएंगे।

5. काशीलिंग अडके

कुल 14 मैच, 122 प्वॉइंट, पांच सुपर-10 और तीन सुपर रेड्स, ये आंकड़ें है पीकेएल के पहले सीजन में दबंग दिल्ली का हिस्सा रहे काशीलिंग अडके के। दबंग दिल्ली की टीम पहले सीजन में भले ही छठे पायदान पर रही लेकिन काशिलिंग अडके ने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंसके दम पर टॉप-5 रेडर्स में अपना नाम दर्ज करवाया।

काशीलिंग अडके लगातार चार सीजन तक दबंग दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे और टीम की तरफ से बेहतरीन प्रदर्शन किया। छठे सीजन में वो चैंपियन बेंगलुरू बुल्स का हिस्सा थे। काशीलिंग पीकेएल इतिहास के बेहतरीन रेडर्स में से एक हैं और उनका डिफेंस भी अब काफी शानदार हो गया है।

4. अजय ठाकुर

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर हैं। प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में बेंगलुरू बुल्स की तरफ से खेलते हुए अजय ठाकुर ने 15 मैचों में 127 प्वॉइंट हासिल किए थे। बेंगलुरू बुल्स का परफॉर्मेंस पहले सीजन में अच्छा रहा था और वो टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहे थे। अजय ठाकुर बेंगलुरू बुल्स के मेन रेडर थे और उन्होंने अपनी टीम को निराश नहीं किया।

तीसरे स्थान के लिए पटना पाइरेट्स के साथ हुए मुकाबले में उन्होंने 9 प्वॉइंट हासिल कर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने 122 सफल रेड किए थे और पांच सुपर 10 लगाया था।

3. मनिंदर सिंह

अपनी कप्तानी में बंगाल वॉरियर्स को प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन जिताने वाले मनिंदर सिंह पहले सीजन से ही बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। पीकेएल के पहले साल वो जयपुर पिंक पैंथर्स टीम का हिस्सा थे। इससे पता चलता है कि मनिंदर सिंह को शुरूआत से ही जीत की आदत है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

मनिंदर सिंह ने यू-मुम्बा के खिलाफ फाइनल मैच में 10 प्वॉइंट हासिल किए थे और अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। वहीं उन्होंने ओवरऑल 16 मैचों में 137 प्वॉइंट लिए थे।

2. राहुल चौधरी

शोमैन राहुल चौधरी कबड्डी के दिग्गज सितारों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है और मैट पर वो एक अलग तरह का ही जुनून लेकर आते हैं। भले ही उनके लिए पिछले कुछ सीजन अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन इसके बावजूद राहुल चौधरी की पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं हुई है।

राहुल चौधरी ने अभी तक अपने ज्यादातर सीजन तेलुगु टाइटंस के लिए खेले हैं। पहले सीजन से ही वो टीम का हिस्सा थे और पीकेएल के उद्घाटन संस्करण में उनका परफॉर्मेंस भी काफी शानदार रहा था। वो अनूप कुमार के बाद सीजन के दूसरे सबसे सफल रेडर थे। राहुल चौधरी ने 14 मैचों में 161 प्वॉइंट हासिल किए थे। इस दौरान उन्होंने 122 सक्सेसफुल रेड किए थे और आठ सुपर 10 लगाया था। हालांकि उनकी टीम का परफॉर्मेंस उतना अच्छा नहीं रहा था और वो पांचवें स्थान पर रही थी।

1. अनूप कुमार

प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट हासिल करने का रिकॉर्ड कैप्टन कूल के नाम से मशहूर अनूप कुमार ने बनाया था। अनूप कुमार यू-मुम्बा की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने टीम की तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। यू-मुम्बा को फाइनल में पहुंचाने में उनका अहम योगदान था।

अनूप कुमार ने पीकेएल के पहले सीजन में कुल मिलाकर 16 मैचों में 169 प्वॉइंट हासिल किए थे। यही नहीं वो सबसे ज्यादा सफल रेड करने वाले प्लेयर थे। अनूप कुमार ने 123 सफल रेड किए थे। इसके अलावा उन्होंने आठ सुपर रेड और 10 सुपर टेन भी लगाया था।

Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.