Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE SummerSlam इतिहास के पांच सबसे ऐतिहासिक झगड़े

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :July 28, 2024 at 7:24 PM
Modified at :July 28, 2024 at 8:10 PM
WWE SummerSlam इतिहास के पांच सबसे ऐतिहासिक झगड़े

(Courtesy : WWE)

SummerSlam में कई यादगार और ऐतिहासिक भिड़ंत देखने को मिले हैं।

WWE समरस्लैम (SummerSlam) साल में होने वाले सबसे बड़े प्रो रेसलिंग इवेंट्स में से एक है, जिसे लेकर फैंस के अंदर हर साल अलग उत्साह बना रहता है। पिछले 36 साल के इतिहास में यह इवेंट कई धमाकेदार और यादगार मैचों का गवाह बना है, जिनमें से कुछ मुकाबले काफी लंबे समय तक चले और यही वजह है कि ये मैच समरस्लैम इतिहास के यादगार मैच बन गए। इन सभी झगड़ों को आज भी याद किया जाता है। क्योंकि इन झगड़ों ने ना सिर्फ फैंस का दिल जीता, बल्कि जबरदस्त एक्शन के चलते इवेंट की सफलता में चार चांद लगा दिए।

में 20 और 30 मिनट से भी ज्यादा देर तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था। तो चलिए WWE SummerSlam इतिहास के सबसे लंबे मुकाबलों पर नजर डालते हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको SummerSlam इतिहास के पांच सबसे जबरदस्त फ्यूड्स या कहे झगड़ों के बारे में बताने वाले हैं।

5. सीएम पंक vs जॉन सीना – SummerSlam 2011

2011 में हुए मनी इन द बैंक इवेंट में, सीएम पंक ने अपने WWE कॉन्ट्रैक्ट के आखिरी दिन जॉन सीना से WWE चैंपियनशिप जीती और टाइटल के साथ कंपनी छोड़ दी। चूंकि, सीएम पंक ने चैंपियन रहते हुए कंपनी छोड़ा, इसलिए एक नया चैंपियन ढूंढने के लिए विंस मैकमैहन ने रॉ पर एक टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस मैच में एक बार फिर सीना ने चैंपियनशिप जीता।

बता दें मैच के बाद, सीएम पंक ने WWE टाइटल के साथ वापसी की, जिसे उन्होंने मनी इन द बैंक में जीता था। इसके बाद दोनों ये दावा करने लगे की वो असली चैंपियन हैं। हालांकि, असली चैंपियन का पता लगाने के लिए समरस्लैम में इन दोनों के बीच मैच का आयोजन किया गया, जिसमें ट्रिपल एच स्पेशल गेस्ट रेफरी थे। इस इवेंट में एक बार फिर पंक ने सीना को हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को अपने नाम किया।

लेकिन पंक के मैच जीतने के तुरंत बाद केविन नैश ने WWE में वापसी की और पंक पर हमला कर दिया। इस हमले का फायदा अल्बर्टो डेल रियो ने उठाया, उन्होंने पंक पर हमला होते ही रिंग में आकर अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश इन कर दिया और नए WWE चैंपियन बन गए।

4. द अंडरटेकर vs ब्रेट हार्ट – SummerSlam 1997

SummerSlam 1997 के मेन इवेंट में ब्रेट हार्ट ने द अंडरटेकर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया, जिसमें शर्त थी कि हारने पर हार्ट कभी यूनाइटेड स्टेट्स में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे। स्पेशल गेस्ट रेफरी शॉन माइकल्स ने भी इस भिड़ंत में चार चांद लगा दिए थे और मैच के दौरान बेईमानी करने पर माइकल्स से भी अमेरिका में मैच लड़ने का हक छीना जा सकता था। 2 दिग्गजों का यह मैच 28 मिनट 10 सेकेंड तक चला, जिसके अंत में हार्ट नए WWE चैंपियन बने थे।

3. ब्रेट हार्ट vs ओवेन हार्ट – SummerSlam 1994

हार्ट फैमिली के 2 सबसे बेहतरीन इन-रिंग परफॉरमर्स ब्रेट हार्ट और ओवेन हार्ट अपनी महान टेक्निकल रेसलिंग स्किल्स के लिए जाने जाते थे। इस कारण SummerSlam 1994 में उनका मैच आधे घंटे से ज्यादा देर तक चलने के कारण भी फैंस ऊबे नहीं थे। स्टील केज के अंदर WWE चैंपियनशिप का दांव पर लगा होना भी इस मैच में चार चांद लगा रहा था। 32 मिनट 22 सेकेंड तक चले इस मैच में कई सबमिशन मूव और किकआउट देखे गए, लेकिन अंत में ब्रेट हार्ट ने जीत दर्ज की थी। यही कारण है कि ये इस इवेंट में हुए यादगार झगड़ों में से एक है।

2. रोमन रेंस vs जे उसो – SummerSlam 2023

SummerSlam इतिहास का सबसे लंबा मैच 2023 में आया, जहां जे उसो ने रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। कुछ महीने पहले ही जे उसो ने द ब्लडलाइन का साथ छोड़ दिया था और फैंस ने दोनों भाइयों की इस स्टोरीलाइन को भी काफी पसंद किया था।

उम्मीद जताई जाने लगी थी कि जे उसो वाकई में रेंस को हरा सकते हैं, इसलिए फैंस का उत्साह चरम पर था। 36 मिनट और 5 सेकेंड तक चले इस मैच के अंत में रोमन रेंस विजयी रहे थे, लेकिन जे उसो ने जिस तरह उन्हें टक्कर दी और चैंपियन बनने के करीब आ गए। उससे ये मैच समरस्लैम इतिहास के ऐतिहासिक झगड़ों में से एक बन गया।

1. टीम नेक्सस vs टीम WWE – SummerSlam 2010

साल 2010 में वेड बैरेट की लीडरशिप में टीम नेक्सस ने जॉन सीना की नाक में दम किया हुआ था। इस दुश्मनी को फैंस खूब पसंद कर रहे थे और आखिरकार SummerSlam 2010 में 7-ऑन-7 टैग टीम एलिमिनेशन मैच हुआ, जिसमें एक तरफ नेक्सस और दूसरी ओर टीम WWE थी, जिसमें जॉन सीना, क्रिस जैरिको और ब्रेट हार्ट समेत कई नामी रेसलर्स मौजूद थे।

ये ऐसा मैच था, जिसके लिए जॉन सीना की आज भी खूब आलोचना की जाती है क्योंकि उस समय नेक्सस को बहुत जबरदस्त मोमेंटम हासिल था। इसके बावजूद जॉन सीना ने नेक्सस को मजबूत दिखाने से इनकार कर दिया था। अंत में उन्होंने वेड बैरेट और जस्टिन गेब्रियल को लगातार पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। ये मैच काफी शानदार और धमाकेदार था, जिससे ये समरस्लैम इतिहास का सबसे यादगार झगड़ा बन गया।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.