Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

CM Punk ने कितने दिनों तक किया है WWE चैंपियनशिप पर राज? जानते ही आप हो जाएंगे हैरान

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :May 28, 2024 at 11:10 PM
Modified at :May 28, 2024 at 11:10 PM
CM Punk ने कितने दिनों तक किया है WWE चैंपियनशिप पर राज? जानते ही आप हो जाएंगे हैरान

(Courtesy : WWE)

सीएम पंक रेसलिंग जगत के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं।

प्रोफेशनल रेसलिंग के बड़े सुपरस्टार्स में से एक सीएम पंक (CM Punk) ने सर्वाइवर सीरीज 2023 में लंबे समय बाद WWE में वापसी की। इसके बाद उन्होंने रॉयल रंबल 2024 में हिस्सा लिया और अंत में कोडी रोड्स के हाथों एलिमिनेट हुए। इस मैच में पंक के रेसलमेनिया को मेन इवेंट करना का सपना तो टूटा ही, साथ ही ड्रू मैकइंटायर के चलते वह चोटिल भी हो गए।

बता दें ड्रू मैकइंटायर के कारण ही पंक का रंबल में ट्राइसेप्स फट गया था। इसके बाद मैकइंटायर से इस चोट का बदला सीएम पंक ने रेसलमेनिया 40 नाइट 2 में लिया, जब उन्होंने ड्रू के चैंपियन बनने के तुरंत बाद उन पर हमला कर दिया और इस बात का फायदा डेमियन प्रीस्ट ने उठाया और अपना मनी इन द बैंक कॉन्टैक्ट कैश इन करके चैंपियन बन गए। पंक यहीं नहीं रुके इसके बाद भी उन्होंने मैकइंटायर पर अपनी तीखी बातों से हमला करना जारी रखा, क्योंकि ड्रू के चलते ही रेसलमेनिया में उन्हें अपना टाइटल शॉट नहीं मिला।

पंक भले ही वापसी के बाद वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीएम पंक WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक वर्ल्ड चैंपियन बने रहने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। WWE में अपने पहले रन के दौरान उनका पूरे रोस्टर पर एक तरह से राज हुआ करता था और यही कारण है कि वह WWE द्वारा बनाए गए सबसे महान वर्ल्ड चैंपियन में से एक हैं। तो, चलिए WWE में पंक के चैंपियनशिप शासनकाल पर एक नजर डालते हैं।

CM Punk ने कितने दिनों तक रखा था WWE चैंपियनशिप को अपने पास?

WWE चैंपियन के रूप में सीएम पंक का सफर सर्वाइवर सीरीज 2011 में शुरू हुआ, जब उन्होंने अल्बर्टो डेल रियो को हराया। उनकी जीत एक बयान वैसे तो कुछ खास नहीं थी, लेकिन अगले 434 दिनों में जो हुआ वह कोई आम बात नहीं थी। दरअसल, इन 434 दिनों में पंक ने 13 अलग-अलग पे-पर-व्यू में अपना टाइटल डिफेंड किया और इस दौरान उनके इन रिंग कौशल और स्टोरी को अच्छे से फिनिश करने की कल से हर कोई प्रभावित हुआ।

पंक का हर एक टाइटल डिफेंस फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आया। जॉन सीना, क्रिस जेरिको, डेनियल ब्रायन और द रॉक के खिलाफ उनके मैच WWE इतिहास के कुछ सबसे बेहतरीन मैचों में से एक है, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। ओवर द लिमिट 2012 में डेनियल ब्रायन के साथ उनका मैच आज भी हर एक रेसलिंग प्रशंसक को याद है, क्योंकि उस मैच में इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने अपना जी-जान झोंक दिया था।

किसने किया था सीएम पंक के यादगार चैंपियनशिप सफर का अंत?

पंक के शानदार टाइटल रन का अंत रॉयल रंबल 2013 में हुआ, जहां द रॉक ने 434 दिनों से चले आ रहे उनके चैंपियनशिप सफर पर विराम लगाया। इस मैच में इन दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच काफी जबरदस्त भिड़ंत हुआ, जहां दोनों ने रिंग के अंदर अपना सब कुछ दिया। लेकिन अंत में रॉक के हाथ जीत लगी और लंबे समय से चले आ रहे पंक के यादगार चैंपियनशिप रन को एक बढ़िया सुपरस्टार ने खत्म किया।

हार के बावजूद, पंक के 434 दिनों के शासनकाल ने WWE फैंस को काफी प्रभावित किया। इन 434 दिनों के दौरान उन्होंने साबित कर दिया की वो क्यों ‘द बेस्ट इन द वर्ल्ड’ हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी साबित किया था की एक सच्चा और बढ़िया चैंपियन किसे कहा जाता है और फैंस किस तरह के चैंपियन को देखना पसंद करती है। पंक भले ही इस समय वर्ल्ड चैंपियन नहीं है, लेकिन ये तो तय है कि बहुत जल्द ये चैंपियनशिप उनके कंधों पर नजर आएगी और इसकी बड़ी वजह फैंस से उन्हें मिलने वाला प्यार है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.