WWE स्टार Roman Reigns के हैं कितने बच्चे? जानिए ट्राइबल चीफ से जुड़ी हर बात

Roman Reigns की गिनती WWE के टॉप स्टार्स में होती है।
WWE में प्रत्येक दशक में एक टॉप सुपरस्टार रहा है, यह दर्जा पिछले 10 साल में रोमन रेंस के पास रहा है। रोमन उस परिवार से आते हैं, जिसने प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री को कई दिग्गज सुपरस्टार्स दिए हैं, जिनमें रिकिशी और द उसोज जैसे नाम भी शामिल हैं।
‘ट्राइबल चीफ’ के नाम से मशहूर रोमन रेंस शादीशुदा (Roman Reigns Wife) हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके कितने बच्चे हैं। रोमन रेंस के पिता खुद एक रेसलर हुआ करते थे, जिन्हें सिका नाम से जाना जाता था। यहां हम उनके परिवार के बारे में ही बात करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि रोमन की वाइफ कौन हैं और उनके कितने बच्चे हैं?
कौन हैं रोमन रेंस की पत्नी?

रोमन रेंस (Roman Reigns) की पत्नी का नाम गैलिना बैकर है और दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं। दोनों जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ा करते थे और साल 2007 में उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी।
अपने युवा दिनों में बैकर ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हुआ करती थीं और साथ ही बतौर फिटनेस मॉडल भी काम कर चुकी हैं। आपको याद दिला दें कि उसी साल दिसंबर में उनकी बेटी का जन्म हुआ था, जिसका नाम जोएल जोजो अनोआ’ई है।
रोमन रेंस के हैं 6 बच्चे
साल 2007 में डेटिंग शुरू करने के 7 साल बाद यानी 2014 में उन्होंने शादी रचाई थी। उन्होंने बहामास के एक प्राइवेट आइलैंड पर पारंपरिक समोअन रीति-रिवाजों से शादी की थी। उसके करीब 2 साल बाद यानी नवंबर 2016 में रोमन और बैकर जुड़वां बेटों के माता-पिता बने। यह पहली बार नहीं था जब रोमन के घर जुड़वां बच्चे जन्मे थे।
साल 2016 के चार साल बाद रोमन ने एक बार फिर अपनी फैमिली को आगे बढ़ाया। इस बार फिर उनके घर जुड़वां बेटों के जन्म लिया। ‘ट्राइबल चीफ’ ने कभी अपने बेटों का नाम उजागर नहीं किया है। रोमन रेंस की वाइफ गैलिना बैकर आमतौर पर स्पॉटलाइट से दूर ही रहती हैं।
अब एक खबर के मुताबिक रोमन रेंस के परिवार में सदस्यों की संख्या 7 से बढ़कर 8 हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोमन और बैकर चौथी बार माता-पिता बने हैं। हालांकि उन्होंने बच्चे के लिंग और उसका नाम उजागर नहीं किया है। रोमन एक फैमिली मैन हैं और हमेशा अपने परिवार के महत्व को ध्यान में रखते हुए फैसले लेते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया है कि परिवार और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य उनके लिए सर्वोपरि है।
रोमन रेंस का असली नाम क्या है?
WWE के प्रतिष्ठित सुपरस्टार रोमन रेंस का असली नाम लेटी जोसेफ अनोई है। उनकी गिनती WWE के टॉप स्टार्स में होती है।
रोमन रेंस की पत्नी कौन है?
रोमन रेंस की पत्नी का नाम गैलिना बैकर है। दोनों की मुलाकात 2000 के दशक के मध्य में जॉर्जिया टेक में कॉलेज एथलीट के रूप में हुई थी।
रोमन रेंस के कितने बच्चे हैं?
रोमन रेंस छह बच्चों के पिता हैं। उनका बढ़ता परिवार प्रेम, अनुशासन और गहरे समोआई मूल्यों पर आधारित जीवन को दर्शाता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी