Khel Now logo
HomeSportsICC Women's World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE in Hindi

CM Punk कितनी बार बन चुके हैं WWE वर्ल्ड चैंपियन? जानिए उनका प्रदर्शन

Nishant has been part of Khel Now since November 2024, covering Cricket and Kabaddi on the Hindi desk.
Published at :August 22, 2025 at 10:41 PM
Modified at :August 22, 2025 at 10:41 PM
WWE SummerSlam CM Punk

CM Punk की गिनती WWE के दिग्गज सुपरस्टार्स में होती है।

सीएम पंक (CM Punk) को WWE के महानतम सुपरस्टार में शामिल किया जाता है। उनके करियर में कई यादगार लम्हे आये हैं और साथ ही साथ विवादों ने भी उनका पीछा नहीं छोड़ा है। पंक का फैन बेस काफी जबरदस्त है और उन्होंने जितने वर्ल्ड टाइटल जीते हैं, इससे उनके महान होने का सबूत मिल जाता है।

WWE में CM Punk के नाम है 7 वर्ल्ड टाइटल-

WWE SummerSlam CM Punk
EAST RUTHERFORD, NEW JERSEY – AUGUST 2: CM Punk enters the ring during SummerSlam at MetLife Stadium on August 2, 2025 in East Rutherford, New Jersey. (Photo by Andrew Timms/WWE via Getty Images)

WWE में सीएम पंक के टाइटल जीतने की शुरुआत 2007 में हुई, जब उन्होंने जॉन मॉरिसन को हराकर ECW टाइटल जीता था। इसके बाद 2008 में एज के खिलाफ बतिस्ता की जीत के बाद सीएम पंक ने अपना ‘मनी इन द बैंक’ कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन बने। इसके बाद पंक कुछ समय तक चैंपियन बने रहे लेकिन रैंडी ऑर्टन के खतरनाक हमले के बाद उन्हें अपना टाइटल छोड़ना पड़ा था।

इसके बाद 2009 में फिर से सीएम पंक ने अपना ‘मनी इन द बैंक’ कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए जेफ़ हार्डी को हराकर वर्ल्ड हेवीवेट टाइटल अपने नाम किया। जेफ़ हार्डी ने एज को हराकर टाइटल जीता था। इसके बाद 2009 में ही पंक ने फिर से जेफ़ हार्डी को ही SummerSlam में हराया और चौथी बार चैंपियन बने। उसके बाद Hell in a Cell इवेंट में अंडरटेकर ने पंक को हराया और उनका टाइटल छीना।

इसके बाद पंक को अपने पांचवें टाइटल के लिए दो साल का इंतज़ार करना पड़ा। 2011 के ‘मनी इन द बैंक’ PPV में उन्होंने अपने होमटाउन शिकागो में जॉन सीना को हराकर पहली बार WWE चैंपियनशिप अपने नाम किया। इसके बाद 2011 के ही Survivor Series PPV में पंक ने एल्बर्टो डेल रियो को हराकर फिर से WWE का टाइटल अपने नाम किया। यहां से वह 434 दिनों तक लगातार चैंपियन बने रहे लेकिन 2013 Royal Rumble में रॉक ने उन्हें हरा दिया था।

इसके बाद सीएम पंक को अपने अगले वर्ल्ड टाइटल के लिए 12 साल का इंतज़ार करना पड़ा, लेकिन उस टाइटल की ख़ुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। समरस्लैम 2025 में उन्होंने वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप मैच में गुंथर को हराया और सातवीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने लेकिन इस जीत के कुछ ही मिनट बाद सेथ रॉलिंस ने अपना ‘मनी इन द बैंक’ कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए पंक को हराया और नए चैंपियन बन गए।

CM Punk के सभी 7 WWE वर्ल्ड टाइटल की लिस्ट-

नंबरटाइटल विरोधीइवेंट
1ECW वर्ल्ड चैंपियनशिपजॉन मॉरिसन (लास्ट चांस मैच)ECW (4 सितम्बर, 2007)
2वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिपएज (मनी इन द बैंक कैश-इन)RAW (23 जून, 2008)
3वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिपजेफ़ हार्डी (मनी इन द बैंक कैश-इन)Extreme Rules 2009
4वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिपजेफ़ हार्डी (TLC मैच)SummerSlam 2009
5WWE चैंपियनशिपजॉन सीनाMoney in the Bank 2011
6WWE चैंपियनशिपएल्बर्टो डेल रियोSurvivor Series 2011
7वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिपगुंथरSummerSlam 2025

WWE में कितनी बार CM Punk वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं?

WWE में CM Punk के नाम है 7 वर्ल्ड टाइटल हैं। पंक के टाइटल जीतने की शुरुआत 2007 में हुई थी।

CM Punk ने WWE में कब वापसी की?

CM Punk ने साल 2023 के अंत में अपने होमटाउन शिकागो में सर्वाइवर सीरीज इवेंट के दौरान WWE में वापसी की थी।

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Nishant
Nishant

As a sports lover since childhood, Nishant has been writing about sports since 2015, mainly cricket and kabaddi. As a cricket fan, I love writing about interesting stats. Also covered Olympics, Asian Games, Commonwealth Games & Pro Kabaddi League.

Latest News
Advertisement